एक्सप्लोरर

रक्षाबंधन के मौके पर महिंद्रा की इस SUV पर मिल रहा बड़ा ऑफर, यहां जान लें सारी डिटेल्स

महिंद्रा XUV700 को 5 और 7-सीटर कॉन्फिगरेशन और कई पावरट्रेन विकल्पों के साथ पेश किया गया है, जिसमें एक 2-लीटर टर्बोचार्ज्ड mStallion पेट्रोल इंजन, 200hp की पॉवर और 380Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

Mahindra XUV 700 Offer: रक्षाबंधन के मौके पर महिंद्रा ने लोगों को बड़ा तोहफा दिया है. अगर आप महिंद्रा XUV 700 खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको बड़ी खुशखबरी देने जा रहे हैं. कंपनी अपनी सेल बढ़ाने के लिए अगस्त महीने में  XUV 700 के AX5 और AX3 वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट दे रही है. 

अगर आप इन दोनों वेरिएंट को खरीदते हैं तो आपको 70 हजार रुपये तक की बचत होने वाली है. Mahindra XUV 700 को लेकर चल रहे डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए आप अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं. भारतीय मार्केट में महिंद्रा XUV700 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 13 लाख 99 हजार से शुरू होकर 26.04 लाख रुपये तक जाती है. 

Mahindra XUV 700 के फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो महिंद्रा XUV700 में डुअल 10.25-इंच स्क्रीन (एक इंफोटेनमेंट के लिए और एक इंस्ट्रूमेंट फंक्शन के लिए), वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, एड्रेनोएक्स कनेक्ट, अमेजन एलेक्सा, स्काईरूफ, क्रूज कंट्रोल, ड्राइव मोड, इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन, एलईडी डीआरएल के साथ फॉलो-मी-होम हेडलैंप, कॉर्नरिंग लैंप, फुल-साइज व्हील कवर और एलईडी टेललाइट्स दिए गए हैं.

पावरफुल इंजन के साथ आती है एसयूवी

महिंद्रा XUV700 को 5 और 7-सीटर कॉन्फिगरेशन और कई पावरट्रेन विकल्पों के साथ पेश किया गया है, जिसमें एक 2-लीटर टर्बोचार्ज्ड mStallion पेट्रोल इंजन, 200hp की पॉवर और 380Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

इसके डीजल वर्जन में एक 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो दो अलग-अलग ट्यून्स के साथ उपलब्ध है. जिसमें 155hp पॉवर के साथ 360Nm का टॉर्क और 180hp पॉवर के साथ 420Nm का टॉर्क और ऑटोमेटिक वेरिएंट में 450Nm का टॉर्क मिलता है.

इन इंजनों के साथ दो ट्रांसमिशन विकल्प हैं, जिसमें एक 6-स्पीड मैनुअल और एक 6-स्पीड ऑटोमैटिक शामिल है. बेस-स्पेक एमएक्स ट्रिम केवल 6-स्पीड मैनुअल के साथ उपलब्ध है, जबकि अन्य सभी वेरिएंट मैनुअल या ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के विकल्प में आते हैं. महिंद्रा XUV700 को AX7 और AX7L ट्रिम्स के लिए ऑल-व्हील-ड्राइव विकल्प के साथ भी पेश करती है.

यह भी पढ़ें:-

GST फ्री हुई हुंडई की ये कार, इस मॉडल पर मिल रही 1 लाख रुपये से ज्यादा की छूट, जानें डिटेल्स 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ई-रिक्शा और ई-बस का बढ़ता क्रेज, क्या वाकई बच रहे हैं आपके पैसे?
ई-रिक्शा और ई-बस का बढ़ता क्रेज, क्या वाकई बच रहे हैं आपके पैसे?
अब नोएडा में आसानी से चार्ज होगी इलेक्ट्रिक कार, जानें कहां-कहां बनेंगे स्टेशन?
अब नोएडा में आसानी से चार्ज होगी इलेक्ट्रिक कार, जानें कहां-कहां बनेंगे स्टेशन?
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फैसले के बाद डस्टबिन में फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फैसले के बाद डस्टबिन में फेंका पेन
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget