एक्सप्लोरर

Second Hand Car लेने से पहले रखें इन बातों का ध्यान, जरा सी गलती डुबो सकती है लाखों रुपये

Second Hand Car मार्केट अन्य मार्केट की तरह ही जोखिम भरा है, जरा सी गलती आपके लाखों रूपये डुबो सकती है, तो चलिए बात कर लेते हैं सेकंड हैंड कार खरीदते समय आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए-

Second Hand Car: आज के समय में उच्चवर्गीय लोगों की बात हो या मध्यमवर्गीय की, दोनों ही वर्गों में कारों का जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है. मध्यमवर्गीय लोगों की बात करें तो कभी-कभी इस वर्ग के सामने आर्थिक समस्या होने के कारण अपनी पसंदीदा कार खरीदने से वंचित हो जाते हैं तो ऐसे में सेकंड हैंड कार, आपके सामने एक ऑप्शन के तौर नज़र आती है. ऐसे में सेकंड हैंड कारों का मार्केट अच्छा खासा फल फूल रहा है. इस मामले में कई कार कम्पनियों ने अपना खुद का सेकंड हैंड डिवीजन भी खोल रखा है और आपको बता दें कि कई नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनियां इन कारों को खरीदने में आपको लोन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध करा रहीं हैं.

सेकंड हैंड कार मार्केट अन्य मार्केट की तरह ही जोखिम भरा है, जरा सी गलती आपके लाखों रूपये डुबो सकती है, तो चलिए बात कर लेते हैं सेकंड हैंड कार खरीदते समय आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि आप किसी भी तरह की समस्या में ना पड़े.

  • गाड़ी के डॉक्यूमेंट को करें चेक- सबसे पहले आप कार के सभी इंपॉर्टेंट डाक्यूमेंट्स को चेक कर लें. साथ ही रजिस्ट्रेशन इंश्योरेंस और कार का सर्विस रिकॉर्ड भी देख लें. सेकंड हैंड कार लेते समय RC की ओरिजिनल कॉपी जरूर लें. सेकंड हैंड गाड़ी के ओरिजिनल बिल की कॉपी भी कार विक्रेता से जरूर लें क्योंकि इसमें चेसिस नंबर, डिलीवरी की तारीख और इंजन नंबर होते हैं.
  • तैयार करें कार का बजट- कोई भी कार लेने के लिए सबसे जरूरी है, कार का बजट. इस प्रकार सेकंड हैंड कार लेने से पहले अपना बजट जरूर बनाएं और इस बात का भी ध्यान रखें कि आपके बजट रेंज में कौन-कौन सी गाड़ियां उपलब्ध है. सेकंड हैंड कार खरीदने के बाद उस पर होने वाला मेंटीनेंस आदि अन्य चीजों का खर्चा भी अपने बजट में जरूर शामिल करें.
  • बजट के मुताबिक हो कार का मॉडल- गाड़ी का बजट तैयार हो जाए तो उसके बाद आपको यह पता करना है कि इस बजट में किस कंपनी का कौन सा मॉडल लिया जा सकता है, जानकारी के लिए आपको बता दें कि सेकंड हैंड कार मार्केट में लगभग हर कंपनी के मॉडल की कार, उपलब्ध है. कार लेते समय जरूरी यह भी है कि जहां भी आप कार लेने जा रहे हैं वहां पर गाड़ी के एक से अधिक मॉडल मौजूद हो.
  • डीलर के चुनाव में रखें सावधानी- डीलर के चुनाव में आपको काफी सावधानी बरतने की जरूरत होती है. इसके साथ ही कई कार कंपनियों के अपने यूज कार के प्लेटफार्म होते हैं, जिसमें मारुति सुजुकी कार की True वैल्यू और हुंडई का एच प्रॉमिस आदि. तो इस प्रकार आप मारुति सुजुकी और हुंडई जैसी कंपनियों की सेकंड हैंड कारों को भी खरीद सकते हैं. जानकारी के मुताबिक यह कार कंपनियां सेकंड हैंड कार की खरीद पर नई कार की तरह ही वारंटी और फ्री सर्विस की सुविधा उपलब्ध करवाती है. सेकंड हैंड कार लेते समय आप इंटरनेट की मदद भी ले सकते हैं. पुरानी गाड़ियों की खरीद और बिक्री के लिए इंटरनेट एक सशक्त माध्यम माना जाता है क्योंकि कई कार वेब साइड पर आपको अतिरिक्त ऑफर के साथ डिस्काउंट भी देखने को मिल जाता है.
  • अच्छे से करें कार की जांच- सेकंड हैंड कार खरीदने से पहले आप कार का क्लच, ब्रेक, गियर , एक्सीलेटर आदि को जांच ले. और साथ ही कार की टेस्ट ड्राइव जरूर करें. सबसे जरूरी बात यह है कि आप डीलर से यह जानकारी ले लें कि कहीं कार का कोई एक्सीडेंट तो नहीं हुआ है. सेकंड हैंड कार को लेते समय आपको कुछ जानकारियां जैसे- टायर, बैटरी, सीट, गाड़ी कितनी दूर तक चली है और स्क्रेच, आदि की संपूर्ण जानकारी के साथ ही कार के इंजन परफॉर्मेंस और कार की माइलेज को भी अच्छी तरीके से परख लें.
  • अपने नाम पर ट्रांसफर करवाएं कार-सबसे पहले आपको सेकंड हैंड कार अपने नाम पर ट्रांसफर करवानी होगी उसके बाद सभी आवश्यक फॉर्म ऑथेंटिक सिग्नेचर के साथ अपने क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी कार्यालय में जमा कराना होगा, इस प्रकार आपके पास रसीद 15 से 18 दिनों के अंदर उपलब्ध हो जाती है और 40वें से 45वें दिन में RC की कॉपी पर भी आपका नाम दर्ज हो जाता है.
  • अपने नाम पर इंश्योरेंस करवाएं- सेकंड हैंड कार लेते समय अगर RC आपके नाम पर रजिस्टर्ड है और इंश्योरेंस गाड़ी के पुराने मालिक के नाम पर है तो आपकी इंश्योरेंस पॉलिसी को रद्द किया जा सकता है इसलिए रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर करवाने के बाद आपके नाम पर ही वैलिड इंश्योरेंस होना आवश्यक है.
  • फर्स्ट ड्राइव से पहले कार की कराएं सर्विस- सेकंड हैंड कार को खरीदने के बाद उसमें सभी तरह के आयल को बदलवा दें और साथ ही इंटीरियर और एक्सटीरियर को पूरी तरह से साफ करवा ले.
  • सेकंड हैंड कार का बाजार- वर्तमान समय में आपको सेकंड हैंड कार खरीदने की सुविधा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो माध्यमों में उपलब्ध  है. यह बाज़ार इन दिनों काफी तेज़ी से  बढ़ा है. वहीं कई कार कम्पनियों के पास अपना सेकंड हैंड डिविजन भी है जहां आपको पुरानी गाड़ियां किफायती दामों में मिल जाएंगी, जहां से आप कोई भी पुरानी कार खरीद सकते हैं. आप कई नॉन बैंकिंग फाइनेंस कम्पनियों से लोन की सुविधा भी ले सकते है.

यह भी पढ़ें :-

Toyota Innova HyCross : टोयोटा ला रही है नेक्स्ट जनरेशन इनोवा, मिलेगा ज्यादा स्पेस, जानिए कब होगी लॉन्च

हॉर्न बजाने पर ढीली हो सकती है आपकी जेब, भरना पड़ सकता है 12 हजार तक का चालान, ये है नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fastest Car Under 10 Lakh: 10 लाख की रेंज में सबसे तेज भागने वाली कार कौन-सी? देख लें लिस्ट
10 लाख की रेंज में सबसे तेज भागने वाली कार कौन-सी? देख लें लिस्ट
Car Roof Carrier Rules: क्या नॉर्मल कार पर लगाया जा सकता है रूफ कैरियर, क्या हैं इसके नियम?
क्या नॉर्मल कार पर लगाया जा सकता है रूफ कैरियर, क्या हैं इसके नियम?
PUC खत्म होने के बाद कितने दिन चला सकते हैं गाड़ी, क्या है नियम?
PUC खत्म होने के बाद कितने दिन चला सकते हैं गाड़ी, क्या है नियम?
Venue-Brezza को टक्कर देने आ रही Volkswagen की नई SUV, कीमत भी होगी कम
Venue-Brezza को टक्कर देने आ रही Volkswagen की नई SUV, कीमत भी होगी कम

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget