एक्सप्लोरर

जनसंख्या नियंत्रणः देश की सबसे बड़ी मुसीबत पर भी हो रही मजहबी सियासत

विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका भारत अब अपने ही बोझ तले दबने की ओर बढ़ने लगा है। देश के सामने खड़ी ये सबसे बड़ी मुसीबत भी राजनीति के लिए एक मुद्दा बनती दिख रही है।

बजट से पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने अभिभाषण में देश की जनता के सामने मोदी सरकार का एजेंडा पेश कर दिया। जिसमें मोदी सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान कई मोर्चों पर हुए काम का ब्यौरा था और सरकार के दूसरे कार्यकाल में देश के सामने खड़ी चुनौतियों का जिक्र भी था। जिसमें रोजगार, गरीबी, पानी, स्वास्थ्य समेत कई अहम मुद्दे शामिल हैं लेकिन विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका भारत अब अपने ही बोझ तले दबने की ओर बढ़ने लगा है। सवा अरब के आंकड़े को पार कर चुका आबादी का आंकड़ा अपने साथ बेरोजगारी, भूख और गरीबी की खाई को भी बढ़ाता जा रहा है। देश के सामने खड़ी ये सबसे बड़ी मुसीबत भी राजनीति के लिए एक मुद्दा बनती दिख रही है। आबादी क्यों बढ़ रही है, इसे कैसे रोका जाए इसपर बहस की बजाय बात इसपर इसपर उलझने लगी है कि जनसंख्या कौन बढ़ा रहा है। इस गंभीर मुद्दे पर कानून बनाने की बात पर मजहबी दंगल छिड़ गया है। मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी सांसद एसटी हसन ने इस मुद्दे को ये कहते हुए नया मोड़ दे दिया कि देश की आबादी मुसलमान नहीं बल्कि पिछड़ी जातियों और एससी-एसटी वर्ग की वजह से बढ़ रही है। इस वक्त देश में मुसलमानों की आबादी करीब 20 करोड़ है, जबकि हिंदू आबादी करीब 96 करोड़ है। ऐसे में सपा सांसद का कहना है कि आबादी में हिंदुओं की हिस्सेदारी ज्यादा है लेकिन इसका ठीकरा सिर्फ मुसलमानों के सिर फोड़कर इस मुद्दे को सियासी शक्ल देने की कोशिश की जा रही है। दरअसल, लोकसभा चुनावों से ही जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून का मुद्दा गरमाया हुआ है और राजनीति के गलियारों में भी अब इस मुद्दे पर मंथन की बात होने लगी है। पिछली सरकार में इस मुद्दे पर प्राइवेट मेंबर बिल लाने वाले संजीव बाल्याण अब मंत्री बनने के बाद फिर जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बनाने की वकालत कर रहे हैं। संजीव बाल्याण के बयान से अब ये कयास लगाए जाने लगे हैं कि बढ़ती आबादी के खतरे को भांपते हुए मोदी सरकार जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की ओर कदम बढ़ा सकती है। लेकिन कानून बनाने से पहले इस मुद्दे पर देश में आम राय बनाना सरकार की सबसे बड़ी चुनौती होगी। बढ़ती जनसंख्या इस वक्त देश की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है, लेकिन समाज इस गंभीर चुनौती को लेकर आंखे मूंदे हुए है, जबकि पार्टियां इस मामले पर अपनी सुविधा की राजनीति करती रही हैं, जबकि बढ़ती आबादी के साथ बढ़ती जा रही बेरोजगारी और गरीबी हर धर्म और जाति के लिए समस्या है, ऐसे में अब हर वर्ग को परिवार नियोजन पर विचार करना जरूरी हो चुका है, साथ ही सरकार को जनसंख्या नियंत्रण के लिए एक ठोस कदम उठाने का समय भी आ चुका है।

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन

वीडियोज

SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget