एक्सप्लोरर

हुंडई की गाड़ियों पर मार्च में मिल रहा भारी डिस्काउंट, 43 हजार रुपये तक की करें बचत

Hyundai Car Offer: हुंडई अपनी गाड़ियों पर शानदार डील लेकर आई है. इन गाड़ियों पर बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है और हुंडई के इन मॉडल्स पर डिस्काउंट केवल मार्च के महीने तक ही उपलब्ध हैं.

Hyundai Car Offer: हुंडई अपनी गाड़ियों पर बंपर ऑफर लेकर आई है. हुंडई अपनी कार पर 43 हजार रुपये तक के बेनिफिट्स दे रही है. कंपनी के ये ऑफर केवल मार्च के महीने तक ही लागू हैं. हुंडई की पॉपुलर गाड़ियों पर ये ऑफर दिया जा रहा है. इन गाड़ियों में हुंडई की i20 और ग्रैंड i10 Nios, Aura और Venue गाड़ियों के मॉडल शामिल हैं.

Grand i10 Nios पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट

हुंडई की गाड़ियों में सबसे ज्यादा डिस्काउंट ग्रैंड i10 निओस पर दिया जा रहा है. इस गाड़ी पर 43 हजार रुपये तक का लाभ कमाया जा सकता है. हुंडई के इस मॉडल पर 30 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है. वहीं 10 हजार रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट भी इस मॉडल पर उपलब्ध है. साथ ही 3000 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट भी इस गाड़ी पर हुंडई दे रही है. 

Aura सब-कॉम्पैक्ट सेडान

हुंडई की औरा सब-कॉम्पैक्ट सेडान पर भी शानदार ऑफर दिया जा रहा है. इस गाड़ी पर खरीदार 33 हजार रुपये तक का डिस्काउंट पा सकते हैं. हुंडई के इस मॉडल पर 20 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है. इस गाड़ी पर 10 हजार रुपये के एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ ही 3000 हजार रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है.

हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue)

हुंडई वेन्यू, सब-कॉम्पैक्ट SUV है. इस एसयूवी पर 30 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है. Venue पर 20 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है. वहीं एक्सचेंज बोनस 10 हजार रुपये तक का दिया जा रहा है. इस गाड़ी पर कॉरपोरेट डिस्काउंट उपलब्ध नहीं है. हुंडई वेन्यू की कीमत 7.94 लाख रुपये से शुरू होकर 13.48 लाख रुपये के बीच है.

हुंडई i20 हैचबैक (Hyundai i20 Hatchback)

हुंडई i20 हैचबैक पर खरीदार 25 हजार रुपये तक का लाभ कमा सकते हैं. इस गाड़ी पर 15 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट उपलब्ध है. वहीं 10 हजार रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट भी दिया जा रहा है. हुंडई के इस मॉडल पर भी कॉरपोरेट डिस्काउंट नहीं है. इस मॉडल की एक्स-शोरूम प्राइस 7.04 लाख रुपये से 11.21 लाख रुपये के बीच है.

ये भी पढ़ें

Tiago NRG: बढ़ गई टाटा की इस सस्ती कार की कीमत, अब इतना ज्यादा करना होगा खर्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget