एक्सप्लोरर

Harley-Davidson X440: खत्म हुआ इंतजार, लॉन्च हो गई हार्ले-डेविडसन X440 बाइक, जानें कीमत से लेकर खासियत तक

Harley-Davidson X440 Rival: हार्ले-डेविडसन X440 का मुकाबला रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 और होंडा H’ness CB350 से होगा.

Harley-Davidson X440 Launched: लंबे समय के इंतजार के बाद हार्ले-डेविडसन की सबसे किफायती बाइक हार्ले-डेविडसन X440 लॉन्च हो गई है. कंपनी ने इस बाइक की शुरुआती कीमत 2.29 लाख रुपये रखा है. हार्ले-डेविडसन X440 का मुकाबला रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 और होंडा H’ness CB350 से होगा. यह बाइक महत्वपूर्ण है क्योंकि यह कंपनी की पहली मेड-इन-इंडिया बाइक है, जिसे हीरो मोटोकॉर्प की साझेदारी के साथ तैयार किया गया है.

हार्ले-डेविडसन X440 वेरिएंट 

कंपनी ने इस बाइक को तीन वेरिएंट क्लासिक (वायर-स्पोक व्हील), विविड (अलॉय व्हील) और S (डायमंड-कट अलॉय) में उतारा है, एंट्री लेवल क्लासिक वेरिएंट की कीमत 2.29 लाख रुपये है. वहीं विविड वेरिएंट की कीमत 2.49 लाख रुपये है. फुल-लोडेड एस वेरिएंट की कीमत 2.69 लाख रुपये रखा है. ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं.

हार्ले-डेविडसन X440 इंजन 

हार्ले-डेविडसन X440 में एक 440cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है जो 6,000rpm पर 27bhp की अधिकतम पावर और 4,000rpm पर  38Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है. यह इंजन आरई क्लासिक 350 की तुलना में ज्यादा पॉवरफ़ुल है. बाइक में चेन ड्राइव मिलता है जैसा कि हार्ले पैन अमेरिका में देखा गया है.

ब्रेकिंग सिस्टम के लिए दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक दिया गया है. इस बाइक में साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ फ़ंक्शन के साथ मानक के रूप में डुअल-चैनल एबीएस (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) मिलता है. वहीं इसमें एमआरएफ टायर के साथ 18 इंच का फ्रंट और 17 इंच का रियर अलॉय व्हील दिया गया है. नई हीरो-हार्ले बाइक ट्यूबलर ट्रेलिस फ्रेम पर बेस्ड है.

हार्ले-डेविडसन X440 बाइक में क्या है खास?

बाइक में मिड-सेट फुटपेग और फ्लैट हैंडलबार मिलते हैं. इसकी रेट्रो-स्टाइल वाली गोल हेडलाइट, बीच में एलईडी डीआरएल बार और शीर्ष पर एक गोल स्पीडो, मस्कुलर फ्यूल टैंक और चौड़े हैंडलबार हार्ले-डेविडसन नाइटस्टर के समान दिखते हैं. इसमें गोल आकार के इंडिकेटर्स और मिरर और अंडाकार आकार के टेललैंप दिये गये हैं. नई हार्ले-डेविडसन बाइक में दोनों तरफ मोटी ग्रैब रेल के साथ सिंगल स्टेप्ड सीट मिलती है. इसके कुछ ख़ास फीचर्स में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी (टॉप-एंड वेरिएंट में) के साथ टीएफटी डिस्प्ले वाला एक गोलाकार इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल है.

किससे होगा मुकाबला?

हार्ले-डेविडसन X440 का मुकाबला रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 और होंडा H’ness CB350 से होगा.

यह भी पढ़ें :- जून में बढ़ी रॉयल एनफील्ड की बिक्री, कंपनी ने बेची इतनी गाड़ियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार में AC चलने के बाद भी लग रही गर्मी, हर बार गैस नहीं होती वजह
कार में AC चलने के बाद भी लग रही गर्मी, हर बार गैस नहीं होती वजह
सितंबर में खूब बिके ट्रक-बस, टाटा ने सबको पछाड़ा
सितंबर में खूब बिके ट्रक-बस, टाटा ने सबको पछाड़ा
छोटी कार में लगवा सकते हैं लग्जरी कैप्टन सीट्स? जानें सच
छोटी कार में लगवा सकते हैं लग्जरी कैप्टन सीट्स? जानें सच
कम फ्यूल में ज्यादा माइलेज वाली कारें बनाएंगी कंपनियां, सरकार लाने जा रही नियम
कम फ्यूल में ज्यादा माइलेज वाली कारें बनाएंगी कंपनियां, सरकार लाने जा रही नियम

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget