एक्सप्लोरर

Splendor vs Shine 100: स्प्लेंडर को टक्कर देने के लिए होंडा लेकर आई नई 100 सीसी शाइन, देखिए दोनों बाइक का फुल कंपेरिजन

होंडा की नई 100cc बाइक को एक ही वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 64,900 रुपये रखी गई है. जबकि हीरो स्प्लेंडर प्लस की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 72,420 रुपये है.

Hero Splendor vs Honda Shine 100: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने हाल ही अपनी 100cc शाइन को पेश किया है. यह नई बाइक सीधे तौर पर हीरो स्पलेंडर को टक्कर देती है. इसलिए आज हम आपको इन दोनों बाइक का कंपेरिजन करके बताने वाले हैं कि कौन सी बाइक किस मामले में बेहतर है. 

फीचर्स कंपेरिजन 

  • नई होंडा शाइन 100 में फीचर्स के तौर पर सेल्फ स्टार्टर, ऑल-ब्लैक एलॉय व्हील्स,बाइक हैलोजन हेडलैंप, साइड स्टैंड इंजन कट ऑफ, डुअल पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और कम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है. 
  • जबकि हीरो स्प्लेंडर प्लस में स्विचेबल i3S तकनीक, एक यूएसबी चार्जर, 18 इंच के अलॉय व्हील, एक इंजन कट ऑफ सेंसर और एक साइड स्टैंड इंडिकेटर जैसे फीचर्स मिलते हैं.

इंजन कंपेरिजन

  • नई होंडा शाइन 100 में एक 100cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 7.6PS की पॉवर और 8.05 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. यह इंजन पिस्टन-कूलिंग ऑयल जेट और ऑफसेट पिस्टन के साथ  ऑटोमैटिक चोक सिस्टम और स्टार्ट सोलनॉइड से लैस है. बाइक में डायमंड फ्रेम के साथ टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन लगा है. इसमें कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम के साथ आगे और पीछे ड्रम ब्रेक दिए गए हैं. 
  • वहीं, हीरो स्प्लेंडर प्लस में एक 97.2cc फ्यूल इंजेक्टेड इंजन मिलता है, जो 7.9bhp की पॉवर और 8.05Nm का टार्क जेनरेट करता है, इसे 4-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. इसमें आगे और पीछे के एक्सल पर क्रमशः टेलिस्कोपिक फोर्क और मोनोशॉक यूनिट सस्पेंशन ड्यूटी दी गई है. इसके दोनों पहियों पर  ड्रम ब्रेक मिलते हैं.

माइलेज कंपेरिजन

  • होंडा ने फिलहाल शाइन 100 के माइलेज के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है. लेकिन इसमें सेगमेंट में सबसे अधिक माइलेज मिलने का का दावा किया गया है. 
  • जबकि हीरो स्प्लेंडर प्लस से कंपनी 65 किमी/लीटर से 80.6 किमी/लीटर तक माइलेज मिलने का कंपनी दावा करती है.  

डाइमेंशन कंपेरिजन 

  • होंडा शाइन 100 का व्हीलबेस 1245mm लंबा है. इसके सीट की ऊंचाई 786mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 168mm है. इस बाइक में 9 लीटर क्षमता का फ्यूल टैंक मिलता है. इस बाइक का वजन 99 किग्रा है.
  • स्प्लेंडर प्लस का व्हीलबेस 1236mm, सीट की ऊंचाई 785mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 165mm है. इसमें 9.8-लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है. इसका वजन 112 किलोग्राम है. 

प्राइस कंपेरिजन 

होंडा की नई 100cc बाइक को एक ही वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 64,900 रुपये रखी गई है. जबकि हीरो स्प्लेंडर प्लस की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 72,420 रुपये है. कई आधुनिक फीचर्स से लैस इसके Xtec वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 75,840 रुपये है. यानि होंडा शाइन 100, स्प्लेंडर से लगभग 7,500 रुपये किफायती है. कंपनी इसकी डिलीवरी मई 2023 में शुरू करेगी.

यह भी पढ़ें :- देखिए महिंद्रा स्कॉर्पियो एन 4x4 डीजल का फुल रिव्यू, बेहद दमदार है परफॉर्मेंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

XUV 3XO CNG में Tata वाला 2 सिलेंडर का सेटअप, Mahindra का दांव कितना तगड़ा?
XUV 3XO CNG में Tata वाला 2 सिलेंडर का सेटअप, Mahindra का दांव कितना तगड़ा?
Hyundai की कारें हुईं सस्ती, बचेंगे हजारों रुपये
Hyundai की कारें हुईं सस्ती, बचेंगे हजारों रुपये
Hyundai Bayon vs Creta vs Venue: तीनों SUVs में क्या है अंतर?
Hyundai Bayon vs Creta vs Venue: तीनों SUVs में क्या है अंतर?
अप्रैल 29 से लागू हो जाएंगे BS-VII नॉर्म्स, जानें इसमें क्या बदलेगा?
अप्रैल 29 से लागू हो जाएंगे BS-VII नॉर्म्स, जानें इसमें क्या बदलेगा?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
Embed widget