एक्सप्लोरर

सस्ती कार खरीदने वालों को झटका! इस कंपनी ने बंद किया प्रोडक्शन, ऑल्टो से थी टक्कर

इस फैसले के साथ ही डैटसन का लगभग 9 साल का लंबा सफर भारत में खत्म हो गया है. सिर्फ भारत ही नहीं, वैश्विक स्तर पर भी डैटसन को बंद किया जा रहा है. कंपनी लंबे समय से इसकी योजना बना रही थी.

जापान की कार मेकर कंपनी निसान ने आखिरकार भारत में डैटसन ब्रांड की गाड़ियों का प्रोडक्शन बंद करने का फैसला किया है. इस फैसले के साथ ही डैटसन का लगभग 9 साल का लंबा सफर भारत में खत्म हो गया है. सिर्फ भारत ही नहीं, वैश्विक स्तर पर भी डैटसन को बंद किया जा रहा है. कंपनी लंबे समय से इसकी योजना बना रही थी. रूस और इंडोनेशिया में प्रोडक्शन बंद होने के बाद ग्लोबल लेवल पर डैटसन को बंद करने की बात कही जा रही थी. 

भारत में डैटसन सिर्फ तीन मॉडल्स डैटसन गो, गो प्लस और रेड-गो की बिक्री करती है. गो और गो प्लस का प्रोडक्शन पहले ही बंद कर दिया था और अब कंपनी ने रेडी-गो हैचबैक का उत्पादन भी रोक दिया है. कंपनी ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "निसान की वैश्विक परिवर्तन रणनीति के हिस्से के रूप में, कंपनी मुख्य मॉडल और सेगमेंट पर ध्यान केंद्रित कर रही है, जो ग्राहकों, डीलर भागीदारों और व्यापार के लिए सबसे अधिक लाभ लाती है. डैटसन रेडी-गो का उत्पादन चेन्नई संयंत्र में बंद हो गया है."

निसान ने 2013 में डैटसन ब्रैंड को री-लॉन्च किया था. भारत उन पहले देशों में से था जहां डैटसन गो हैचबैक को लॉन्च किया गया. 2014 में लॉन्च के समय इस कार की सबसे बड़ी खासियत किफायती दाम था. इसकी कीमत 3.12 लाख रुपये से 3.69 लाख रुपये तक (एक्स-शोरूम) थी. यह कंपनी के लिए बहुत सफल प्रोडक्ट नहीं रहा. 

2015 में कंपनी ने डैटसन गो का एक्सटेंडेड वर्जन Datsun Go Plus लॉन्च किया था. यह एक कॉम्पैक्ट एमपीवी थी. गो हैचबैक की तरह गो प्लस को भी किफायती दाम पर लाया गया था, हालांकि फीचर्स में कमी के चलते इसकी भी खास बिक्री नहीं हुई. बाद में डैटसन ने रेडी-गो लॉन्च की, जो कि मारुति ऑल्टो, रेनॉल्ट क्विड को टक्कर देती थी. बिक्री में कोई खास सफलता हासिल न करने के चलते कंपनी अब तीनों गाड़ियों को बंद कर रही है.

यह भी पढ़ें: पुरानी कार खरीदने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान, बाद में नहीं होगी कोई परेशानी

यह भी पढ़ें: पुरानी कारों का मेंटेनेंस खर्च क्यों बढ़ जाता है? यहां जानें कारण और इसे कम करने के टिप्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hybrid कार की बैटरी खराब हो जाए तो कितना आएगा खर्च? खरीदने से पहले जान लें
Hybrid कार की बैटरी खराब हो जाए तो कितना आएगा खर्च? खरीदने से पहले जान लें
कार पर PPF लगवाना हर किसी के लिए सही नहीं, पहले जान लें पूरा सच
कार पर PPF लगवाना हर किसी के लिए सही नहीं, पहले जान लें पूरा सच
मॉनसून में कार के दरवाजे का ये हिस्सा जरूर करें चेक, नहीं तो लग सकती है जंग
मॉनसून में कार के दरवाजे का ये हिस्सा जरूर करें चेक, नहीं तो लग सकती है जंग
सिर्फ कम टायर प्रेशर से हर साल 4,500 करोड़ रुपये का फ्यूल हो रहा बर्बाद, जानिए कैसे?
सिर्फ कम टायर प्रेशर से हर साल 4,500 करोड़ रुपये का फ्यूल हो रहा बर्बाद, जानिए कैसे?

वीडियोज

Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)
DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget