एक्सप्लोरर

इस साल जून में आ सकती है Hyundai की नई जनरेशन Elite i20, जानें संभावित कीमत और फीचर्स

नई जनरेशन Elite i20 का इंटीरियर इस बार पहले से काफी अलग होगा.उम्मीद लगाई जा रही है कि यह ग्रैंड आई 10 नियोस जैसा भी हो सकता है.

नई दिल्ली: भारत में हुंडई की नई जनरेशन Elite i20 का लम्बे से समय से इन्तजार किया जा रहा है. लगातर इस कार से जुड़ी नई नई जानकारियां सामने आ रही हैं. लेकिन देश में कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन के चलते इस नई कार के लिए इन्तजार बढ़ता ही जा रहा है. पिछले दिनों खबर आई थी कि कंपनी इसे इस साल अगस्त में लॉन्च करेगी, लेकिन अभी आई एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मानें तो यह कार इसी साल जून में भी लॉन्च की जा सकती है.

नई जनरेशन Elite i20का इंटीरियर इस बार पहले से काफी अलग होगा, उम्मीद लगाई जा रही है कि यह ग्रैंड आई 10 नियोस जैसा भी हो सकता है. इसमें 10.25-इंच का टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है. इसके अलावा कार में वायरलेस चार्जिंग, ब्लूलिंक कार कनेक्टेड टेक्नॉलजी और लेदर सीट्स जैसे कई अच्छे फीचर्स मिल सकते हैं. डिजाइन के मामले में यह काफी अग्रेसिव होगी.

हुंडई अपनी नई जनरेशन Elite i20को BS6 इंजन के साथ लॉन्च करेगी. माना जा रहा है कि इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन मिलेगा. इतना ही नहीं इस कार में 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी दिया जा सकता है.

यह एक प्रीमियम हैचबैक कार है और इसमें सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा. नई i20 में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, 6-एयरबैग, रियर व्यू कैमरा, सनरूफ और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे. नई आई20 भारत में मौजूदा मॉडल से ज्यादा स्पोर्टी और शार्प डिजाइन में होगी. इसके फ्रंट में हेक्सागोनल ग्रिल और नए LED  हेडलैम्प, नया बंपर, और नए फॉग लैम्प अदेखने को मिल सकते हैं. इस कार के साइड प्रोफाइल और रियर लुक में काफी नयापन देखने को मिलेगा.

नई जनरेशन Elite i20 में नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स भी देखने को मिलेंगे. कार की लंबाई मौजूदा मॉडल से 5mm बढ़ाई जाएगी और इसका व्हीलबेस भी 10 mm बढ़ाया जाएगा जिसकी वजह से इसमें 66 लीटर का ज्यादा बूट स्पेस मिलेगा. इसके अलावा इसमें 17-इंच के नए डिजाइन वाले एलॉय व्हील्स मिलेंगे.

नई जनरेशन Elite i20 का मुकाबला मारुति सुजुकी बलेनो से होगा. बलेनो इस समय प्रीमियम हैचबैक कार सेगमेंट में बेहद पॉपुलर है. दिल्ली में इसकी एक्स-शो रूम कीमत 5.63 लाख रुपये से शुरू होती है. यह कार पेट्रोल और डीजल इंजन में मौजूद है.

यह भी पढ़ें

पहली बार Honda की नई Jazz में मिलेंगे ये जबरदस्त फीचर्स, इन कारों से होगा मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BS-VII लागू होने पर आज की गाड़ियों का क्या होगा, कैसे पड़ेगा असर?
BS-VII लागू होने पर आज की गाड़ियों का क्या होगा, कैसे पड़ेगा असर?
Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
Embed widget