एक्सप्लोरर

TVS Raider: टीवीएस ने लॉन्च किया रेडर का नया सिंगल सीट वेरिएंट, 93,719 रुपये है कीमत 

TVS Raider Rival: टीवीएस रेडर का मुकाबला होंडा शाइन 125 से होता है. जिसकी एक्स शोरूम कीमत 74 हजार रुपये से शुरू होती है.

TVS Raider Single Seat: दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर ने अपनी कम्यूटर बाइक रेडर 125cc के लाइनअप में एक नया सिंगल-सीट वेरिएंट जोड़ा है. यह इस बाइक का नया बेस वेरिएंट होगा क्योंकि कंपनी ने इसके ड्रम वर्जन को हाल ही में बंद कर दिया था. इस नए वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 93,719 रुपये रखी गई है. नया टीवीएस रेडर सिंगल सीटर वेरिएंट सिंगल स्ट्राइकिंग रेड कलर स्कीम में लाया गया है. अब बाजार में इस बाइक के तीन वेरिएंट्स उपलब्ध हैं, जिसमें सिंगल सीट, स्प्लिट सीट और एसएक्स शामिल हैं. 

फीचर्स

नए टीवीएस रेडर के फीचर्स की बात करें तो इसके टॉप-एंड ट्रिम में रिवर्स एलसीडी स्क्रीन, SmartXonnect के साथ सेगमेंट में पहला 5-इंच TFT स्क्रीन मिलती है, जिसकी कीमत 1 लाख रुपये है. इसके सिंगल सीट वेरिएंट में कोई बदलाव नहीं किया गया है. जबकि इसके अन्य दो वेरिएंट में समान फीचर्स मिलते हैं. टीवीएस रेडर सिंगल सीट वर्जन में 124.8cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 11.4bhp की अधिकतम पॉवर और 11.2Nm का टार्क जेनरेट करता है. इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स और पावर और इको जैसे दो पावर मोड्स मिलते हैं। यह बाइक सिंगल-डाउनट्यूब फ्रेम पर बेस्ड है और इसमें टेलिस्कोपिक फोर्क और मोनोशॉक रियर सस्पेंशन मिलता है. इसमें 240 mm का फ्रंट डिस्क ब्रेक और 130 mm का रियर ड्रम ब्रेक मिलता है. 

कितनी है कीमत?

टीवीएस रेडर की सिंगल सीट वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 93,719 रुपये, इसके स्प्लिट सीट वेरिएंट की कीमत 94,719 रुपये और एसएक्स वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 1,00,820 रुपये है. 

अन्य बाइक भी तैयार कर रही है कंपनी

टीवीएस मोटर वित्तीय वर्ष 2023-24 में अपने प्रीमियम मोटरसाइकिल मॉडल लाइनअप में विस्तार करने की योजना पर काम कर रही है. कंपनी के अनुसार वह अत्याधुनिक खूबियों और तकनीकों से लैस नई पीढ़ी के प्रोडक्ट्स को पेश करेगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी दो नई बाइक तैयार कर रही है, जिसमें एक 312.2cc, सिंगल-सिलेंडर रिवर्स-इन्क्लाइन्ड, लिक्विड-कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा. यह बाइक कंपनी के अपाचे आरटीआर 310 पर आधारित होंगी. साथ ही कंपनी रॉयल एनफील्ड हिमालयन को टक्कर देने के लिए एक नई टीवीएस एडवेंचर बाइक भी तैयार कर रही है, जिसमें 600cc-750cc का ट्विन-सिलेंडर इंजन मिल सकता है.

होंडा शाइन 125 से होता है मुकाबला

टीवीएस रेडर का मुकाबला होंडा शाइन 125 से होता है. जिसकी एक्स शोरूम कीमत 74 हजार रुपये से शुरू होती है.

यह भी पढ़ें :- एथर एनर्जी ने लॉन्च किया 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया बेस वेरिएंट, 146 किलोमीटर की मिलेगी रेंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Honda Elevate में बड़े बदलाव, क्या अब पैसा वसूल है SUV?
Honda Elevate में बड़े बदलाव, क्या अब पैसा वसूल है SUV?
लग्जरी कार किराये पर लेना कितना महंगा? आंकड़े चौंका देंगे
लग्जरी कार किराये पर लेना कितना महंगा? आंकड़े चौंका देंगे
BMW F 450 RR की एंट्री करीब, 15 अक्टूबर को होगा Reveal
BMW F 450 RR की एंट्री करीब, 15 अक्टूबर को होगा Reveal
चलती कार में रिवर्स गियर डालने से क्या होता है, इससे क्या नुकसान?
चलती कार में रिवर्स गियर डालने से क्या होता है, इससे क्या नुकसान?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget