एक्सप्लोरर

ईरान ने अगर नहीं बंद किया इजरायल पर हमला तो हो सकता है तीसरे विश्वयुद्ध का आगाज

ईरान ने इजराइल पर आखिरकार हमला कर दिया है. दुनिया में पहले से ही दो युद्ध चल रहे थे. हालांकि, हमास और इजराइल के बीच में युद्ध जब पिछले साल शुरू हुआ, तो उस समय से ही ईरान भी परोक्ष रूप से इजरायल के साथ लड़ रहा था. विद्रोहियों का समर्थन करके, हमास के साथ था. इसके साथ ही हिजबुल्ला और सीरिया के लड़ाकों की मदद करके भी इजरायल को परेशान करने का काम कर रहा था.  इस मामले में इजरायल ने कई बार ईरान को चेताया था, लेकिन वह अपने हथियारों, पैसे, बम, गोलों और पैसों की मदद से इजरायल के विपक्ष में होकर हमास की मदद कर रहा था.

इजरायल पर हमला, ईरान की चूक

इजरायल और ईरान का पहले से ही एक तनाव रहा है. इसको मद्देनजर रखकर ईरान अपना उल्लू सीधा कर रहा था, लेकिन सीरिया के दमिश्क में इजरायल ने ईरान के दूतावास पर हमला किया, जिसमें दो राजनायिक के साथ-साथ सात अन्य लोग भी मारे गए थे. उसके बाद से ही ईरान बदले की भावना में भभक रहा था. इस मामले में ईरान ने इजरायल को धमकाया भी था. अमेरिका ने भी स्पष्ट किया था ईरान संभल कर इस मुद्दे को देखे. अगर किसी तरह का हमला ईरान की ओर से इजरायल पर किया जाता है तो अमेरिका इजरायल के साथ होगा. अभी हाल में ही ईरान ने इजरायल पर ड्रोन के माध्यम से हमला किया है. इजरायल के जहाज को भी ईरान ने पकड़ लिया है, जिसके क्रू मेंबर में करीब 17 भारतीय भी शामिल है. इस मामले में भारत की ओर से तेहरान से बातचीत की जा रही है और ये उम्मीद भी लगायी जा रहा है कुछ ही समय में भारत अपने व्यक्तियों को छुड़वा लेगा. पूरा विश्व पहले से ही अभी दो युद्ध से जुझ रहा है, जिसमें एक ओर रूस और यूक्रेन का युद्ध है और दूसरी ओर हमास और इजरायल का युद्ध है, जिसका असर पूरे विश्व के राजनीतिक और अर्थव्यवस्था पर सीधे असर पर पड़ रहा है. ईरान और इजरायल के बीच सीधे तौर पर युद्ध होने से कई दिक्कतें सामने आ सकती है. तो, पूरे विश्व में कई देश जो बड़े हैं, ताकतवर हैं, संपन्न हैं, उनको एक स्टैंड लेना पड़ेगा कि वो ईरान या इजरायल दोनों में से किसके साथ खड़े है? इन सब मुद्दों पर भी कई देशों को संभल कर ही फैसला लेना चाहिए. अमेरिका को तो खास कर ये फैसला सोच-समझ कर लेना होगा. 

भारत साधेगा संतुलन का हठयोग

जहां तक भारत की स्टैंड लेने की बात है तो इजरायल के जहाज पर जो 17 भारतीय सवार है, उनको निकालने के लिए सरकार प्रयास कर रही है. भारत के ईरान से काफी अच्छे संबंध रहे हैं. उसके तहत भारत 17 यात्रियों को निकालने के लिए ईरान से लगातार बात कर रहा है. उम्मीद है कि जल्द ही ईरान उन सब को छोड़ देगा. भारत का इजरायल के साथ भी एक अच्छा रिश्ता हमेशा से रहा है तो भारत का ये स्टैंड है कि दोनों देश एक साथ एक मंच पर आकर बातचीत से मुद्दों को सुलझाने का प्रयास करें. किसी प्रकार से युद्ध किसी भी मुद्दा का रास्ता नहीं है. हालांकि, ईरान अगर जल्द ही ऐसे कदम को नहीं रोकता है तो इजरायल खुद अकेले ईरान को टक्कर देने में सक्षम है. विश्व की शक्तियों को भी इसको संभल कर देखना होगा.  विश्व में पहले से ही दो युद्ध चल रहे हैं अगर तीसरा युद्ध हुआ और किसी विश्व शक्ति की इसमें दखल होती है, तो इसको विश्व युद्ध का आरंभ भी माना जा सकता है. इजरायल और हमास के युद्ध के बीच में अगर अमेरिका ने दखल दिया तो इससे सीधे तौर पर ये तीसरे विश्व युद्ध की ओर ले जाएगा, क्योंकि ईरान के समर्थन में और कई मुस्लिम राष्ट्र आकर उसके साथ खड़े हो जाएंगे.

दुनिया को रुकवाना होगा युद्ध

ईरान अगर नहीं मानता है और इजरायल पर हमला करता रहेगा तो यकीनन इजरायल इसका मुंहतोड़ जवाब देगा. जवाबी कार्रवाई में जो छीटें पड़ेंगे, वो पश्चिमी एशिया के कई और देशों की ओर भी जा सकते हैं. अमेरिका, ब्रिटेन अगर युद्ध नहीं चाहते हैं तो वो पश्चिमी एशिया के देशों पर दबाव बढ़ा कर युद्ध की स्थिति को रोक सकते हैंं. जिसमें किसी प्रकार की हमले करने से बचने और सिर्फ बातचीत के जरिये ही समस्या को सुलझाने का प्रयास करने की चेतावनी दे सकता है. किसी प्रकार की फिजिकल एक्टिविटी करने से बचना होगा. अगर ईरान की ओर से हमले किए जाते हैं और इजरायल की ओर से जवाबी कार्रवाई की गयी और ईरान के समर्थन में मुस्लिम राष्ट्र एक साथ आए तो, ये कदम यकीनन विश्व युद्ध की ओर ले जाएंगे. भारत के ईरान और इजरायल दोनों से अच्छे संबंध रहे हैं. विश्व की कई बड़ी महाशक्तियों से भी भारत के संबंध अच्छे हैं. ऐसे में भारत को चाहिए कि वो अग्रणी भूमिका निभाते हुए दोनों देशों को बातचीत के जरिये समस्या को सुलझाने के लिए कहे, और किसी प्रकार के युद्ध जैसे हालातों से रोक सके. अगर ऐसा हो गया तो विश्व शांति के लिए एक बेहतर कदम साबित होगा.

भारत के शीर्ष नेतृत्व को एक शक्ति भी इससे मिलेगी कि भारत ही विश्व में शांति स्थापित कर सकता है. इन सब मुद्दों पर चीन की भूमिका थोड़ा अलग होगी. चीन की अमेरिका के साथ पहले से ही ठनी रही है. अमेरिका और चीन में कोल्डवार चल रहा है. मुस्लिम देशों से चीन का संबंध पिछले कुछ समय में बढ़ा है. अगर कोई युद्ध की स्थिति उत्पन्न होती है तो वो पश्चिमी एशिया के देशों के साथ खड़ा होगा. जो विश्व की राजनीति के लिए ठीक नहीं होगा. चीन को भी चाहिए कि वो विश्व में शांति के लिए काम करे और एक मंच पर लाकर विवाद को सुलझाने का प्रयास करे.

[नोट- उपरोक्त दिए गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. यह जरूरी नहीं कि एबीपी न्यूज़ ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही ज़िम्मेदार है.]

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

खिड़कियां खोलकर रखें. सीलिंग फैन..गर्मी से बेहाल ब्रिटेन में सरकार ने AC हटाने को क्यों कहा है?
खिड़कियां खोलकर रखें. सीलिंग फैन..गर्मी से बेहाल ब्रिटेन में सरकार ने AC हटाने को क्यों कहा है?
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, बिहार के इस जिले से निकला मास्टरमाइंड का कनेक्शन
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, बिहार के इस जिले से निकला मास्टरमाइंड का कनेक्शन
कोलंबो की भारत-पाकिस्तान सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्रालय ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
कोलंबो की भारत-पाकिस्तान सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्रालय ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान; भारत को मिली जगह 
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान

वीडियोज

लॉरेन्स का खूनी प्लान...टारगेट पर सलमान ?
Panna Diamond Mine| Labourer Found Diamond: रातों-रात करोड़पति बना मजदूर!
Climate Change | Global Weather Update | Janhit: मौसम की मार या प्रलय की आहट?
Weather Update | Bharat ki Baat | अलनीनो का आफत काल,मॉनसून का मायाजाल | Latest News | Breaking News
Bharat Ki Baat : चढ़ावा चोरी से UP चुनाव में किसको होगा घाटा? | Ram Mandir Theft | Pratima Mishra

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खिड़कियां खोलकर रखें. सीलिंग फैन..गर्मी से बेहाल ब्रिटेन में सरकार ने AC हटाने को क्यों कहा है?
खिड़कियां खोलकर रखें. सीलिंग फैन..गर्मी से बेहाल ब्रिटेन में सरकार ने AC हटाने को क्यों कहा है?
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, बिहार के इस जिले से निकला मास्टरमाइंड का कनेक्शन
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, बिहार के इस जिले से निकला मास्टरमाइंड का कनेक्शन
कोलंबो की भारत-पाकिस्तान सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्रालय ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
कोलंबो की भारत-पाकिस्तान सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्रालय ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान; भारत को मिली जगह 
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान
'मैं डर गई थी...', अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारने वाले सीन में कांप उठे थे दीया मिर्जा के हाथ, खुद बताया किस्सा
'मैं डर गई थी...', अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारने वाले सीन में कांप उठे थे दीया मिर्जा के हाथ, खुद बताया किस्सा
खामेनेई की अंतिम सलामी: भारत की ओर से शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री
खामेनेई की अंतिम सलामी: भारत की ओर से शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री
असमः ढेमाजी-जोनाई में बाढ़ से भारी तबाही, रेलवे पुल क्षतिग्रस्त, नदी में चार बहे, शाह ने लिया जायजा
असमः ढेमाजी-जोनाई में बाढ़ से भारी तबाही, रेलवे पुल क्षतिग्रस्त, नदी में चार बहे, शाह ने लिया जायजा
महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया नया नियम, 1 से 10 तक के सभी स्कूलों में मराठी पढ़ना होगा जरुरी
महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया नया नियम, 1 से 10 तक के सभी स्कूलों में मराठी पढ़ना होगा जरुरी
Embed widget