एक्सप्लोरर

BLOG: हैदराबाद के लिए सबक, मैदान में टीमें जीतती हैं एक-दो खिलाड़ी नहीं

आरसीबी के हाथों मिली हार में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बड़ा सबक छिपा हुआ है. सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले पांच मैचों में से चार मैच गंवा दिए. जिसकी एक बड़ी वजह बनी डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो की गैरमौजूदगी.

निवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद को हरा दिया. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सामने 176 रनों का लक्ष्य था. जिसे उसने 19.2 ओवर में पूरा कर लिया. आरसीबी की शुरूआत बहुत खराब हुई थी. स्कोरबोर्ड पर 20 रन ही जुड़े थे जब पार्थिव पटेल, विराट कोहली और एबी डीविलियर्स पवेलियन लौट चुके थे. लेकिन पूरे सीजन में अपनी फ़ॉर्म से जूझ रहे शिमरॉन हेटमेयर ने हैदराबाद का काम खराब कर दिया. उन्होंने 47 गेंद पर 75 रन बनाकर टीम को वापस पटरी पर ला दिया. जिसके बाद गुरकीरत सिंह ने निचले मध्यक्रम के बल्लेबाजों के साथ मिलकर टीम को जीत दिला दी. इस हार में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बड़ा सबक छिपा हुआ है. सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले पांच मैचों में से चार मैच गंवा दिए. जिसकी एक बड़ी वजह बनी डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो की गैरमौजूदगी. विश्व कप 2019 की तैयारियों के मद्देनजर ये दोनों खिलाड़ी अपनी अपनी टीमों के कैंप में चले गए थे. हैदराबाद की टीम शुरूआती लीग मैचों में इन्हीं दोनों बल्लेबाजों के दम पर जीत रही थी. कप्तान के तौर पर केन विलियम्सन इस बात का आंकलन नहीं कर पाए कि इन दोनों बल्लेबाजों के योगदान को अगर हटा दिया जाए तो उनकी टीम कैसा प्रदर्शन कर रही थी. जीत के रास्ते पर चलते समय जिन गलतियों को सुधारना होता है उन गलतियों पर टीम ने ध्यान ही नहीं दिया. नतीजा अब सामने है. वॉर्नर और बेयरस्टो के जाते ही निकला दम डेविड वॉर्नर इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की फेहरिस्त में नंबर एक पर हैं. और जॉनी बेयरस्टो आठवें नंबर पर. वॉर्नर ने इस सीजन में     12 मैचों में 692 रन बनाए. बेयरस्टो ने 10 मैचों में 445 रन बनाए. इन दोनों बल्लेबाजों को छोड़ दें तो हैदराबाद का कोई और बल्लेबाज टॉप 20 बल्लेबाजों की लिस्ट में भी नहीं आता. इन दोनों बल्लेबाजों के बाद जिस बल्लेबाज ने कुछ अच्छी पारियां खेलीं वो हैं मनीष पांडे. इसके बाद केन विलियम्सन, विजय शंकर और यूसुफ पठान जैसे खिलाड़ियों ने निराश ही किया. गेंदबाजी में भी सनराइजर्स हैदराबाद का सिक्का नहीं चला. पिछले सीजन के चैंपियन गेंदबाज राशिद खान इस बार कई मैचों में बेरंग दिखाई दिए. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेले गए मैच में भी उन्होंने 4 ओवर में 44 रन लुटाए. जो हार की बड़ी वजह बना. राजस्थान के खिलाफ सीजन के दूसरे मैच में मैन ऑफ द मैच का खिताब लेकर राशिद खान ने शुरूआत अच्छी की थी लेकिन बाद में ‘रिदम’ बनी नहीं रह पाई. खलील अहमद ने सीजन में 17 विकेट जरूर लिए लेकिन उन्हें विकेट के दूसरे छोर से जैसा साथ मिलना चाहिए था वो नहीं मिला. कुल मिलाकर कहानी ये हुई कि मैदान में खिलाड़ी तो 11 उतरे लेकिन जीत हार की कहानी तीन-चार खिलाड़ियों के इर्द गिर्द ही घूमती रही. 6 जीत में 4 बार वॉर्नर और बेयरस्टो बने हीरो सीजन के तीसरे मैच में हैदराबाद ने आरसीबी को हराया था. उस मैच में बेयरस्टो और वॉर्नर दोनों ने शतक लगाया था. बेयरस्टो को मैन ऑफ द मैच चुना गया था. दिल्ली के खिलाफ मिली अगली जीत के हीरो भी जॉनी बेयरस्टो ही थे. उन्होंने 28 गेंद पर 48 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच हासिल किया. चेन्नई को जब हैदराबाद ने हराया तो उसमें डेविड वॉर्नर का योगदान था. उन्होंन 25 गेंद पर 50 रन बनाए थे. जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था. कोलकाता के खिलाफ मैच में खलील अहमद ने जीत दिलाई. उन्होंने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट लिए थे. किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ जब हैदराबाद को 45 रनों से जीत मिली तो उसके नायक भी डेविड वॉर्नर थे. डेविड वॉर्नर ने 56 गेंद पर 81 रनों की पारी खेली थी. वो मैन ऑफ द मैच बने थे. यानी हैदराबाद की टीम ने सीजन में जो 6 मैच जीते. उसमें 4 बार जीत के नायक बेयरस्टो और वॉर्नर ही थे.  हैदराबाद को जीत दिलाने की जिम्मेदारी क्या इन्हीं दोनों पर थी? ये सवाल अगले कुछ दिनों तक हैदराबाद टीम के मालिकों के दिमाग में घूमता रहेगा.

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
Embed widget