एक्सप्लोरर

महज 3.80 लाख रुपये में मिल रही है Maruti Suzuki की 7 सीटर कार

मारुति सुजुकी ने Eeco को भारत में साल 2010 में भारत में लॉन्च किया था और सिर्फ 2 सालों के अंदर ही Eeco की एक लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी थीं.

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी मल्टी पर्पज वैन Eeco को अब नए BS6 इंजन के साथ बाजार में उतारा दिया है. देश में अप्रैल 2020 से नए उत्सर्जन मानक लागू होने वाले हैं, ऐसे में मारुति सुजुकी ने पिछले साल से ही अपने वाहनों को BS6 इंजन के साथ अपग्रेड करना शुरू कर दिया था.

खास बात यह है कि Eeco, मारुति सुजुकी की नौंवी कार होगी, जिसे BS6 इंजन के साथ पेश किया गया है. इससे पहले कंपनी बलेनो, ऑल्टो 800, वैगन आर, स्विफ्ट, डिजायर, अर्टिगा, XL6 और S-Presso को BS6 इंजन के साथ उतार चुकी है. कीमत की बात करें तो मारुति सुजुकी Eeco की कीमत 3.80 लाख रुपये से शुरू होकर 6.84 लाख रुपये तक जाती है.सभी कीमतें दिल्ली में एक्स-शो रूम हैं.

दमदार पेट्रोल इंजन

इंजन की बात करें तो नई Eeco में BS6, 1.2 लीटर का चार सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन लगा है जो 73 बीएचपी की पावर और 101 एनएम का टॉर्क देता है. इतना ही नहीं एक लीटर फ्यूल में यह इंजन 16.11 किमी प्रति लीटर की माइलेज भी देता है. इसके अलावा इसका CNG वेरियंट 21.8 किमी प्रति किग्रा का माइलेज देता है. कंपनी के मुताबिक Eeco की कुल बिक्री का 17 फीसदी हिस्सा सीएनजी वाला होता है.

6.5 लाख Eeco बिकी

मारुति सुजुकी ने Eeco को साल 2010 में भारत में लॉन्च किया था, और सिर्फ 2 सालों के भीतर ही कंपनी एक लाख से ज्यादा यूनिट्स बेचीं. फिलहाल कंपनी इस कार की 6.50 लाख से ज्यादा य़ूनिट्स बेच चुकी है. इस कार में स्पेस काफी अच्छा है. इसकी सभी सीटें बेहतर हैं. लंबी दूरी के लिए यह एक बेहतर सवारी सबित हो सकती है. यह 5 और 7 सीटर में उपलब्ध है. ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से मॉडल से चुन सकते हैं..

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
कमर्शियल वाहन चलाना कितना महंगा? टोल-टैक्स का पूरा हिसाब
कमर्शियल वाहन चलाना कितना महंगा? टोल-टैक्स का पूरा हिसाब
ढलान पर कार पार्क कर रहे हैं, भूलकर भी न करें ये गलती
ढलान पर कार पार्क कर रहे हैं, भूलकर भी न करें ये गलती
गाड़ियों में हर हाल में लगवाना होगा यह पार्ट, नया नियम ला रही सरकार
गाड़ियों में हर हाल में लगवाना होगा यह पार्ट, नया नियम ला रही सरकार

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
Embed widget