एक्सप्लोरर

Kawasaki Ninja ZX-6R: कावासाकी निंजा ZX-6R की जल्द भारतीय बाजार में होगी वापसी, मिलेंगे कई बड़े अपडेट्स 

इसके हार्डवेयर की बात करें तो इसमें सस्पेंशन के लिए शोवा फ्रंट फोर्क्स और शोवा रियर मोनो-शॉक सस्पेंशन दिया गया है. ब्रेकिंग के लिए ट्विन 320 मिमी डिस्क ब्रेक है...पढ़ें पूरी खबर.

2024 Kawasaki Ninja ZX-6R: लगभग एक महीने पहले कावासाकी ने निंजा ZX-4R को भारत में लॉन्च किया था, जिसके बाद अब कंपनी के निंजा ZX-6R को जल्द ही देश में वापस लाने की अफवाहें हैं. ऑटोकार इंडिया के हालिया मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जापानी सुपरबाइक कंपनी इस साल के अंत तक भारत में इस बाइक को लॉन्च कर सकती है. यह बाइक कंपनी की ग्लोबल लाइनअप में ZX-4R और फ्लैगशिप ZX-10R के बीच प्लेस की जाएगी. 

पहले भी होती थी भारत में बिक्री

कावासाकी निंजा ZX-6R अप्रैल 2020 तक देश में BS6 उत्सर्जन मानदंड लागू होने तक भारत में बिक्री के लिए मौजूद थी. लेकिन बाद में इसे बंद कर दिया गया. इस बाइक को ग्लोबल लेवल पर पिछले मॉडल की तुलना में कई बड़े अपडेट मिले हैं. 

2024 कावासाकी निंजा ZX-6R

नई निंजा ZX-6R में सबसे बड़ा बदलाव इसके नए डिज़ाइन का फ्रंट फेस है, जिसमें नए अग्रेसिव एलईडी हेडलैंप और एक नई विंडस्क्रीन का सेट है. फेयरिंग्स भी अधिक रिफाइंड और बेहतर एयरोडायनामिक्स के लिए फ्लैगशिप निंजा ZX-10R की तरह इंटीग्रेटेड विंगलेट्स दी गई है. बाकी मॉडल रियर सेक्शन और टेललैंप सहित पुराने मॉडल के समान दिखता है. 

फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो 2024 निंजा ZX-6R में ब्लूटूथ एबिलिटी के साथ एक नया 4.3-इंच TFT डिस्प्ले मिलता है जिसमें ECO राइडिंग इंडिकेटर शामिल किया गया है. इस बाइक को थ्री लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल, तीन पावर मोड और तीन राइडिंग मोड जैसे राइडिंग एड्स मिलते हैं. इसमें एक क्विकशिफ्टर भी है लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि यह बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर है या नहीं.

पावरट्रेन 

निंजा ZX-6R को पावर देने के लिए एक 636cc इनलाइन 4-सिलेंडर इंजन दिया गया है जो अब BS6 चरण 2 मानदंडों का अनुपालन करता है. यह इंजन अब 127 बीएचपी पॉवर और 69 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है, जो मौजूदा मॉडल से थोड़ा कम है. इस इंजन को अपडेटेड कैम प्रोफाइल, री ट्यून किए गए इंजेक्टर, मोलिब्डेनम-कोटेड पिस्टन, एक अपडेटेड इनटेक सिस्टम और एक नया हेडर और कलेक्टर पाइप से लैस किया गया है.

हार्डवेयर

इसके हार्डवेयर की बात करें तो इसमें सस्पेंशन के लिए शोवा फ्रंट फोर्क्स और शोवा रियर मोनो-शॉक सस्पेंशन दिया गया है. ब्रेकिंग के लिए ट्विन 320 मिमी डिस्क ब्रेक है, जिसे फ्रंट में नए निसिन 4-पिस्टन कैलिपर्स और 220 मिमी रियर डिस्क के साथ जोड़ा गया है. इसमें पिरेली डियाब्लो रोसो 4 टायर्स दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें :- नई टाटा हैरियर फेसलिफ्ट अपने मौजूदा मॉडल से है कितनी अलग, जानिए पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget