एक्सप्लोरर

Tesla Launch In India: भारत में क्यों नहीं आ पा रही टेस्ला की कारें? एलन मस्क ने दी अपडेट

Elon Musk Statement: अगर आप टेस्ला के भारत में लॉन्च होने का इंतजार कर रहे हैं तो जितना आपको लगता है, इसमें उससे ज्यादा समय लगेगा.

Elon Musk On Tesla Launch In India: अगर आप टेस्ला के भारत में लॉन्च होने का इंतजार कर रहे हैं तो जितना आपको लगता है, इसमें उससे ज्यादा समय लगेगा. दरअसल, कहा जा रहा था कि टेस्ला पिछले साल अपने मॉडल 3 (इसकी सबसे सस्ती कार) के साथ भारत आ रही थी. इसे लेकर कई अफवाहें थीं. यह भी कहा गया था कि भारतीय सड़कों पर टेस्ला की कारों को टेस्ट करते देखा गया है. हालांकि, सच तो यह है कि लॉन्च पर वर्तमान में कोई ठोस खबर नहीं है. टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने पुष्टि की है कि कार निर्माता "अभी भी सरकार के साथ बहुत सारी चुनौतियों पर काम कर रही है."

ऐसा लगता है कि टेस्ला भारत में लॉन्च के लिए अपनी कारों पर आयात शुल्क कम कराने की कोशिश में है क्योंकि उच्च आयात शुल्क का मतलब उच्च कीमतें होगी और बदले में बिक्री की उम्मीद कम होगी. ऐसा भी माना जा रहा है कि टेस्ला पहले मॉडल 3 और अन्य उत्पादों को आयात करके बेचना चाहती है और फिर भारत में निर्माण शुरू करना चाहती है. इसलिए, कार निर्माता कंपनी आयातित टेस्ला कारों के लिए कम कर चाहती थी. हालांकि, तथ्य यह है कि सरकार चाहती हैं कि टेस्ला शुरू से ही भारत में कार निर्माण करे.

यह भी पढ़ें: Upcoming Bike: इस महीने आने वाली हैं ये नई बाइक, एक तो पापा की 'Cool' मोटरसाइकिल है

एलन मस्क ने पहले कहा था कि भारत में कारों के लिए आयात शुल्क सबसे अधिक हैं और चाहते हैं कि पहले यह कम हो, जिससे टेस्ला इंडिया लॉन्च योजनाएं शुरू की जाए. वहीं, इससे पहले एक भारतीय मंत्री ने टेस्ला से कहा था कि वह चीन में बनी कारों को भारत न बेचे और शुरू से ही यहां कार बनाए.

यह भी पढ़ें: Toyota Hilux का भारत में लॉन्च जल्द, 18 इंच के अलॉय व्हील के साथ मिल सकता है केवल इस इंजन का ऑप्शन

ऐसा लगता है कि टेस्ला स्थानीय निर्माण इकाई शुरू करने को लेकर क्या किया जाए, इसके लिए समय ले रही है क्योंकि आयात करके बेचने पर टेस्ला की कारें महंगी होंगी. टेस्ला को अपने मॉडल 3 की स्थानीय असेंबली शुरू करनी चाहिए, जिसका मतलब बेहतर वॉल्यूम तो होगा लेकिन शुरुआत के लिए अधिक निवेश की भी आवश्यकता होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Audi Q3 की लॉन्चिंग 16 अक्टूबर को, 204 PS की Power वाली SUV तैयार
Audi Q3 की लॉन्चिंग 16 अक्टूबर को, 204 PS की Power वाली SUV तैयार
625 KM की Claimed Range और 456bhp Power, Volvo EX90 जल्द होगी लॉन्च
625 KM की Claimed Range और 456bhp Power, Volvo EX90 जल्द होगी लॉन्च
Mahindra का बड़ा EV प्लान, Cargo Three-Wheelers पर लगाएगी दांव
Mahindra का बड़ा EV प्लान, Cargo Three-Wheelers पर लगाएगी दांव
चलती कार में रिवर्स गियर डालने से क्या होता है, इससे क्या नुकसान?
चलती कार में रिवर्स गियर डालने से क्या होता है, इससे क्या नुकसान?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
Embed widget