एक्सप्लोरर

Mahindra XUV400 Electric SUV:8 सितंबर को लॉन्च होगी महिंद्रा की पहली इलेक्ट्रिक SUV, जानें इसमें क्या होगा खास

Electric SUV: टाटा की इलेक्ट्रिक कार नेक्सॉन ईवी से होगी महिंद्रा एक्सयूवी400 की टक्कर. आइये जानते हैं इसके फीचर्स और कीमत के बारे में...

Mahindra XUV400 Electric SUV: आगामी 8 सितंबर को महिंद्रा एंड महिंद्रा भी अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी Mahindra XUV400 Electric SUV  लॉन्च करने जा रही है. घरेलू बाजार में अब तक टाटा की इलेक्ट्रिक कारों का जलवा कायम था, लेकिन महिंद्रा की पहली एसयूवी इलेक्ट्रिक कार से टाटा की इलेक्ट्रिक कार खरीदारों के सामने एक और विकल्प खुल जाएगा.

हालांकि टाटा की इलेक्ट्रिक कार की कीमत सभी इलेक्ट्रिक कारों की कीमत से काफी कम है. लेकिन ये देखना दिलचस्प होगा कि महिंद्रा की ये एसयूवी इलेक्ट्रिक कार टाटा के मुकाबले कीमत के मामले में कहां खड़ी होती है. हालांकि अभी ये सम्भावना जताई जा रही है कि ये कार दमदार बैटरी के साथ महिंद्रा एसयूवी 300 का ही अपडेटेड वर्ज़न हो सकती है.

डिजाइन

महिंद्रा एक्सयूवी400 इलेक्ट्रिक की डिज़ाइन और फीचर को लेकर तमाम तरह की खबरें सामने आ रहीं हैं. इस कार में इलेक्ट्रिक सनरूफ भी देखने को मिल सकता है. अगर लुक और डिज़ाइन की बात करें तो इस कार में एक्सयूवी 300 जैसे ही हेडलैंप और बुमरैंग शेप के LED-DRL देखने को मिलेंगे.

एक्सयूवी300 के मुकाबले बेहतर केबिन स्पेस वाली एक्सयूवी400 में नए डिजाइन के 17 इंच के अलॉय व्हील्स देखने को मिलेंगे. ऐसा अनुमान है कि महिंद्रा एक्सयूवी400 इलेक्ट्रिक एसयूवी में मॉडर्न डिजाइन के साथ ही लेटेस्ट फीचर्स का कॉम्बिनेशन देखने को मिल सकता है.

बैटरी

लॉन्च होने जा रही महिंद्रा एक्सयूवी400 इलेक्ट्रिक कार में एलजी कंपनी का 45 kWh तक का बड़ा बैटरी पैक देखने को मिल सकता है. वहीं अगर रेंज की बात करें तो यह कार सिंगल चार्ज पर 400 किलोमीटर तक की बैटरी रेंज दे सकती है. इसका इलेक्ट्रिक मोटर 150bhp तक की अधिकतम पावर जेनरेट कर सकता है.

साथ ही महिंद्रा एक्सयूवी400 इलेक्ट्रिक कार में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कार प्ले सपोर्ट वाला बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम के साथ-साथ वायरलेस चार्जिंग, रियर AC वेंट, मल्टीपल एयरबैग्स समेत कई सेफ्टी फीचर्स देखने को मिल सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आने वाली इस महिंद्रा एक्सयूवी400 कार में अडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंट सिस्टम (ADAS) भी देखने को मिल सकता  है.

इसे भी पढ़ें -

Upcoming Scooter: 125CC सेगमेंट में सस्ता स्कूटर लॉन्च करने जा रही है ये कंपनी, पहले भी कर चुकी है दमदार पेशकश

Maruti Suzuki best offers: मारुती की कारों पर मिल रही है भारी छूट, जल्दी करें मौका हाथ से न निकल जाये

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Porsche Mission S में दिखी भविष्य की झलक, 911 को भी छोड़ेगी पीछे?
Porsche Mission S में दिखी भविष्य की झलक, 911 को भी छोड़ेगी पीछे?
10 लाख के बजट में ये हैं बेस्ट CNG कार, देख लें पूरी लिस्ट
10 लाख के बजट में ये हैं बेस्ट CNG कार, देख लें पूरी लिस्ट
हवा में उड़ेगी Tesla Roadster, 1 सेकंड से कम में पकड़ेगी 0-100 की रफ्तार
हवा में उड़ेगी Tesla Roadster, 1 सेकंड से कम में पकड़ेगी 0-100 की रफ्तार
1035 BHP की ताकत और डिजाइन पर विवाद, भारत आ रही Ferrari Luce
1035 BHP की ताकत और डिजाइन पर विवाद, भारत आ रही Ferrari Luce

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget