एक्सप्लोरर

Upcoming Car: Toyota लॉन्च करने जा रही है ये धांसू इलेक्ट्रिक कार, जानें डिटेल्स

टोयोटा इस साल के अंत तक शानदार लुक और लेटेस्ट फीचर्स के साथ अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च कर कर सकती है.

EV In Demand: आसमान छूती डीजल-पेट्रोल की कीमतों की वजह से भारतीय कार बाजार में इलेक्ट्रिक व्हीकल की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है. साथ ही कार बनाने वालीं कंपनियां भी समय के अनुसार और बाजार की मांग के हिसाब से अपनी तैयारी में जुटी हैं.

टोयोटा बीजेड4एक्स इलेक्ट्रिक एसयूवी

टोयोटा की कोशिश है कि इस साल के आखिर तक वह अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV Toyota bZ4X मार्केट में उतार दे. बताया जा रहा है कि इस कार के फीचर से लेकर लुक और बैटरी पावर भी अच्छी रेंज की होगी. साथ ही इस SUV कार की टक्कर अन्य कंपनियों की टाटा नेक्सॉन ईवी, महिंद्रा एक्सयूवी400 और एमजी जेडएस जैसी इलेक्ट्रिक कारों से हो सकती है, लेकिन इस बारे में अभी तक कंपनी का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

टोयोटा बीजेड4एक्स की बैटरी

टोयोटा की इस इलेक्ट्रिक एसयूवी Toyota bZ4X EV में बड़ा बैटरी पैक देखने को मिल सकता है जो कि 71.4kWh तक का दिया जा सकता है. इस कार को एक बार चार्ज करने पर इसकी बैटरी रेंज 450km तक हो सकती है. वहीं इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को फास्ट चार्जिंग टेक्नॉलजी से साथ पेश किया जा सकता है, यानि यह कार महज 30 मिनट में 80% तक चार्ज हो जाएगी.

इस एसयूवी कार का इलेक्ट्रिक मोटर 204hp की मैक्सिमम पावर और 265Nm टॉर्क जेनरेट करेगा, जबकि यह कार Power Boost Mode पर 218hp की मैक्सिमम पावर और 336Nm टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगी. साथ ही यह कार सिर्फ 7.7 सेकेंड में 0-100kmph की रफ़्तार पकड़ सकेगी.

टोयोटा बीजेड4एक्स लुक और फीचर्स

Toyota bZ4X इलेक्ट्रिक एसयूवी का ये बीजेड नाम जापानी ब्रांड बियॉन्ड जीरो पर है. और हो सकता है कि आने वाले समय में टोयोटा इसी नाम पर और भी इलेक्ट्रिक कारें लांच करे. वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें सोलर पैनल भी देखने को मिल सकता है, जिससे कार धूप से चार्ज होने में भी सक्षम होगी.

टोयोटा की इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में बाकी एसयूवी की तरह सारे जरूरी फीचर्स होंगे, लेकिन इसका लुक सबसे अलग देखने को मिल सकता है. हालांकि कंपनी की आधिकारिक घोषणा के बाद ही इसकी पूरी और सही जानकारी मिल पायेगी.

ये भी पढ़ें -

Safe Cars in India: कार खरीदने जा रहे हैं तो चैक करें ये जरुरी चीज, नहीं तो उठाना पड़ सकता है बड़ा नुकसान

Know Your Rights: एअरबैग न खुलने पर करें ये कानूनी कार्रवाई, मिलेगा भरपूर हर्ज़ाना

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?
BMW-Mercedes को मिलेगी टक्कर? भारत आ रहे 3 नए Luxury Brands
BMW-Mercedes को मिलेगी टक्कर? भारत आ रहे 3 नए Luxury Brands

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget