एक्सप्लोरर

Upcoming Renault Cars: रेनॉ भारत में लॉन्च करेगी 2 नई एसयूवी, एक किफायती इलेक्ट्रिक कार भी है शामिल

रेनॉ भारतीय बाजार के लिए एक एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक हैचबैक भी तैयार कर रही है. यह एंट्री-लेवल हैचबैक CMF-AEV प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है. यह मौजूदा क्विड का ईवी वर्जन हो सकता है.

Renault India: फ्रांस की वाहन निर्माता कंपनी रेनॉ, भारतीय बाजार में फिलहाल 3 कारों; क्विड, ट्राइबर एमपीवी और काईगर की बिक्री कर रही है. कंपनी अगले 1 साल तक हमारे बाजार में कोई नया प्रोडक्ट नहीं लाएगी. हालांकि, कंपनी 3 नई कारें तैयार कर रही है, जो 2025-26 में भारतीय बाजार में लॉन्च की जाएंगी. जिसमें कंपनी दो नई एसयूवी और एक नई एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक हैचबैक शामिल है.

न्यू जेनरेशन रेनॉ डस्टर

रेनॉ के एक अन्य सब ब्रांड डेसिया ने यूरोपीय बाजारों के लिए थर्ड जेनरेशन डस्टर मिड साइज एसयूवी को पेश किया है. रेनॉ नई डस्टर एसयूवी को उन बाजारों में भी पेश करेगी जहां डेसिया मौजूद नहीं है. इसे एलायंस के सीएमएफ-बी मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा जो ग्लोबल मॉडल सैंडेरो और जॉगर के लिए इस्तेमाल किया जाता है. रेनॉ का कहना है इस मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म से केबिन के अंदर ज्यादा स्पेस मिलेगा. इसमें कई प्रीमियम फीचर्स भी मिलेंगे जिनमें एक बड़ी फ्रीस्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, एक फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, क्रूज़ कंट्रोल, ऑटोमेटिक एसी, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक और अन्य कई फीचर्स शामिल हैं.

न्यू जेनरेशन रेनॉ डस्टर ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, ट्रैफिक साइन रिकॉग्निशन, लेन डिपार्चर वार्निंग, लेन कीप असिस्ट और ड्राइवर अटेंशन अलर्ट जैसी फीचर्स के साथ एडीएएस सिस्टम मिलेगा. इस नए मॉडल में मजबूत हाइब्रिड पेट्रोल और माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है.

नई 7-सीटर एसयूवी

रेनॉ एक नई 3-रो एसयूवी भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जो डस्टर के सीएमएफ-बी मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी. यह मॉडल डेसिया बिगस्टर कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन वर्जन होने की संभावना है. इसका मुकाबला टाटा सफारी, महिंद्रा एक्सयूवी 700, हुंडई अल्काजार और जीप मेरिडियन से होगा. इसका व्हीलबेस डस्टर से ज्यादा लंबा होगा. साथ ही इसमें ज्यादा केबिन स्पेस भी मिलेगा. इसमें मजबूत हाइब्रिड पेट्रोल और माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है.

रेनॉ क्विड ईवी

रेनॉ भारतीय बाजार के लिए एक एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक हैचबैक भी तैयार कर रही है. यह एंट्री-लेवल हैचबैक CMF-AEV प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है. यह मौजूदा क्विड का ईवी वर्जन हो सकता है, जो पहले से ही कुछ चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध है. क्विड ईवी में 26.8kWh बैटरी पैक है और इसमें शहर में 271 किमी (एनईडीसी साइकिल) रेंज मिलने का दावा किया गया है.

यह भी पढ़ें :- इस साल भारतीय बाजार आईं ये 10 नई मोटरसाइकिलें, आपको कौन सी है पसंद?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget