एक्सप्लोरर

Mahindra Thar 5-Door: बाजार में आने को तैयार है महिंद्रा थार 5-डोर, अंतिम चरण में है टेस्टिंग 

स्पाई शॉट्स से यह भी पुष्टि हुई है कि कुछ वेरिएंट में फ्रंट और रियर सेंटर आर्मरेस्ट के साथ सनरूफ भी देखने को मिलेगा. थार 5-डोर अगले साल की शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद है.

Mahindra Thar: महिंद्रा की अपकमिंग थार 5-डोर अपनी टेस्टिंग के अंतिम स्टेज में है, क्योंकि नए स्पाई शॉट्स से इस एसयूवी की नई स्टाइल डिटेलिंग का पता चलता है जो प्रोडक्शन के लिए तैयार है.

मिलेगी नई स्टाइलिंग और अधिक फीचर्स 

पहले भी 5 डोर थार के बारे में कई अपडेटेड फीचर्स की जानकारी सामने आ चुकी है. जिसमें एक बड़ा 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी शामिल था. लद्दाख में देखे गए टेस्टिंग मॉडल में हमें इसके अपडेटेड डिजाइन की एक झलक मिलती है जो इसे मौजूदा थार 3-डोर से अधिक अलग करेगी. यूनिक स्लैट डिज़ाइन के साथ एक अलग फ्रंट ग्रिल है, और ग्रिल के निचले आधे हिस्से में एक होराइजेंटल डिवाइडर है, जो कि पहले कभी महिंद्रा एसयूवी पर नहीं देखा गया है.

इसके अलावा, इसमें एलईडी प्रोजेक्टर के साथ एलईडी डीआरएल हेडलैंप भी देखने को मिलेंगे, और फॉग लैंप भी एलईडी यूनिट हैं. ये डिज़ाइन डिटेल्स और बेहतर हेडलैंप सेटअप इसके प्रोडक्शन मॉडल में भी देखने को मिलेंगे.

इसमें पीछे की तरफ, टेल-लैंप डिज़ाइन में थार 3-डोर से अलग एलईडी ग्राफिक्स मिलते हैं. थार 5-डोर के लिए एक अलग अलॉय व्हील डिज़ाइन भी मिलने की उम्मीद है. 

थार 5-डोर में देखी गई एक और महत्वपूर्ण विशेषता एक डैशकैम की उपस्थिति है, जिसे बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन के पीछे रखा गया है. यह डैशकैम लगाने के लिए काफी अपरंपरागत स्थान है.

2024 की शुरुआत में होगी लॉन्च 

5-डोर थार में ढेर सारे फीचर्स और अधिक आरामदायक सुविधाएं होने की उम्मीद है. स्पाई शॉट्स से यह भी पुष्टि हुई है कि कुछ वेरिएंट में फ्रंट और रियर सेंटर आर्मरेस्ट के साथ सनरूफ भी देखने को मिलेगा. थार 5-डोर अगले साल की शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद है. थार 5-डोर के अलावा, कंपनी 2024 में लॉन्च के लिए XUV300 कॉम्पैक्ट एसयूवी के भी अपडेटेड मॉडल पर काम कर रही है. इस एसयूवी का मुकाबला मारुति सुजुकी जिम्नी 5- डोर और जल्द आने वाली फोर्स गुरखा 5-डोर से होगा.

यह भी पढ़ें :- ये हैं भारत की 5 सबसे शानदार 7 सीटर कार, कौन सी खरीद रहे हैं आप?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
JSW की पहली SUV का खुला राज, 3 दिसंबर को आएगा Hybrid वाला T2
JSW की पहली SUV का खुला राज, 3 दिसंबर को आएगा Hybrid वाला T2
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
अपनी CNG कार या शेयरिंग कैब, ऑफिस आने-जाने के लिए क्या सस्ता?
अपनी CNG कार या शेयरिंग कैब, ऑफिस आने-जाने के लिए क्या सस्ता?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget