एक्सप्लोरर

भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-कॉम्पैक्ट SUV से मिलिए, यहां है कीमत से लेकर फीचर्स तक की जानकारी

Sub-compact SUV: हैचबैक कारों के जितनी कीमत में एक SUV जैसे फील और कंफर्ट की वजह से भारतीय कार बाजार में सबकॉम्पैक्ट एसयूवी कारें तेजी से पैर जमाने में कामयाब रही हैं.

Subcompact SUV Hyundai Venue: हैचबैक कारों के जितनी कीमत में एक SUV जैसे फील और कंफर्ट की वजह से भारतीय कार बाजार में सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कारें तेजी से पैर जमाने में कामयाब रही हैं. फिर, कोरोना महामारी की वजह से हर कोई पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बजाय निजी वाहन में ही यात्रा करने में सुरक्षित महसूस करता है. ऐसे में अस्थिर अर्थव्यवस्था, पेट्रोल-डीजल के आसमान छूते भाव और वैश्विक सेमीकंडक्टर चिप संकट के बावजूद भारत में सबकॉम्पैक्ट SUV की बिक्री के आंकड़े ऑटो सेक्टर को राहत देते नजर आते हैं.

हालांकि, क्या आप जानते हैं, इस समय भारतीयों को सबसे ज्यादा कौनसी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी पसंद आ रही है. यदि नहीं, तो इसका जवाब है Hyundai Venue. हाल ही में सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-कॉम्पैक्ट SUVs में Venue पहले पायदान पर थी.

यह भी पढ़ें: Toyota Hilux का भारत में लॉन्च जल्द, 18 इंच के अलॉय व्हील के साथ मिल सकता है केवल इस इंजन का ऑप्शन

यदि दिसंबर 2021 के आंकड़ों की ही तरफ देखें तो दक्षिण कोरियाई कंपनी Hyundai भारत में Venue की 10360 यूनिट्स की बिक्री करने में सफल रही, जो इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा थी. Hyundai ने Venue को 2019 में लॉन्च किया था, तब से इस कार की 2.5 लाख से अधिक इकाइयां बेची जा चुकी हैं. अपने शुरुआती छह महीनों में ही इस कार ने 50,000 यूनिट बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया था.

यह भी पढ़ें: Upcoming Bike: इस महीने आने वाली हैं ये नई बाइक, एक तो पापा की 'Cool' मोटरसाइकिल है

परफॉर्मेंस और कीमत
यह तीन इंजन विकल्पों के साथ आती है, जिनमें पहला 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन है, जो 82 बीएचपी की पॉवर पैदा करने में सक्षम है. ये इंजन 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ जुड़ा है. इस कार के साथ आने वाला दूसरा इंजन 1.5-लीटर डीजल इंजन है, जो 6 स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है और 99 बीएचपी की पॉवर देता है. 

इसके अलावा इस कार के साथ कंपनी 1.0-लीटर T-GDi क्षमता का टर्बो पेट्रोल इंजन भी देती है जो 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है और 118 बीएचपी की पॉवर पैदा करने में सक्षम है. कार की कीमत 6.99 लाख रुपये (एक्स शोरूम) से शुरू हो जाती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Audi Q3 की लॉन्चिंग 16 अक्टूबर को, 204 PS की Power वाली SUV तैयार
Audi Q3 की लॉन्चिंग 16 अक्टूबर को, 204 PS की Power वाली SUV तैयार
625 KM की Claimed Range और 456bhp Power, Volvo EX90 जल्द होगी लॉन्च
625 KM की Claimed Range और 456bhp Power, Volvo EX90 जल्द होगी लॉन्च
Mahindra का बड़ा EV प्लान, Cargo Three-Wheelers पर लगाएगी दांव
Mahindra का बड़ा EV प्लान, Cargo Three-Wheelers पर लगाएगी दांव
चलती कार में रिवर्स गियर डालने से क्या होता है, इससे क्या नुकसान?
चलती कार में रिवर्स गियर डालने से क्या होता है, इससे क्या नुकसान?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget