एक्सप्लोरर

Lambretta Elettra: लैंब्रेटा ने पेश किया एलेट्रा इलेक्ट्रिक कांसेप्ट स्कूटर, जानिए किन खूबियों से है लैस 

इसकी बैटरी को 220V होम चार्जर से 5 घंटे 30 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है. जबकि इसे फास्ट चार्जर का उपयोग करने पर केवल 35 मिनट में 80% तक चार्ज किया जा सकता है.

Lambretta Elettra Electric Concept Scooter: 1960 और 1970 के दशक के दौरान, लैंब्रेटा भारत में एक बहुत लोकप्रिय स्कूटर ब्रांड था. हालांकि, आधुनिक और घरेलू स्कूटर ब्रांड के आने के बाद इस इटालवी ब्रांड को भारत छोड़ना पड़ा. फिर भी, लैंब्रेटा यूरोपीय बाजारों में दोपहिया सेगमेंट में एक मजबूत ब्रांड बनी रही.

लैंब्रेटा एलेट्रा

अब इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर दुनिया का रुझान बढ़ने के साथ, लैंब्रेटा ने भी इस सेगमेंट में प्रवेश कर लिया है और कंपनी ने अपना पहला बैटरी ऑपरेटेड मॉडल पेश किया है. EICMA 2023 में, लैंब्रेटा ने अपना पहला प्रोटोटाइप इलेक्ट्रिक स्कूटर प्रदर्शित करके दुनिया का ध्यान आकर्षित किया है. एलेट्रा नाम का यह प्रोटोटाइप क्लासिक लैंब्रेटा स्कूटर की एडवांस वर्जन है. 

लैंब्रेटा एलेट्रा स्टाइलिंग

हालांकि अभी यह स्कूटर अपने कॉन्सेप्ट फॉर्म में है और कंपनी ने इसे प्रोडक्शन मॉडल के तौर पर लाने का वादा किया है. नई लैंब्रेटा ने लैंब्रेटा 1 और इसके सक्सेसर ली-150 सीरीज 2 सहित पुराने मॉडलों से अपने डिजाइन डिटेल्स को हासिल किया है. हालांकि फिर भी इसमें बहुत नयापन है. साथ ही, लैंब्रेटा ने हेक्सागोनल एलईडी हेडलैंप जैसे एडवांस टच को भी शामिल किया है जो इसे 21वीं सदी का स्कूटर बनाता है.

अन्य मुख्य हाइलाइट्स में लकड़ी के 'रिट्रैक्टेबल' ब्रेक लीवर को छिपाने वाला एक हैंडलबार, 'हुक्ड' हेडलैंप और एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंटेशन शामिल है. रिमोट बटन के टच पर मेंटेनेंस के साथ पूरे रियर बॉडी को ऑटोमेटिकली उठाया जा सकता है, जिससे बैटरी रखने वाले बॉक्स तक आसानी से पहुंच मिल जाती है. बॉडी में एक हेलमेट कम्पार्टमेंट शामिल है.

लैंब्रेटा एलेट्रा स्पेसिफिकेशन 

स्कूटर को पावर देने के लिए एक 11kW (15 hp) इलेक्ट्रिक मोटर है जो 4.6 kWh बैटरी पैक से जुड़ा है. ऑफर पर तीन राइड मोड हैं- इको, राइड और स्पोर्ट. लैंब्रेटा का दावा है कि एलेट्रा इको मोड में एक बार चार्ज करने पर 127 किमी की रेंज दे सकता है. परफॉर्मेंस की बात करें तो एलेट्रा 110 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड पकड़ सकती है.

इसकी बैटरी को 220V होम चार्जर से 5 घंटे 30 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है. जबकि इसे फास्ट चार्जर का उपयोग करने पर केवल 35 मिनट में 80% तक चार्ज किया जा सकता है. स्टील ट्रेलिस फ्रेम पर निर्मित, एलेट्रा एक सिग्नेचर ट्रेलिंग लिंक फ्रंट सस्पेंशन और पीछे एक मोनो-शॉक के साथ आता है. ब्रेकिंग के लिए दोनों सिरों पर सिंगल डिस्क ब्रेक सेटअप दिया गया है. इसके सीट की ऊंचाई 780 मिमी है.

यह भी पढ़ें :- देखिए टेस्ला मॉडल एक्स का भारत रिव्यू डिटेल, क्या यह है आपके लिए बेहतर डील?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BS-VII लागू होने पर आज की गाड़ियों का क्या होगा, कैसे पड़ेगा असर?
BS-VII लागू होने पर आज की गाड़ियों का क्या होगा, कैसे पड़ेगा असर?
Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget