एक्सप्लोरर

Used Cars: पुरानी कार खरीदनी है तो रहें सावधान! इन बातों का रखें खास ख्याल

How To Buy Used Car: आपको कार के बारे में हर चीज को बहुत अच्छे से परखना होगा ताकि कोई आपके साथ ठगी न कर सके. चलिए, जानते हैं कि आपको किन बातों का ख्याल रखना चहिए.

Things To Do While Buying Used Car: अगर आप कोई कार खरीदना चाहते हैं और नई कार खरीदने का आपका अभी बजट नहीं है तो आप पुरानी कार खरीदने का विकल्प चुन सकते हैं. मौजूदा समय में भारत में पुरानी कारों का एक बड़ा मार्केट तैयार हो चुका है. बड़ी संख्या में लोग पुरानी कारें खरीद और बेच रहे हैं. ऐसे में आपको तमाम पुरानी कारों के विकल्प मिल जाएंगे लेकिन जब आप कोई पुरानी कार खरीदें तो आपको बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है. आपको कार के बारे में हर चीज को बहुत अच्छे से परखना होगा ताकि कोई आपके साथ ठगी न कर सके. चलिए, जानते हैं कि आपको किन बातों का ख्याल रखना चहिए.

सर्विस रिकॉर्ड देखें
पुरानी कार खरीदते समय सबसे पहले उस कार का सर्विस रिकॉर्ड चेक करें. इससे आपको उस कार की सही-सही जानकारी मिलेगी कि आखिर उस कार में कब-कब और क्या-क्या काम किया गया है, उसके पार्ट्स कैसा काम कर रहे हैं और वह कितने सही या कितनी खराब स्थिति में है.

मेकैनिक लेकर जाएं
जब पुरानी कार खरीदें तो कम से कम उसे एक बार मेकैनिक को जरूर दिखा लें क्योंकि, मकैनिक कार को ज्यादा अच्छे से समझता है और वह उस कार की छोटी से छोटी बारीकियों को समझ कर आपको बता सकता है कि उसमे क्या खराबी है या क्या अच्छी बात है.

इंजन, गियर बॉक्स, स्टीयरिंग और सस्पेंशन
पुरानी कार खरीदते वक्त उसके इंजन से लेकर गियर बॉक्स, स्टीयरिंग और सस्पेंशन तक सब चीजों पर एक बार जरूर नजर मार लें, कहीं किसी तरह की अनवांटेड आवाज नहीं होनी चाहिए. अगर आवाज होती है तो यह आपका आने वाले भविष्य में बड़ा खर्चा करा सकती है.

बॉडी और स्क्रैच
इसके अलावा बॉडी के डेंट्स पर भी नजर डाल लें. पहले ही देख लें कि बॉडी पर कोई मेजरडेंट तो नहीं है. अगर ऐसा हो तो सावधान हो जाएं. अगर कार पर दोबारा पेंट कराया गया है तो उसकी वजह क्या है, यह भी जान लें. कहीं वह एक्सीडेंटल तो नहीं है.

धोखाधड़ी से सावधान
पुरानी कार खरीदते वक्त उसके पेपर अच्छे से चेक करें. गाड़ी के मालिक के बारे में अच्छे से जानकारी ले लें. कहीं कोई आपके साथ किसी तरह की धोखाधड़ी तो नहीं कर रहा है, इस बात को लेकर बिल्कुल सुनिश्चित हो जाए, तब ही किसी से गाड़ी खरीदें. कार का रजिस्ट्रेशन चेक करें.

यह भी पढ़ें- Electric Car: 8 सीट वाली ये इलेक्ट्रिक कार एक बार चार्ज होने पर चलेगी 1000 किलोमीटर, जानिए कितनी है कीमत
यह भी पढ़ें- Citroen C3 vs Tata Punch: माइक्रो एसयूवी की जंग, जानिए किसमें क्या हैं फीचर और कौनसी है बड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक
Honda 0 Alpha का इंतजार खत्म, भारत में 2 दिसंबर को उठेगा पर्दा
Honda 0 Alpha का इंतजार खत्म, भारत में 2 दिसंबर को उठेगा पर्दा
Hyundai का मास्टरप्लान, 2028-29 तक फिर हासिल करेगी नंबर 2 की कुर्सी?
Hyundai का मास्टरप्लान, 2028-29 तक फिर हासिल करेगी नंबर 2 की कुर्सी?
टायरों से आ रही कट-कट की आवाज, इन तरीकों से नहीं आएगा मोटा खर्च
टायरों से आ रही कट-कट की आवाज, इन तरीकों से नहीं आएगा मोटा खर्च

वीडियोज

VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Embed widget