एक्सप्लोरर

Car Comparison: सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस या किआ कैरेंस, जानिए किफायती फैमिली कारों में कौन है बेहतर

सी3 एयरक्रॉस एमपीवी नहीं है, बल्कि यह दो अतिरिक्त सीटों के विकल्प के साथ एक फैमिली एसयूवी है, लेकिन कैरेंस में अधिक स्पेस मिलता है. C3 एयरक्रॉस भी अधिक किफायती है...पढ़ें पूरी खबर.

Citroën C3 Aircross vs Kia Carens: कॉम्पैक्ट प्रीमियम फैमिली कार न केवल एमपीवी के आकार की हो सकती है, बल्कि एसयूवी के आकार की भी हो सकती है, जैसा कि हाल ही में लॉन्च किए गए सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस के साथ किआ कैरेंस की यहां तुलना की गई है. दोनों ही थ्री रो कारें हैं, लेकिन इन्हें एसयूवी की तरह डिजाइन किया गया है, खासतौर से सी3 एयरक्रॉस एक कॉम्पैक्ट एसयूवी होने के साथ 5+2 के विकल्प में आती है. हालांकि, इस सेगमेंट में कैरेंस एक अधिक लोकप्रिय विकल्प है. 

डाइमेंशंस कंपेरिजन

सिट्रोएन की C3 एयरक्रॉस की लंबाई 4300mm है जबकि किआ के कैरेंस की लंबाई 4540mm है. चौड़ाई के मामले में, कैरेंस 1800 मिमी है जबकि सी3 एयरक्रॉस 1796 मिमी है. कैरेंस का व्हीलबेस 2780 मिमी है और सी3 एयरक्रॉस का व्हीलबेस 2671 मिमी है.

Car Comparison: सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस या किआ कैरेंस, जानिए किफायती फैमिली कारों में कौन है बेहतर

फीचर्स कंपेरिजन

फीचर्स के मामले में कैरेंस काफी आगे है, इसमें स्टैंडर्ड सनरूफ, 10.25-इंच टचस्क्रीन, वेंटिलेटेड सीटें, 8-स्पीकर बोस ऑडियो सिस्टम, कनेक्टेड कार तकनीक और 6-सीटर कैप्टन सीट वेरिएंट सहित कई विकल्प हैं, साथ ही इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग मिलते हैं. जबकि C3 एयरक्रॉस में 10.2 इंच की टचस्क्रीन, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, रियर कैमरा, डुअल एयरबैग जैसे फीचर्स मिलते हैं.

इंजन कंपेरिजन

C3 एयरक्रॉस केवल एक इंजन विकल्प 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल के साथ आती है, जिसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है और यह 110hp पॉवर और 190Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. जबकि कैरेंस में तीन इंजन विकल्प हैं जिनमें 115 बीएचपी पॉवर वाला 1.5 लीटर पेट्रोल, 160 बीएचपी पॉवर वाला अधिक पॉवरफुल 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल और 116 बीएचपी पॉवर वाला 1.5 डीजल इंजन शामिल हैं. इसमें 6-स्पीड iMT, 7-स्पीड DCT और 6-स्पीड डीजल ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प है जबकि 1.5L पेट्रोल के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है. 

प्राइस

सी3 एयरक्रॉस एमपीवी नहीं है, बल्कि यह दो अतिरिक्त सीटों के विकल्प के साथ एक फैमिली एसयूवी है, लेकिन कैरेंस में अधिक स्पेस मिलता है. C3 एयरक्रॉस भी अधिक किफायती है, इसकी कीमत 10 लाख रुपये से कम है जबकि टॉप-एंड मॉडल्स की कीमत 12.3 लाख रुपये है. जबकि कैरेंस अधिक महंगी है और इसकी कीमत 10.4 लाख रुपये से 19.45 लाख रुपये के बीच है. C3 एयरक्रॉस एक गुड लुकिंग एसयूवी है लेकिन इसमें फीचर्स की कमी है जबकि कैरेंस अधिक बड़ी और यह एक प्रीमियम पेशकश है.

यह भी पढ़ें :- पिछले महीने होंडा ने की 5,685 एलिवेट एसयूवी की बिक्री, सेगमेंट में क्रेटा फिर से नंबर वन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
Embed widget