एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki Dzire का CNG वर्जन होगा पेश, बुकिंग हुई शुरू!

भारतीय कार बाजार तेजी से विस्तार कर रहा है. पेट्रोल और डीजल की कारों के साथ-साथ सीएनजी तथा इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड बढ़ रही है.

भारतीय कार बाजार तेजी से विस्तार कर रहा है. पेट्रोल और डीजल की कारों के साथ-साथ सीएनजी तथा इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड बढ़ रही है. इसी को देखते हुए कंपनियां सीएनजी और इलेक्ट्रिक कारों पर तेजी से काम कर रही हैं. अगर सिर्फ सीएनजी की ही बात करें तो हाल ही में टाटा मोटर्स ने भी सीएनजी सेगमेंट में एंट्री की है. इसके अलावा हुंडई और मारुति सुजुकी इस सेगमेंट में पहले से दबदबा कायम किए हुए हैं. अपने इसी दबदबे को जारी रखने की ओर बढ़ते हुए मारुति सुजुकी अपनी एक और कार का सीएनजी वर्जन लॉन्च करने वाली है. यह कार मारुति सुजुकी की सब-कॉम्पैक्ट सेडान कार डिजायर है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मारुति के कुछ डीलर्स ने डिजायर सीएनजी के लिए बुकिंग भी लेनी शुरू कर दी हैं. इसके अलावा, रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि कंपनी ने अपने शोरूम पर डीलर ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है. बता दें कि मारुति सुजुकी ने इससे पहले जनवरी में सेलेरियो का सीएनजी वर्जन लॉन्च किया था. कंपनी ने नई जनरेशन की सेलेरियो को सीएनजी वर्जन लॉन्च किया था. इसका माइलेज 35 किलीमोटर के करीब बताया गया है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, अब कंपनी डिजायर का सीएनजी वर्जन ला रही है. इसका बिना सीएनजी वाला वर्जन बाजार में हुंडई ऑरा, टाटा टिगोर और होंडा अमेज के मुकाबले का है. इनमें से हुंडई ऑरा और टाटा टिगोर सीएनजी वर्जन में भी आती हैं, इसीलिए डिजायर सीएनजी बाजार में इन्हें टक्कर देगी. यह सभी सब-कॉम्पैक्ट सेडान कारें हैं. कंपनी अभी मौजूदा डिजायर की हर महीने करीब 10,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री करती है. फरवरी में मारुति ने साल-दर-साल 46.5% की वृद्धि के साथ डिजायर की 17,438 यूनिट्स बेची.

डिजायर सीएनजी वैरिएंट के संभावित स्पेसिफिकेशंस
इसमें 1.2-लीटर, K12M VVT पेट्रोल इंजन हो सकता है, इसके साथ ही CNG किट होगी. यह इंजन 71bhp मैक्सिमम पावर और 95Nm पीक टार्क जनरेट कर सकता है.

यह भी पढ़ें: होंडा सिटी और अमेज समेत Honda की इन कारों पर मिल रही छूट, जानिए किसपर कितना डिस्काउंट
यह भी पढ़ें: नए लुक में पहले से कितनी बदली नजर आ रही है MG ZS EV, जानिए क्या है खास और कितनी है कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza Facelift लॉन्च, ₹6.99 लाख में क्या-क्या नया?
Toyota Glanza Facelift लॉन्च, ₹6.99 लाख में क्या-क्या नया?
XUV 3XO CNG में Tata वाला 2 सिलेंडर का सेटअप, Mahindra का दांव कितना तगड़ा?
XUV 3XO CNG में Tata वाला 2 सिलेंडर का सेटअप, Mahindra का दांव कितना तगड़ा?
Hyundai Bayon vs Creta vs Venue: तीनों SUVs में क्या है अंतर?
Hyundai Bayon vs Creta vs Venue: तीनों SUVs में क्या है अंतर?
टेस्ट ड्राइव के दौरान अगर ठुक जाए कार, तो कौन भरेगा इसका नुकसान?
टेस्ट ड्राइव के दौरान अगर ठुक जाए कार, तो कौन भरेगा इसका नुकसान?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget