एक्सप्लोरर

Traffic Rules: भूल गए हैं ड्राईविंग लाइसेंस रखना, तो भी नहीं कटेगा चालान, जानें क्या है बचने का तरीका

अगर आप भी ड्राइविंग लाइसेंस रखना भूल जाते हैं ऐसी स्थिति में ट्रैफिक पुलिस आपका चालान नहीं काट सकती है, बस ये छोटा सा काम करके आसानी से बच सकते हैं.

Driving Without Driving Licence: भारत में ट्रैफिक नियमों के अनुसार किसी भी वाहन को सड़क पर चलाते समय ड्राइविंग लाइसेंस हमेशा साथ रखना अनिवार्य है. ऐसा न करना ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन माना जाता है. मोटर वाहन अधिनियम के अनुसार सड़कों पर सिर्फ वही व्यक्ति वाहन चलाने के पात्र हैं, जिनके वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस मौजूद हो. यदि बिना ड्राइविंग लाइसेंस के कोई व्यक्ति वाहन चलाते हुए पकड़ा जाता है तो ट्रैफिक पुलिस उसका चालान काट सकती है. लेकिन हमेशा लाइसेंस को अपने साथ रखना मुश्किल होता है. और कई बार ऐसे लोगों का भी चालान कट जाता है जिनके पास ड्राइविंग लाइसेंस होता तो है, लेकिन वे अक्सर उसे अपने साथ रखना भूल जाते हैं और चेकिंग के दौरान लाइसेंस न प्रस्तुत कर पाने के कारण ट्रैफिक पुलिस यह मान लेती है कि व्यक्ति के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है. ऐसे में बिना वजह भारी खर्चा हो सकता है. अगर आप भी अक्सर ड्राइविंग लाइसेंस अपने साथ रखना भूल जाते हैं तो आज हम आपको बताने वाले हैं ऐसे तरीके के बारे में जिससे आप फिर भी चालान से बच सकते हैं. बस इसके लिए आपको एक आसान सा काम करना होगा. 

क्या करें?

यदि आप हमेशा अपने साथ ड्राइविंग लाइसेंस रखना भूल जाते हैं तो एक आसान काम आपको इस झंझट से बचा सकता है. दरअसल, सरकारी नियमों के अनुसार एक ऐसी व्यवस्था है कि आपको हमेशा अपने साथ हार्ड कॉपी में अपने ड्राइविंग लाइसेंस को रखने की ज़रूरत नहीं है, आप इसकी सॉफ्ट कॉपी भी ट्रैफिक पुलिस को दिखा सकते हैं. लेकिन यह सॉफ्ट कॉपी वाला नियम किसी भी तरह के फोटो या स्कैन किए डीएल के लिए मान्य नहीं होता है. इसके लिए आपको अपने फोन में एक सरकारी एप डिजिलॉकर में इसे डाउनलोड और सेव करके रखना होगा. तभी नियमों के अनुसार आपको ड्राइविंग लाइसेंस धारक माना जाएगा. 

डिजिटल इंडिया की है पहल

भारत सरकार लगातार अपनी डिजिटल इंडिया की मुहिम पर बल दे रही है. इसी के लिए सरकार ने एक मोबाइल ऐप डिजीलॉकर को लॉन्च किया था. इसमें देश के नागरिक अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को पेपरलेस फॉर्मेट में डिजिटल तरीके से स्टोर करके रख सकते हैं और जरुरत पड़ने पर इसका उपयोग कर सकते हैं. इस ऐप पर सेव किए गए सभी डॉक्यूमेंट्स पूरी तरह से मान्य हैं. इसमें आप अपने डीएल को भी सेव करके रख सकते हैं.

यह भी पढ़ें :- इस साल भारत में लॉन्च हुई हैं ये जबरदस्त नई सेडान कारें, देखिए पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Flipkart-Amazon Sale में 2-Wheelers सस्ते या सिर्फ दिखावा? जानें सच
Flipkart-Amazon Sale में 2-Wheelers सस्ते या सिर्फ दिखावा? जानें सच
Explained: क्या बेहतर सड़कें, फ्लाईओवर और नए कंस्ट्रक्शन ही ट्रैफिक की जड़? सियोल ने दी बड़ी सीख
क्या बेहतर सड़कें, फ्लाईओवर और नए कंस्ट्रक्शन ही ट्रैफिक की जड़? सियोल ने दी बड़ी सीख
इलेक्ट्रिक कारों पर बंपर ऑफर, 2.75 लाख रुपये तक बचाएं
इलेक्ट्रिक कारों पर बंपर ऑफर, 2.75 लाख रुपये तक बचाएं
Paris में दिखेगा Renault का Electric अवतार, E-Space में क्या है खास?
Paris में दिखेगा Renault का Electric अवतार, E-Space में क्या है खास?

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
गाली देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की पिटाई, फहीम नजीर बोला- 'बांग्लादेश नहीं बनने दूंगा'
गाली देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की पिटाई, फहीम नजीर बोला- 'बांग्लादेश नहीं बनने दूंगा'
दूसरे टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI में होंगे इतने बदलाव? जानें कौन हो सकता है बाहर
दूसरे टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI में होंगे इतने बदलाव? जानें कौन हो सकता है बाहर
नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग
नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
सऊदी में एयरपोर्ट्स पर हमलों से गुस्से में भारत, चेतावनी देते हुए कहा- 'नामंजूर'
सऊदी में एयरपोर्ट्स पर हमलों से गुस्से में भारत, चेतावनी देते हुए कहा- 'नामंजूर'
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
Embed widget