एक्सप्लोरर

Mahindra SUVs Booking: महिंद्रा को हर महीने मिल रही है 51 हजार से अधिक बुकिंग, 2.86 लाख यूनिट्स की डिलीवरी है पेंडिंग 

सितंबर के अंत तक एसयूवी सेगमेंट में महिंद्रा की बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 19.9 प्रतिशत हो गई है, और जेजुरिकर ने कहा कि कंपनी को एसयूवी क्षेत्र में रेवेन्यू लीडरशिप को बरकरार रखने का विश्वास है.

Mahindra & Mahindra: महिंद्रा फिलहाल अपने वाहनों की मजबूत मांग का आनंद ले रही है और लगातार पिछले कुछ महीनों से हर महीने औसतन लगभग 51,000 यूनिट की बुकिंग कंपनी को मिल रही है. वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही की कमाई के बाद मीडिया से बात करते हुए, महिंद्रा एंड महिंद्रा के ऑटो और फार्म व्यवसाय के ईडी और सीईओ राजेश जेजुरिकर ने कहा कि कंपनी के पास 1 नवंबर तक 2.86 लाख यूनिट्स की बुकिंग पेंडिंग है. जबकि ऑर्डर कैंसिलेशन की दर इकाई अंक यानि 8 प्रतिशत पर बनी हुई है. 

महिंद्रा एसयूवी के पेंडिंग ऑर्डर

कंपनी के पास वर्तमान में XUV300 और XUV400 के लिए 10,000 यूनिट्स, XUV700 के लिए 70,000 यूनिट्स, थार के लिए 76,000 यूनिट्स, बोलेरो की 11,000 यूनिट्स और स्कॉर्पियो (एन और क्लासिक) की 1,19,000 बुकिंग पेंडिंग है. इसके लिए कंपनी ने XUV700, थार और स्कॉर्पियो सहित अपने सभी प्रमुख मॉडलों के उत्पादन को बढ़ा दिया है. जेजुरिकर ने कहा कि कंपनी भविष्य में और अधिक कारों की डिलीवरी के लिए तैयारी कर रही है और लगातार वेटिंग पीरियड को कम करने पर ध्यान दे रही है. 

कंपनी ने बेचे इतने वाहन 

जुलाई और सितंबर 2023 के बीच, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कुल 1,14,742 एसयूवी की बिक्री की, जो कि कुछ साल पहले की तुलना में दोगुनी से भी अधिक है. कंपनी लगातार पांच तिमाहियों तक देश की दूसरी सबसे बड़ी एसयूवी निर्माता रही है.

महिंद्रा की राजस्व बाजार हिस्सेदारी बढ़ी

सितंबर के अंत तक एसयूवी सेगमेंट में महिंद्रा की बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 19.9 प्रतिशत हो गई है, और जेजुरिकर ने कहा कि कंपनी को एसयूवी क्षेत्र में रेवेन्यू लीडरशिप को बरकरार रखने का विश्वास है. जेजुरिकर ने कहा कि, अपने प्रोडक्ट लाइनअप में उत्सुकता बनाए रखने के लिए उत्पाद के उत्साह को बनाए रखने के लिए, कि कंपनी बेहतर इंटीरियर के साथ XUV400 का एक अपडेटेड मॉडल लाने वाली है और कंपनी इंग्लो प्लेटफॉर्म पर अपनी ईवी योजनाओं के तहत दिसंबर 2024 में अपना पहला मॉडल लॉन्च करने वाली है.

यह भी पढ़ें :- EICMA 2023 में इन 5 दोपहिया वाहनों का रहा जलवा, जल्द भारत में होंगे लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget