एक्सप्लोरर

टाटा मोटर्स 29 अप्रैल को अल्ट्रोज ईवी, नई नेक्सन ईवी या स्लिक में से किसे करेगी पेश? जानें डिटेल्स

टाटा मोटर्स ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि वह 29 अप्रैल 2022 को एक नई इलेक्ट्रिक कार पेश करेगी.

टाटा मोटर्स ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि वह 29 अप्रैल 2022 को एक नई इलेक्ट्रिक कार पेश करेगी. हालांकि, जबसे टाटा मोटर्स ने यह ऐलान किया है तभी से इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर टाटा मोटर्स किस कार को पेश करेगी क्योंकि मौजूदा समय में 3 कारों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं, जिन्हें टाटा मोटर्स पेश कर सकती है. इस लिस्ट में पहली कार नई टाटा नेक्सन टीवी है, इसके अलावा टाटा अल्ट्रोज ईवी भी लिस्ट में शामिल है. वहीं, इस लिस्ट की तीसरी कार के बारे में अभी बहुत ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं है. इसका नाम टाटा स्लिक है. 

टाटा स्लिक का नाम इन दिनों इसलिए उछल कर आया है क्योंकि कंपनी ने हाल ही में स्लिक और कर्व नाम से दो ट्रेडमार्क लिए थे. ऐसे में कंपनी Curvv EV का पहले ही अनावरण कर चुकी है. इसीलिए, उम्मीद की जा रही है कि टाटा द्वारा पेश की जाने वाली नई इलेक्ट्रिक कार स्लिक हो सकती है. हालांकि, कंपनी ने नाम, डिजाइन या फीचर्स के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है. 

आपको बता दें कि टाटा अल्ट्रोज ईवी को पेश किए जाने की संभावना को भी काफी बल मिल रहा है क्योंकि Tata Altroz EV को 2019 जिनेवा मोटर शो में अपने प्री-प्रोडक्शन कॉन्सेप्ट अवतार में पेश किया गया था. इसके साथ ही इसे भारत में ऑटो एक्सपो 2020 में भी दिखाया गया था. कहा जा रहा है कि इसमें वही पावरट्रेन हो सकता है, जो Nexon EV में है. 

Tata Nexon EV में वर्तमान में इलेक्ट्रिक मोटर के साथ एक 30.2kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है. यह पावरट्रेन 129 hp और 245 Nm का टार्क जनरेट करती है. कंपनी दावा करती है कि सिंगल चार्ज पर 312 किमी की रेंज देने में सक्षम है. कंपनी इसके अपडेटेड वर्जन पर भी काम कर रही है.

इसीलिए, इस बात की भी चर्चा है कि लॉन्ग रेंज वर्जन को भी भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है. लॉन्ग रेंज Nexon EV में 40 kWh का बैटरी पैक मिल सकता है. यह सिंगल चार्ज पर 400 किमी से अधिक की दूरी तय कर सकती है.

यह भी पढ़ें-
Upcoming Car Launch: होंडा से लेकर किआ और मर्सडीज तक, मई में लॉन्च हो सकती हैं ये कार
Kia Carens CNG: किआ कैरेंस का सीएनजी वर्जन भी जल्द हो सकता है लॉन्च, स्पाई इमेज में सामने आईं ये डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

66 लाख रुपये में कितनी लग्जरी? नई Lexus ES 350h के फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे
66 लाख रुपये में कितनी लग्जरी? नई Lexus ES 350h के फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे
E20 पेट्रोल से डैमेज इंजन के मामलों में कैसे मिलेगा मुआवजा, क्या इस कोर्ट का फैसला बनेगा नजीर?
E20 पेट्रोल से डैमेज इंजन के मामलों में कैसे मिलेगा मुआवजा, क्या इस कोर्ट का फैसला बनेगा नजीर?
कार की स्पीड तय करती है माइलेज, जानिए कितनी रफ्तार पर मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा
कार की स्पीड तय करती है माइलेज, जानिए कितनी रफ्तार पर मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा
जगुआर, रोल्स-रॉयस से डिफेंडर तक... कम खर्च में होगी मेंटेनेंस, जानें कितने घट जाएंगे ऑटो पार्ट्स के दाम?
जगुआर, रोल्स-रॉयस से डिफेंडर तक... कम खर्च में होगी मेंटेनेंस, जानें कितने घट जाएंगे ऑटो पार्ट्स के दाम?

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget