एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, विदेशों में बेची 30 लाख कारें, ये मॉडल हैं खूब पॉपुलर

Maruti Suzuki 3 Million Export: कंपनी का निर्यात पिछले तीन सालों में लगभग तीन गुना बढ़ गया है. इंटरनेशनल लेवल पर कंपनी की गाड़ियों की सराहना के बाद ही यह बिक्री बढ़ चुकी है. 

Maruti Suzuki Achieves Big Milestone: मारुति सुजुकी ने एक बार फिर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए 30 लाख कारें भारत से कई देशों में एक्सपोर्ट की हैं. इस तरह मारुति सुजुकी भारत से सबसे ज्यादा कारें एक्सपोर्ट करने वाली कंपनी बन गई है. यह कार भारत में भी सबसे ज्यादा कारें बेचने वाली कंपनी है.

कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया कि वह विदेशों में 30 लाख कारें निर्यात करके एक नए मुकाम पर पहुंच गई है. कंपनी कई सालों से भारत में गाड़ियां बेच रही है जोकि एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. 

किन-किन देशों में कार बेचती है मारुति सुजुकी?

मारुति सुजुकी वर्तमान में भारत में निर्मित कारों को अफ्रीका, एशिया, लैटिन अमेरिका और पश्चिम एशिया देशों में एक्सपोर्ट करती है. सुजुकी इंटरनेशनल लेवल पर गाड़ियां बेचती है और भारत में मारुति के साथ मिलकर गाड़ियां बनाती और बेचती हैं. इसके साथ ही अब मारुति सुजुकी भारत में बनी गाड़ियां विदेशों में बेची जा रही हैं. 

मारुति सुजुकी कारों के इस निर्यात से पता चलता है कि दुनियाभर में इन कारों की खूब डिमांड है. जो कारें एक्सपोर्ट में सबसे आगे हैं या जिनकी डिमांड सबसे ज्यादा है, उनमें मारुति सुजुकी सेलेरियो, फ्रॉन्क्स, सियाज, डिजायर, बलेनो, एस प्रेसो जैसी फेमस कारों के नाम शामिल हैं. कंपनी का निर्यात पिछले तीन सालों में लगभग तीन गुना बढ़ गया है. इंटरनेशनल लेवल पर कंपनी की गाड़ियों की खूब सराहना हुई जिसके बाद ही यह बिक्री बढ़ चुकी है. 

कब शुरू किया गया था एक्सपोर्ट?

मारुति सुज़ुकी ने 1986 में भारत से वाहनों का निर्यात शुरू किया था. 500 कारों की पहली बड़ी खेप सितंबर 1987 में हंगरी भेजी गई थी. कंपनी ने वित्त वर्ष 2012-13 में 10 लाख वाहन निर्यात करने का पहला माइलस्टोन हासिल किया था. इसके बाद वित्त वर्ष 2020-21 में 9 साल से भी कम समय में अगले 10 लाख यूनिट्स निर्यात का आंकड़ा छू लिया. कंपनी ने अगले 10 लाख यूनिट्स यानी 20 लाख से 30 लाख यूनिट्स निर्यात का आंकड़ा महज 3 साल और 9 महीने में छू लिया है.

यह भी पढ़ें:-

खाई या अधूरा पुल, क्‍या ADAS कर पाएगा आपको अलर्ट? जानें क्‍या कहते हैं Expert 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BMW X1 LWB या BMW iX1 LWB, कौन-सी गाड़ी खरीदना बेहतर?
BMW X1 LWB या BMW iX1 LWB, कौन-सी गाड़ी खरीदना बेहतर?
Duster vs Victoris ... कीमत से लेकर फीचर्स तक, दमदार कौन?
Duster vs Victoris ... कीमत से लेकर फीचर्स तक, दमदार कौन?
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
1 लाख की डाउन पेमेंट पर WagonR Automatic खरीदें तो कितनी EMI? जानें
1 लाख की डाउन पेमेंट पर WagonR Automatic खरीदें तो कितनी EMI? जानें

वीडियोज

Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP
MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget