एक्सप्लोरर

Maruti eVX SUV: अगले साल आएगी मारुति की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी eVX, मिलेगी 550 किमी की रेंज

मारुति पहले से ही भारत में ईवीएक्स का सड़कों पर टेस्टिंग कर रही है, और स्पाई तस्वीरों से इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के बारे में कुछ इंटीरियर और एक्सटीरियर डिटेल्स सामने आ चुकी हैं.

Maruti eVX Launch Timeline: मारुति सुजुकी अगले साल भारतीय बाजार में अपनी पहली ईवी, ईवीएक्स को पेश करने की तैयारी कर रही है. बाद में टोयोटा भी ईवीएक्स का एक रिबैज मॉडल बाजार में लाएगी. यह दोनों मॉडल्स भारत में ही बनाए जाएंगे और इनकी बिक्री विदेशों में भी की जाएगी. मारुति के अधिकारियों ने अब वित्त वर्ष 2025 तक इसके लॉन्च की पुष्टि की है, जबकि इसे अक्टूबर 2024 के आसपास पेश किया जा सकता है. इसकी कीमतों की घोषणा 2025 की शुरुआत में की जाएगी.

अगले वित्त वर्ष में लॉन्च होगी मारुति की पहली ईवी

मारुति सुजुकी के कार्यकारी निदेशक (कॉर्पोरेट मामले), राहुल भारती का कहना है कि "हमारी पहली ईवी, एक एसयूवी, अगले वित्तीय वर्ष (FY2024-25) में लॉन्च की जाएगी. वर्तमान में, कंपनी के पास हंसलपुर में एसएमजी सुविधा में तीन प्लांट हैं - ए, बी और सी. अब, ईवी का निर्माण करने के लिए, इसमें एक नए मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को जोड़ा जाएगा." उन्होंने कहा, "हमारी ईवी कॉन्सेप्ट कार को पहले ही अनवील किया जा चुका है. यह 550 किमी रेंज और 60kWh बैटरी वाली एक हाई-स्पेसिफिकेशन इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी." 

हंसलपुर फैसिलिटी में होगा निर्माण

अपकमिंग मारुति ईवीएक्स और उसके टोयोटा वर्जन को सुजुकी मोटर गुजरात (एसएमजी) हंसलपुर फैसिलिटी में बनाया जाएगा, जो कि अहमदाबाद से 90 किमी दूर स्थित है. SMG मारुति सुजुकी इंडिया की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है. यह प्लांट 2017 से काम कर रही है और हाल ही में यहां से 30 लाखवीं यूनिट का उत्पादन किया गया है. मारुति यहां बलेनो, स्विफ्ट, डिजायर और फ्रोंक्स जैसे मॉडल बनाती है. इस प्लांट की उत्पादन क्षमता प्रति वर्ष 7.5 लाख यूनिट से ज्यादा है.

कैसी होगी मारुति eVX?

eVX और इसका टोयोटा वर्जन, जिसे हाल ही में टोयोटा अर्बन एसयूवी कॉन्सेप्ट के रूप में प्रिव्यू किया गया था, को टोयोटा के 27PL स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा. यह प्लेटफॉर्म भविष्य में कंपनी की आने वाली अन्य नई ईवी के लिए भी इस्तेमाल किया जाएगा. ये दोनों एसयूवी 4.3 मीटर लंबी होंगी और इनमें बोर्न-ईवी आर्किटेक्चर के साथ बड़ा केबिन स्पेस मिलेगा. मारुति पहले से ही भारत में ईवीएक्स का सड़कों पर टेस्टिंग कर रही है, और स्पाई तस्वीरों से इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के बारे में कुछ इंटीरियर और एक्सटीरियर डिटेल्स सामने आ चुकी हैं. मारुति की पहली ईवी एसयूवी के बारे में अधिक जानकारी इसके ग्लोबल डेब्यू के समय सामने आएगी.

यह भी पढ़ें :- 1 जनवरी से महंगी हो जाएंगी हुंडई की सभी कारें, कंपनी ने की घोषणा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई Slavia की एंट्री, Verna और होंडा सिटी की बढ़ी टेंशन?
नई Slavia की एंट्री, Verna और होंडा सिटी की बढ़ी टेंशन?
नई Brezza के 4 वेरिएंट, किसे खरीदना समझदारी?
नई Brezza के 4 वेरिएंट, किसे खरीदना समझदारी?
कार खरीदने का मौका, मिल रहा 1 लाख रुपये तक की बचत का मौका
कार खरीदने का मौका, मिल रहा 1 लाख रुपये तक की बचत का मौका
महज 1 लाख देकर Dzire लें, हर महीने इतनी बनेगी EMI
महज 1 लाख देकर Dzire लें, हर महीने इतनी बनेगी EMI

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
Embed widget