एक्सप्लोरर

दिवाली पर घर से साथ-साथ अपनी कार को भी चमकाएं, जानिए साफ करने के तरीके

इस दिवाली अपने घर से साथ-साथ अपनी कार को भी चमकाएं. जानिए कोरोना में घर पर कार साफ करने की टिप्स क्या हैं?

त्योहार का सीजन आते ही घर में साफ-सफाई और शॉपिंग शुरु हो जाती है. घर के पर्दे से लेकर चादर तक हर चीज चमचमाने लगती है. घर का एक एक कोना साफ हो जाता है लेकिन क्या कभी आपने दिवाली पर अपने गैराज और वहां खड़ी कार की सफाई की है नहीं ? तो इस बार दिवाली पर आज अपनी कार और पार्किंग को भी जरूर साफ करें. इससे एक फायदा तो है कि महीनों से खड़ी आपकी कार की अच्छे  से सफाई हो जाएगी. दूसरा आपका गैराज या पार्किंग भी साफ हो जाएगा. आज हम आपको कार क्लीनिंग जुड़ी कुछ टिप्स दे रहे हैं जिससे आप अपनी गाड़ी को घर पर ही नए जैसा बना सकते हैं. आइये जानते हैं.

कार को क्लीन रखने के लिये टिप्स

1-कार को साफ करने के लिये वॉशिंग पाउडर, डिश वॉशिंग सोप या बालों वाला शैम्पू यूज नहीं करना चाहिये. लंबे टाइम तक इनका यूज आपकी कार के पेंट को खराब कर सकता है. कार को वॉश करने के लिये कार क्लीनर और कार शैम्पू का ही यूज करें.

2-अगर कार को घर में वॉश कर रहे हैं तो पाइप का इस्तेमाल करें. किसी नल में पाइप लगाकर उसकी धार से कार जल्दी साफ हो जाती है. बाल्टी में पानी भरके वॉश करने से कार पूरी तरह क्लीन नहीं होती. बार बार क्लीनिंग स्पंज बाल्टी में डालने से बाल्टी का पानी गंदा हो जाता है और वहीं धूल-मिट्टी वाला पानी कार पर लगता है.

3-कार को वॉश करते टाइम शीशे और सभी डोर अच्छी तरह बंद कर दें. क्लीनिंग के दौरान पानी अंदर जाने से कार के इंटीरियर को नुकसान पहुंच सकता है या सीटों में नमी की वजह से फंगस लग सकता है.

4- कार अगर तेज धूप में खड़ी है तो उसके बाद भी तुरंत वॉश नहीं करना चाहिये. तेज धूप में रहने से कार की बॉडी गर्म हो जाती है और इसके कार वॉश से कार का पेंट थोड़ा फेड हो सकता है.

5-शैम्पू से वॉश करने के बाद कार को सुखाने के लिये सूती कपड़े की जगह फाइबर क्लोथ या बेबी वाइप जैसे कपड़े का यूज करें. इसके अलावा भी कभी कॉटन के सूखे कपड़े से कार डायरेक्ट ना पोछें, इससे कार पर स्क्रैच पड़ सकता है.

6-कार की हेडलाइट या टेललैंप साफ करने के लिए विंडो क्लीनर यूज कर सकते हैं. विंडो क्लीनर को हेडलाइट पर स्प्रे करें और सॉफ्ट कपड़े या बेबी वाइप से पोंछने से हेडलाइट चमकने लगेगी

7-बाहर से कार को अच्छी तरह वॉश करने के बाद कार को अंदर से भी क्लीन करना जरूरी है.  डैशबोर्ड, लेगस्पेस और बाकी इंटीरियर की अगर सही से सफाई ना हो तो वहां फंगस आ सकती है. इसके अलावा कार सीट की भी अच्छी तरह सफाई जरूरी है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
TVS Radeon का नया अवतार लॉन्च, कीमत देख खुश हो जाएंगे
TVS Radeon का नया अवतार लॉन्च, कीमत देख खुश हो जाएंगे
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
VLF Strada स्कूटर लॉन्च, फीचर्स और रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान
VLF Strada स्कूटर लॉन्च, फीचर्स और रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget