एक्सप्लोरर

Challan: इन वाहनों को नहीं दिया आगे निकलने का रास्ता तो कटेगा 10 हजार रुपये का चालान, हो जाएं सावधान

सड़क पर वाहन लेकर चलते समय यातायात नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है.

सड़क पर वाहन लेकर चलते समय यातायात नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है. अगर आप यातायात नियमों का पालन नहीं करते हैं तो आपका चालान कट सकता है. हालांकि, कई बार लोगों को यह पता ही नहीं होता कि वह यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं क्योंकि वह सभी यातायात नियमों के बारे में नहीं जानते हैं. इसलिए, आज हम आपको ऐसे ही एक यातायात नियम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में कम ही लोगों को पता है.

यह नियम इमरजेंसी व्हीकल्स को रास्ता देने को लेकर है. दरअसल, किसी भी मोटर वाहन चालक के लिए यह अनिवार्य है कि वह इमरजेंसी व्हीकल्स को आगे निकलने के लिए रास्ता दे. अगर वह ऐसा नहीं करता है तो उसका चालान कट सकता है और उसे मोटा जुर्माना भरना पड़ सकता है. तो अगर आपक पहले कभी गलती से इस नियम का उल्लंघन कर चुके हैं तो अब ध्यान रखें और इसका उल्लंघन न करें. अगर ऐसा करते पकड़े गए तो जुर्माना लगना तय है.

मौजूदा यातायात नियमों के अनुसार, इमरजेंसी व्हीकल्स को रास्ता ना देने पर भी आपका चालान कट सकता है. दरअसल, इमरजेंसी व्हीकल्स जैसे- फायर ब्रिगेड वाहन और एम्बुलेंस को रास्ता देना जरूरी होता है. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम, 2019 के तहत आपातकालीन वाहनों के लिए रास्ता उपलब्ध नहीं कराने पर मोटर चालकों का 10,000 रुपये तक का चालान काटा जा सकता है.

संशोधित एमवी अधिनियम की धारा 194 (ई) के तहत, सड़क पर फायर ब्रिगेड या एम्बुलेंस जैसे आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को फ्री पैसेज नहीं देने वाले वाले किसी भी मोटर चालक पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है. पुलिस के साथ-साथ मोटर वाहन विभाग के सहायक निरीक्षक उल्लंघन करने वालों से जुर्माना लगा सकते हैं और वसूल सकते हैं.

यह भी पढ़ें: होंडा सिटी और अमेज समेत Honda की इन कारों पर मिल रही छूट, जानिए किसपर कितना डिस्काउंट
यह भी पढ़ें: नए लुक में पहले से कितनी बदली नजर आ रही है MG ZS EV, जानिए क्या है खास और कितनी है कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपनी CNG कार या शेयरिंग कैब, ऑफिस आने-जाने के लिए क्या सस्ता?
अपनी CNG कार या शेयरिंग कैब, ऑफिस आने-जाने के लिए क्या सस्ता?
नई Toyota Fortuner हुई लॉन्च, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश
नई Toyota Fortuner हुई लॉन्च, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश
Skoda की छोटी EV, Sporty अंदाज, Paris में उठेगा Sportline का पर्दा
Skoda की छोटी EV, Sporty अंदाज, Paris में उठेगा Sportline का पर्दा
किसानों को मिलेगी राहत, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर घटाएंगे खर्च
किसानों को मिलेगी राहत, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर घटाएंगे खर्च

वीडियोज

मक्खी पर हथौड़ा...विरोध रुकेगा थोड़ा?
UPI MDR पर बड़ा अपडेट! 1 जनवरी तक टल सकता है चार्ज, कारोबारियों को राहत?
क्या दिल्ली में कल लॉकडाउन लग जाएगा?
प्रदर्शन से पहले ही CJP कार्यकर्ताओं पर एक्शन शुरू
Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget