एक्सप्लोरर

Triumph Speed Triple R: ट्रायंफ ने शुरू की स्पीड ट्रिपल आर और आरएस बाइक की डिलीवरी, 10.17 लाख रुपये से शुरू होती है कीमत 

2023 ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्रिपल रेंज को पावर देने के लिए एक 765cc, लिक्विड-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड, इनलाइन 3-सिलेंडर इंजन का इस्तेमाल किया गया है.

Triumph Triple R Delivery: ट्रायम्फ ने इस साल जून में अपनी न्यू जेनरेशन स्पीड ट्रिपल को देश में लॉन्च किया था. इस स्ट्रीट नेकेड मोटरसाइकिल के नए वर्जन को दो वेरिएंट - आर और आरएस में पेश किया गया है, जिसकी एक्स शोरूम कीमत क्रमशः 10.17 लाख रुपये और 11.81 लाख रुपये है. अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस बाइक की डिलीवरी शुरू कर दी है. 

प्राइस

स्पीड आर, क्रिस्टल व्हाइट और सिल्वर आइस जैसे दो रंग वेरिएंट में आती है. क्रिस्टल व्हाइट की कीमत 10.43 लाख रुपये है, जबकि टॉप-स्पेक आरएस ट्रिम सिल्वर आइस, कार्निवल रेड और कॉस्मिक येलो जैसे पेंट स्कीम्स में मौजूद है, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 12.07 लाख रुपये है. मौजूदा मॉडल की तुलना में, स्ट्रीट ट्रिपल आर और स्ट्रीट ट्रिपल आरएस की कीमतें क्रमशः 1 लाख रुपये और 50,000 रुपये अधिक रखी गई है. हालांकि नए मॉडल में अधिक एडवांस और डायनामिक फीचर्स और अधिक बेहतर परफॉर्मेंस मिलती है.

इंजन

2023 ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्रिपल रेंज को पावर देने के लिए एक 765cc, लिक्विड-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड, इनलाइन 3-सिलेंडर इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो R में 118.4 bhp और RS मॉडल में 128.2 bhp पॉवर जेनरेट करता है, जबकि दोनों में 80 एनएम का समान टॉर्क मिलता है. साथ ही इसमें स्लिप और असिस्ट क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है. 

हार्डवेयर 

ट्रायम्फ ने नए स्ट्रीट ट्रिपल के चेसिस को भी नए गुलविंग स्विंगआर्म से रिप्लेस किया है. जिसमें शोवा के 41 मिमी अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क्स और पीछे, आर में शोवा का मोनो-शॉक अब्जार्बर और आरएस में ओहलिन्स यूनिट मिलता है. दोनों वेरिएंट में ब्रेम्बो ब्रेक मिलता है. जबकि आरएस ट्रिम में ब्रेम्बो स्टाइलमा एंकर मिलते हैं जिसमें चार-पिस्टन रेडियल कैलिपर्स और 220 मिमी रियर डिस्क के साथ ट्विन 310 मिमी फ्रंट डिस्क मिलता है.

फीचर्स 

ट्रायम्फ, नई स्ट्रीट ट्रिपल रेंज में ढेर सारे फीचर्स की पेशकश करती है, जिसमें ऑल-एलईडी लाइटिंग और डीआरएल, 5-इंच टीएफटी इंस्ट्रूमेंट पैनल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और कई राइडिंग मोड- रोड, रेन, स्पोर्ट, राइडर, मल्टी लेवल फ्रिक्शन कंट्रोल, कॉर्नरिंग एबीएस, सेंसिटिव ट्रैक्शन कंट्रोल और बाई डायरेक्शनल क्विक शिफ्टर शामिल है. इस बाइक का मुकाबला कावासाकी जेड 900 और डुकाटी मॉन्स्टर से होता है.

यह भी पढ़ें :- वित्त वर्ष 2024 में होगी चार मिलियन से अधिक नए पैसेंजर व्‍हीकल्‍स की बिक्री, बनेगा नया रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BYD Atto 8 हुई Reveal, 9 मिनट में 97% चार्ज का दावा
BYD Atto 8 हुई Reveal, 9 मिनट में 97% चार्ज का दावा
ऑटो चलाना कितना फायदेमंद? जानें खर्च और कमाई
ऑटो चलाना कितना फायदेमंद? जानें खर्च और कमाई
कार में AC चलने के बाद भी लग रही गर्मी, हर बार गैस नहीं होती वजह
कार में AC चलने के बाद भी लग रही गर्मी, हर बार गैस नहीं होती वजह
सितंबर में खूब बिके ट्रक-बस, टाटा ने सबको पछाड़ा
सितंबर में खूब बिके ट्रक-बस, टाटा ने सबको पछाड़ा

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget