एक्सप्लोरर

Maruti Brezza CNG: लोगों के दिलों पर राज कर रही है मारुति ब्रेजा, जल्द ही मार्केट में आएगा CNG वेरिएंट

Maruti Suzuki Brezza में 1.5 लीटर का K15C पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 103 bhp की पावर जेनरेट करता है. यह गैसोलीन मोटर मैन्युअल में 5 स्पीड और ऑटोमेटिक में 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है.

Maruti Brezza CNG Launch: मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपनी बेहद पॉपुलर सब कॉम्पैक्ट SUV विटारा ब्रेजा के न्यू जेनरेशन को हाल ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया है. इस एसयूवी के न्यू जेनरेशन मॉडल को मारुति ब्रेजा (Maruti Brezza) के नाम से लॉन्च किया गया है. जबकि कंपनी मारुति विटारा (Maruti Vitara) के नाम से जल्द ही एक नई एसयूवी को लॉन्च करने वाली है. ब्रेजा की पिछली जेनेरेशन ने बिक्री के मामले कॉम्पैक्ट एसयूवी के सेगमेंट में लंबे समय तक बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था. लोगों द्वारा इसके पुराने जेनरेशन को बहुत पसंद किया गया था. इसके नए जनरेशन से भी कंपनी को ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद है.

मारुति, अपनी एसयूवी ब्रेजा को CNG वर्जन में भी पेश कर सकती है साथ ही अन्य मॉडल्स के भी सीएनजी के साथ दिखने की उम्मीद की जा सकती है. मीडिया से बात करते हुए कंपनी के सेल्स और मार्केटिंग के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि कंपनी की योजना CNG के साथ 6 मॉडल्स को लॉन्च करने की है.

ब्रेजा के 4 वेरिएंट हैं उपलब्ध

नई मारुति ब्रेजा में 1.5 लीटर का K15C पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 103 bhp की पावर जेनरेट करता है. यह गैसोलीन मोटर मैन्युअल में 5 स्पीड और ऑटोमेटिक में 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है. इसके चार ट्रिम्स मॉडल  LXi, VXi, ZXi और ZXi+ बाजार में उपलब्ध है. इसके माइलेज की बात करें तो कंपनी इसके मैनुअल ट्रांसमिशन वेरिएंट से 20.15 kmpl और ऑटोमेटिक वेरियंट से 19.80kmpl का माइलेज मिलने का दावा करती है.

CNG व्हीकल्ज के मामले में मारुति की सबसे ज्यादा कारें बाजार में सीएनजी वेरिएंट में उपलब्ध हैं. भारत के सीएनजी ऑटो मार्केट पर सबसे ज्यादा मारुति का कब्जा है. मारुति के बाद हुंडई के भी कई कारों के सीएनजी वेरिएंट मार्केट में मौजूद हैं. टाटा ने भी थोड़े समय पहले 2 सीएनजी कारें बाजार में उतारी थीं. ऐसी स्थिति में मारुति ब्रेजा का सीएनजी मॉडल बिक्री के मामले में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है.

यह भी पढ़ें :-

जुलाई में लॉन्च हो रही हैं ये 3 नई बाइक्स, लिस्ट में लांग रेंज ई-स्कूटर भी है शामिल

Top 10 Best Selling Cars: जानें भारत की टॉप-10 बेस्ट सेलिंग कारों के बारे में, पढ़ें डिटेल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Skoda की छोटी EV, Sporty अंदाज, Paris में उठेगा Sportline का पर्दा
Skoda की छोटी EV, Sporty अंदाज, Paris में उठेगा Sportline का पर्दा
29 kmpl Mileage वाली SUV की एंट्री, सिर्फ ₹21,000 में Booking
29 kmpl Mileage वाली SUV की एंट्री, सिर्फ ₹21,000 में Booking
MG Windsor का नया पत्ता खुला, Indulge Edition में क्या है खास?
MG Windsor का नया पत्ता खुला, Indulge Edition में क्या है खास?
आरसी में मोबाइल नंबर कैसे होता है अपडेट? वाहन मालिक जान लें तरीका
आरसी में मोबाइल नंबर कैसे होता है अपडेट? वाहन मालिक जान लें तरीका

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Embed widget