एक्सप्लोरर

New Maruti Swift: अगले महीने लॉन्च होगी न्यू जेनरेशन मारुति सुजुकी स्विफ्ट, नये इंजन से होगी लैस

नए लुक, ज्यादा फीचर्स और बेहतर माइलेज वाले इंजन के साथ, मारुति को उम्मीद है कि नई स्विफ्ट बिक्री और पॉपुलैरिटी के मामले में नए माइलस्टोन स्थापित करेगी.

New Gen Maruti Swift Launch Update: मारुति सुजुकी अपनी नई स्विफ्ट को अगले महीने भारत में लॉन्च करेगी. नई स्विफ्ट इस साल मारुति के लिए प्रमुख लॉन्च में से एक होगी और इसके बाद नई डिजायर कॉम्पैक्ट सेडान को लॉन्च किया जाएगा. नई मारुति स्विफ्ट (कोडनेम-YED) में नया लुक, नया इंटीरियर और नए फीचर्स के साथ बिल्कुल नया पेट्रोल इंजन मिलेगा. 

नई भारत-स्पेक मारुति स्विफ्ट

नई स्विफ्ट को पिछले साल अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेश किया गया था और तब से भारत में भी इसके कई टेस्ट-म्यूल्स देखे गए हैं. भारत आने वाली स्विफ्ट, ग्लोबल वार्मिंग में बिकने वाली स्विफ्ट जैसी ही दिखेगी, लेकिन भारत के हिसाब से इसमें कुछ बदलाव होंगे. ऑटोकार इंडिया के अनुसार भारत-स्पेक मारुति स्विफ्ट में थोड़े अलग दिखने वाले फ्रंट और रियर बंपर होंगे. हालांकि यह बदलाव बहुत कम होंगे जैसे कि नंबर प्लेट हाउसिंग बड़ी होगी और कोई कंट्रास्ट ब्लैक एलिमेंट नहीं दिखेगा. कुल मिलाकर, भारत के लिए नई स्विफ्ट लगभग विदेश में बिकने वाली कार जैसी ही दिखेगी. अलॉय व्हील का डिजाइन भी समान होगा, लेकिन इसमें कुछ मामूली बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

भारत आने वाली स्विफ्ट का सी-पिलर भी हुंडई i20 की तरह पूरी तरह से ब्लैक होगा. इसका रिवर्स कैमरा रियर बंपर की जगह बूट लिड पर रखा गया है, और कार में टॉप वेरिएंट पर एलईडी फॉग लैंप सहित फुल एलईडी लाइट्स होंगी. सेफ्टी के लिए, 6 एयरबैग, EBD के साथ ABS और ESP स्टैंडर्ड तौर पर मिलने की उम्मीद है, साथ ही सेकंड रो में बीच के यात्री के लिए 3-पॉइंट सीट-बेल्ट भी मिलेगा. भारत आने वाली कार में 360-डिग्री कैमरा या ADAS नहीं होगा, जो ग्लोबल स्पेक मॉडल में देखा जाता है.

मिलेगा नया 1.2-लीटर Z-सीरीज इंजन 

नई मारुति स्विफ्ट में K12 फोर सिलेंडर पेट्रोल पावरप्लांट को नए Z-सीरीज 1.2-लीटर 3-सिलेंडर इंजन से रिप्लेस जाएगा. इस इंजन में उत्सर्जन, एफिशिएंसी और पावर आउटपुट पर ज्यादा ध्यान देने के साथ भारत-स्पेक बदलाव किए जाएंगे. पावर की बात करें तो, नई Z-सीरीज इंजन से लैस स्विफ्ट का आउटपुट लगभग मौजूदा K12 इंजन के समान होगा जो 90hp और 113Nm का आउटपुट देता है. नई स्विफ्ट के ट्रांसमिशन के बारे में अभी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है. हालांकि हमें उम्मीद है कि यह 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के साथ आती रहेगी. नई Z-सीरीज पेट्रोल के सभी वेरिएंट में माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक मिलने की उम्मीद है.

नए लुक, ज्यादा फीचर्स और बेहतर माइलेज वाले इंजन के साथ, मारुति को उम्मीद है कि नई स्विफ्ट बिक्री और पॉपुलैरिटी के मामले में नए माइलस्टोन स्थापित करेगी.

यह भी पढ़ें -

एथर रिज्टा खरीदें या ओला एस1 प्रो, कंफ्यूजन है तो देखें दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर का फुल कंपेरिजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरानी Elevate छोड़ें या नई खरीदें, Facelift में क्या है खास?
पुरानी Elevate छोड़ें या नई खरीदें, Facelift में क्या है खास?
CNG अवतार में आएगी XUV 3XO, जानें डिटेल्स
CNG अवतार में आएगी XUV 3XO, जानें डिटेल्स
828 km Range और 612 HP, BMW की नई iX4 ने मचाया तहलका
828 km Range और 612 HP, BMW की नई iX4 ने मचाया तहलका
Suzuki की नई इलेक्ट्रिक कार, 310KM रेंज के साथ लॉन्च
Suzuki की नई इलेक्ट्रिक कार, 310KM रेंज के साथ लॉन्च

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget