एक्सप्लोरर

Kia Sonet Facelift: ADAS से लैस होगी नई किआ सोनेट फेसलिफ्ट, इंजन में नहीं होगा कोई बदलाव 

इस कार का मुकाबला हुंडई वेन्यू और टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट जैसी कारों से होगा, वेन्यू में भी इसके समान इंजन विकल्प मिलते हैं, जबकि नेक्सन जल्द ही बाजार में फेसलिफ्ट अपडेट के साथ आने वाली है.

2024 Kia Sonet: किआ सोनेट, जल्द ही कई बड़े अपडेट्स के साथ बाजार में लॉन्च होने वाली है, हालांकि आधिकारिक लॉन्च टाइमलाइन अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन इसके इस साल के अंत या अगले साल की शुरुआत में आने की उम्मीद है. नई 2024 किआ सोनेट फेसलिफ्ट में अंदर की ओर कई बड़े बदलाव होने वाले हैं. खासतौर पर इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) शामिल किया जाएगा, जो 7-8 फीचर्स से लैस होगा, यह सिस्टम केवल इसके टॉप-एंड ट्रिम में ही मिलेगा. 

सोनेट फेसलिफ्ट के फीचर्स

अपडेटेड सोनेट के सुरक्षा फीचर्स की बात करें तो इसमें 6 एयरबैग, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम मिलेंगे. 2024 किआ सॉनेट फेसलिफ्ट में एक एडवांस डुअल-स्क्रीन सेटअप के साथ एक नया डैशबोर्ड डिज़ाइन (एक इंफोटेनमेंट के लिए और दूसरी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए), डैशबोर्ड कैमरा और 360-डिग्री कैमरा सिस्टम समेत कई नए फीचर्स को शामिल किया जाएगा. 

डिजाइन

2024 मॉडल किआ सोनेट में एक फ्रेश ग्रिल और हेडलाइट्स मिलेंगे, जिसमें डे-टाइम रनिंग लाइट्स निचले बम्पर तक फैली हुई हैं. नए अपडेटेड फ्रंट के साथ बम्पर को एडजस्ट किया गया है. बाकी अन्य बाहरी लुक में कोई बदलाव नहीं किया गया है लेकिन इसमें नए 16 इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स देखने को मिलेंगे. इसमें स्पोर्टी लुक को बढ़ने के लिए जीटी एडिशन में लाल ब्रेक कैलीपर्स के साथ अपडेटेड अलॉय व्हील्स, बड़े टेललैंप क्लस्टर, री डिजाइंड एलईडी टेललाइट्स, टू-टोन ट्रीटमेंट के साथ एक नया रियर बम्पर मिलेगा. 

पावरट्रेन

नई 2024 किआ सॉनेट फेसलिफ्ट में वर्तमान इंजन विकल्प मिलते रहेंगे. इसमें 1.2L नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.0L टर्बो पेट्रोल और 1.5L डीजल इंजन का विकल्प मिलता है. इसमें कई ट्रांसमिशन के विकल्प भी मिलते हैं.

किससे होगा मुकाबला

इस कार का मुकाबला हुंडई वेन्यू और टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट जैसी कारों से होगा, वेन्यू में भी इसके समान इंजन विकल्प मिलते हैं, जबकि नेक्सन जल्द ही बाजार में फेसलिफ्ट अपडेट के साथ आने वाली है.

यह भी पढ़ें :- मारुति दे रही है अपनी नेक्सा कारों पर भारी डिस्काउंट, करें 64,000 रुपये तक की बचत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget