एक्सप्लोरर

Maruti ने Alto VXI+ को किया लॉन्च, अब मिलेगा यह स्‍मार्ट फीचर

मौजूदा समय में ऑल्टो के 38 लाख से ज्यादा ग्राहक हैं. यह कार लगातार 15 वर्षों से भारत की सबसे अधिक बिकने वाली कार है.

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अब अपनी एंट्री लेवल हैचबैक कार 'ऑल्टो' का नया वेरिएंट बाज़ार में उतारा है. कंपनी ने नए फीचर्स के साथ VXI+ वेरिएंट को अब ऑल्टो में शामिल कर दिया है. आइये जानते हैं इसके फीचर्स और कीमत के बारे में...

ऑल्टो VXi+ के फीचर्स

ग्राहकों को ज्यादा सहूलियत और बेहतर ड्राइविंग अनुभव देने के लिए मारुती सुजुकी ने ऑल्टो में नया VXi+ वेरिएंट  शामिल किया है जिसमें स्मार्टप्ले स्टूडियो (17.8 सेमी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम) लगा दिया है, यह एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है. इसके अलावा कार में ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ EBD,रिवर्स पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट सिस्टम और सीट बेल्ट रिमांडर जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं.

ऑल्टो के 38 लाख से ज्यादा ग्राहक

इस बारे में मारुति सुजुकी इंडिया (मार्केटिंड एंड सेल्स) के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर शशांक श्रीवास्तव ने एक स्टेटमेंट में कहा कि नई ऑल्टो VXI+ में  ग्राहकों को अच्छा ड्राइविंग अहसास देने के लिए स्मार्टप्ले स्टूडियो लगाया है. ऑल्टो VXI+ भी ऑल्टो की विरासत को आगे बढ़ाएगी, यह कार लगातार 15 वर्षों से भारत की सबसे अधिक बिकने वाली कार है. मौजूदा समय में ऑल्टो के 38 लाख से ज्यादा ग्राहक हैं.

किफायती इंजन

इंजन की बात करें तो ऑल्टो में 796cc का 3 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 6000 Rpm पर 35.3 kW की पावर और 3500 Rpm पर 69 Nm का टॉर्क देता है. इसके अलावा यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांशमिशन से लैस है. आपको बता दें कि कार में BS6 इंजन लगा है जोकि किफायती होने के साथ-साथ शानदार परफॉरमेंस करता है. एक लीटर में यह कार 22.05 किलोमीटर की माइलेज देता है.

इनसे होगा मुकाबला

खराब रास्तों के लिए कार के फ्रंट में मैरफर्शन स्ट्रीट सस्पेंशन और रियर में 3-लिंक रिगिड एक्स्ले ससपेंशन लगे हैं. इसके फ्रंट टायर्स में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं. ऑल्टो का सीधा मुकाबला रेनो क्विड और डैटसन रेडीगो से है. देखने होगा इन नए फीचर्स के साथ यह कार ग्राहकों को कितना पसंद आती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BS-VII लागू होने पर आज की गाड़ियों का क्या होगा, कैसे पड़ेगा असर?
BS-VII लागू होने पर आज की गाड़ियों का क्या होगा, कैसे पड़ेगा असर?
Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget