एक्सप्लोरर

New Kia Carens (O): मारुति सुजुकी अर्टिगा और एक्सएल6 से पंगा लेगी नई किआ कैरेंस (ओ), फीचर्स देखकर फिदा हो जायेंगे आप

Kia Carens (O): 7-स्पीड DCT के साथ 1.5-L, टर्बो-पेट्रोल इंजन वाले वेरिएंट की कीमत 17 लाख रुपये है. जबकि 1.5-L, डीजल के साथ 6-स्पीड आटोमेटिक ट्रांसमिशन की कीमत 17.70 लाख रुपये एक्स-शोरूम है.

New Kia Carens: ऑटोमोबाइल कंपनी किआ मोटर्स ने हाल ही में अपने लाइनअप में एक नए लग्जरी कैरेंस MPV मॉडल (O) वेरिएंट को शामिल किया है, जिसे इसी कार के दो सबसे टॉप वेरिएंट्स, लग्जरी और लग्जरी+ के बीच रखा जा सकता है. कैरेंस सीरीज में लॉन्च हुई इस नयी कार की शुरुआती कीमत 17 लाख रुपये है जो 17.70 लाख तक जाती है.

कैरेंस लग्जरी (ओ) नए फीचर्स

कंपनी की ये नई कार इसके टॉप 2 वेरिएंट (लग्जरी और लग्जरी प्लस के बीच) की है. इसमें लक्जरी ट्रिम के मुकाबले सनरूफ और सिलेक्टेड ड्राइव मोड के हिसाब से चेंज होने वाली एम्बिएंट लाइटिंग भी दी गयी है. कंपनी इसके लग्जरी ट्रिम में 6-सीटर कॉन्फिगरेशन देती है, लेकिन लक्जरी (ओ) को 7-सीटर कॉन्फिगरेशन के साथ पेश किया गया है. इसके अलावा लक्जरी (ओ) में 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम, पैडल शिफ्टर्स और वेन्टीलेटेड फ्रंट सीट जैसे फीचर्स नहीं दिए गए, जो सभी टॉप-ऑफ-द-लाइन कैरेंस लग्जरी प्लस में मौजूद हैं.


New Kia Carens (O): मारुति सुजुकी अर्टिगा और एक्सएल6 से पंगा लेगी नई किआ कैरेंस (ओ), फीचर्स देखकर फिदा हो जायेंगे आप

कैरेंस लग्जरी (ओ) के फीचर्स

फीचर्स के मामले में ये कार अपने बाकी मॉडल की तरह ही है. लक्जरी (ओ) में ड्राइवर और पैसेंजर के लिए कर्टेन एयरबैग, एबीएस, ईएसई, हिल-स्टार्ट असिस्ट, एयर प्यूरीफायर, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी सपोर्ट, 4.2-इंच कलर MID, क्रूज कंट्रोल, 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्रूज कंट्रोल, सेकंड सीट रो के लिए सीट बैक टेबल, रियर व्यू कैमरा, 6-स्पीकर साउंड सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, इसके सभी चार व्हील्स पर डिस्क ब्रेक मौजूद हैं, जो 16 इंच क्रिस्टल कट एलॉय को स्पोर्ट करते हैं. साथ ही इसकी सभी सीटें 3-पॉइंट सीट बेल्ट से लैस हैं. इसके अलावा इसमें लेदर कवर स्टीयरिंग व्हील जो टिल्ट और टेलीस्कोपिक एडजस्ट करने वाला है. यह वेरिएंट पहले और दूसरे दोनों रो में कूल्ड कप होल्डर के साथ आता है. इस ट्रिम में 4 स्पीकर, 2 ट्वीटर और 5 USB C-टाइप चार्जर के साथ 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मौजूद है.

कैरेंस (ओ) इंजन ऑप्शन

कंपनी ने अपने इस में कुछ मैनुअल को iMT गियरबॉक्स से बदल दिया है. अब नया लक्जरी (ओ) वेरिएंट केवल ऑटोमैटिक कॉन्फिगरेशन के साथ उपलब्ध है, जिसमें कोई मैनुअल या iMT उपलब्ध नहीं है. इसमें 1.5-L, टर्बो-पेट्रोल इंजन 7-स्पीड DCT के साथ उपलब्ध है, जो 160hp की अधिकतम पावर और 253 Nm का टार्क प्रोड्यूस कर सकता है. जबकि 116 hp पावर वाले, 1.5-L डीजल इंजन को 6 स्पीड आटोमेटिक ट्रांसमिशन (AMT) के साथ जोड़ा गया है.


New Kia Carens (O): मारुति सुजुकी अर्टिगा और एक्सएल6 से पंगा लेगी नई किआ कैरेंस (ओ), फीचर्स देखकर फिदा हो जायेंगे आप

कैरेंस (ओ) कीमत

7-स्पीड DCT के साथ 1.5-L, टर्बो-पेट्रोल इंजन वाले वेरिएंट की कीमत 17 लाख रुपये एक्स-शोरूम है. जबकि 1.5-L, डीजल के साथ 6-स्पीड आटोमेटिक ट्रांसमिशन की कीमत 17.70 लाख रुपये एक्स-शोरूम है.


New Kia Carens (O): मारुति सुजुकी अर्टिगा और एक्सएल6 से पंगा लेगी नई किआ कैरेंस (ओ), फीचर्स देखकर फिदा हो जायेंगे आप

इनसे होगी टक्कर

इस कार का मुकाबला घरेलू बाजार में मौजूद मारुति सुजुकी की अर्टिगा और एक्सएल6 से होगा.

यह भी पढ़ें :- सुजुकी ने लॉन्च की 2023 हायाबुसा, मिले हैं कई बड़े अपडेट्स 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BS-VII लागू होने पर आज की गाड़ियों का क्या होगा, कैसे पड़ेगा असर?
BS-VII लागू होने पर आज की गाड़ियों का क्या होगा, कैसे पड़ेगा असर?
Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget