एक्सप्लोरर

TVS Apache RTR 160: टीवीएस मोटर ने लॉन्च किया अपाचे आरटीआर 160 का Racing Edition, जानें कीमत

TVS Apache RTR 160 Racing Edition Launched: टीवीएस अपाचे RTR 160 का रेसिंग एडिशन मार्केट में आज बुधवार 10 जुलाई को लॉन्च कर दिया गया है. इस एडिशन की कीमत 1.28 लाख रुपये रखी गई है.

TVS Apache RTR 160 Racing Edition: टीवीएस मोटर ने अपाचे आरटीआर 160 (Apache RTR 160) के नए एडिशन को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. अपाचे आरटीआर 160 का रेसिंग एडिशन (Racing Edition) 10 जुलाई को मार्केट में उतार दिया गया है. इस बाइक की एक्स-शोरूम प्राइस 1.28 लाख रुपये रखी गई है.

टीवीएस अपाचे के नए एडिशन की बुकिंग शुरू

टीवीएस अपाचे का ये नया एडिशन कई अपडेट्स के साथ आया है. बाइक के डिजाइन, कलर और फीचर्स में कई बदलाव किए गए हैं. कंपनी ने इस रेसिंग एडिशन की बुकिंग को भी शुरू कर दिया है.

टीवीएस ने इस रेसिंग एडिशन की लॉन्चिंग से करीब एक महीने पहले ही अपाचे RTR 160 4V मोटरसाइकिल के ब्लैक एडिशन को मार्केट में उतारा था. अब कंपनी रेसिंग एडिशन को मार्केट में लेकर आई है. अपाचे लाइन-अप की ये सबसे महंगी बाइक में से एक है. इस बाइक की कीमत ब्लैक एडिशन से करीब 9 हजार रुपये ज्यादा है.

रेसिंग एडिशन में क्या है खास?

टीवीएस अपाचे का ये नया रेसिंग एडिशन नई कलर स्कीम और ग्राफिक्स एलीमेंट्स के साथ आया है. ये मोटरसाइकिल एक्सक्लूजिव मैटर ब्लैक बॉडी कलर के साथ आई है, जिससे ये बाइक दिखने में स्पोर्टी लुक देती है. इस बाइक में कार्बन फाइबर ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया गया है. बाइक पर रेसिंग एडिशन का लोगो भी लगा है. अपाचे के नए एडिशन लाल रंग के अलॉय व्हील्स लगाए गए हैं.

Apache RTR 160 Racing Edition का पावरट्रेन

टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 के रेसिंग एडिशन में 160 cc, एयर-कूल्ड इंजन लगा है. इस इंजन के साथ 5-स्पीड गियर बॉक्स भी जोड़ा गया है. इस इंजन से 8,750 rpm पर 15.8 bhp की पावर मिलती है और 6,500 rpm पर 12.7 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है. ये बाइक 107 kmph की टॉप-स्पीड के साथ आई है. इस बाइक में एफर्टलैस लो-स्पीड राइडिंग के लिए ग्लाइड थ्रो टेक्नोलोजी का इस्तेमाल किया गया है.

नए एडिशन में मिलेंगे ये फीचर्स

टीवीएस अपाचे के नए एडिशन में इसके बाकी वेरिएंट्स के फीचर को रखा गया है. ये बाइक तीन राइडिंग मोड्स स्पोर्ट (Sport), अर्बन (Urban) और रेन (Rain) में चलाई जा सकती है. इस बाइक में टीवीएस स्मार्ट Xonnect के साथ में डिजिट LCD क्लस्टर भी लगा है.

ये भी पढ़ें

Sedan Cars in India: सेडान खरीदने की है तमन्ना, यहां जानें बेस्ट ऑप्शन, Honda-Skoda के मॉडल शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट्रोल-डीजल से महंगा पड़ा EV का इंश्योरेंस क्लेम, खर्च 14% ज्यादा
पेट्रोल-डीजल से महंगा पड़ा EV का इंश्योरेंस क्लेम, खर्च 14% ज्यादा
ऑटो सेक्टर ने बनाया रिकॉर्ड, सितंबर में बिकीं 25.37 लाख गाड़ियां
ऑटो सेक्टर ने बनाया रिकॉर्ड, सितंबर में बिकीं 25.37 लाख गाड़ियां
क्या है Honda का बड़ा प्लान? भारत में ला सकती है 10 नई गाड़ियां
क्या है Honda का बड़ा प्लान? भारत में ला सकती है 10 नई गाड़ियां
Honda Elevate हुई और स्मार्ट, फीचर्स देख रह जाएंगे दंग
Honda Elevate हुई और स्मार्ट, फीचर्स देख रह जाएंगे दंग

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आकाशवाणी भवन में धरने पर हुई FIR तो राहुल गांधी बोले, '100 केस हों, ये मेरे लिए...'
आकाशवाणी भवन में धरने पर हुई FIR तो राहुल गांधी बोले, '100 केस हों, ये मेरे लिए...'
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम! BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले - राज्य का नाम बदलकर...'
पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम! BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले - राज्य का नाम बदलकर...'
श्रेयस अय्यर के शतक पर गदगद हुए सुनील गावस्कर, बोले- 'सबको को चुप कर दिया'
श्रेयस अय्यर के शतक पर गदगद हुए सुनील गावस्कर, बोले- 'सबको को चुप कर दिया'
जन सुराज का दामन थामेंगे JDU के अनंत सिंह? प्रशांत किशोर बोले- 'अभी…'
जन सुराज का दामन थामेंगे JDU के अनंत सिंह? प्रशांत किशोर बोले- 'अभी…'
ऑटो सेक्टर ने बनाया रिकॉर्ड, सितंबर में बिकीं 25.37 लाख गाड़ियां
ऑटो सेक्टर ने बनाया रिकॉर्ड, सितंबर में बिकीं 25.37 लाख गाड़ियां
नजदीक आ रही है UP स्कॉलरशिप की आखिरी तारीख, जल्द से जल्द करें आवेदन 
नजदीक आ रही है UP स्कॉलरशिप की आखिरी तारीख, जल्द से जल्द करें आवेदन 
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
Embed widget