एक्सप्लोरर

Hero से लेकर TVS तक मार्च में लॉन्च हुईं ये धांसू बाइक्स, देखें पूरी लिस्ट

मार्च में Hero, TVS, Bajaj समेत कई कंपनियों ने मार्च में अपनी बाइक लॉन्च की हैं. अगर आप नई बाइक खरीदने जा रहे हैं तो इस लिस्ट में से अपनी पसंद की बाइक को सलेक्ट कर सकते हैं.

मार्च का महीना टू-व्हीलर्स इंडस्ट्री के लिए खास रहा. पिछले महीने कई शानदार बाइक्स ने भारतीय बाजार में एंट्री की. Hero से लेकर TVS तक और Bajaj से लेकर Yamaha तक, इन कंपनियों ने अपनी बाइक्स मार्केट में लॉन्च की. इनमें कई बाइक्स 110 CC इंजन के साथ शानदार माइलेज देंगी. अगर आप भी नई बाइक लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इनमें से किसी एक को अपनी पसंद बना सकते हैं. हम आपको इन सभी बाइक्स के फीचर्स और कीमत के बारे में बता रहे हैं.

2021 TVS Star City Plus इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है 2021 TVS Star City Plus का. TVS ने मार्च में 2021 TVS Star City Plus का नया डुअल टोन Pearl Blue Silver कलर भारत में लॉन्च किया है. यह नया कलर आपको ड्रम और डिस्क दोनों वेरिएंट में उपलब्ध है. इस बाइक में 110 CC, सिंगल सिलिंडर, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया गया है, जो 8.08 bhp की पावर और 8.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें इंजन 4-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है.TVS की इस बाइक की कीमत दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 65,865 रुपये तय की गई है.

Bajaj Platina 110 ABS यहां अगला नंबर आता है Bajaj Platina 110 ABS का. मार्च में इस बाइक ने भी भारतीय बाजार में दस्तक दी. इस सेगमेंट में यही ऐसी बाइक है, जिसमें एबीएस फीचर दिया गया है. इसमें इंटीग्रेटेड DRL के साथ LED हेडलैंप ABS इंडीकेट करने वाला एनालॉग स्पीडोमीटर दिया गया है. बाइक के फ्रंट में 240 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक है. Bajaj Platina 110 ABS की एक्स-शोरूम में कीमत 65,920 रुपये है.

2021 TVS Star City Plus TVS की इस बाइक में रेड ब्लैक डुअल टोन कलर दिया गया है. बाइक में 110 CC, सिंगल सिलिंडर, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया गया है, जो कि 8.08 bhp की पावर और 8.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें इंजन 4-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है. बाइक में ETFi या Eco-Thrust फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी से लैस है, जिससे यह बाइक अब पहले के मुकाबले 15 फीसदी तक ज्यादा माइलेज देगी. इस बाइक के लिए आपको 68,465 रुपये चुकाने होंगे.

Yamaha FZ Series यामाहा ने भी मार्च में अपनी Yamaha FZ-FI और 2021 Yamaha FZS-FI लॉन्च की. ये बाइक 149 CC, एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, SOHC, 2-वाल्व, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन से लैस है. इनमें दिया गया इंजन 12.4PS का पावर और 13.6 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इनमें 5-स्पीड कॉन्सटेंट मेश गियरबॉक्स है. 2021 Yamaha FZ-FI की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 1,03,700 रुपये है, जबकि 2021 Yamaha FZS-FI की कीमत 1,07,200 रुपये तय की गई है.

2021 Bajaj Pulsar 180 Bajaj ने भी मार्च में 2021 Pulsar 180 लॉन्च की है. इस बाइक में बीएस6 कम्प्लायंट वाला 178.6 CC,4-स्ट्रोक, SOHC 2-वाल्व, एयर कूल्ड, DTS-i Fi इंजन दिया है, जो 17 bhp की मैक्सिमम पावर और 14.52 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. 2021 Bajaj Pulsar 180 की दिल्ली एक्स-शोरूम प्राइस 1,07,904 रुपये रखी गई है.

ये भी पढ़ें

एक लाख रुपए तक की कीमत में मिल रहे हैं ये शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानिए फीचर्स ये हैं भारत की सबसे सस्ती स्पोर्ट्स बाइक, जानिए कीमत और फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाड़ी का परमिट 5 साल बढ़ेगा? जानें किसे और कैसे मिलेगा फायदा
गाड़ी का परमिट 5 साल बढ़ेगा? जानें किसे और कैसे मिलेगा फायदा
Mahindra XEV 9S 6 Seater: 6 कैप्टन सीट के साथ महिंद्रा ने लॉन्च की ये धांसू कार, यहां जानिए कीमत
6 कैप्टन सीट के साथ महिंद्रा ने लॉन्च की ये धांसू कार, यहां जानिए कीमत
Toyota Fortuner Legender: लिजेंडर खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए मासिक सैलरी? जानें EMI का हिसाब-किताब
लिजेंडर खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए मासिक सैलरी? जानें EMI का हिसाब-किताब
सितंबर से महंगी होगी इस कंपनी की कारें, खरीदने से पहले जान लें नए दाम
सितंबर से महंगी होगी इस कंपनी की कारें, खरीदने से पहले जान लें नए दाम

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget