एक्सप्लोरर

Hyundai को लगा बड़ा झटका, इस सेडान कार को Latin NCAP ने दी 0 सेफ्टी रेटिंग, कहीं आपके पास भी तो नहीं ये गाड़ी

Hyundai Verna/Hyundai Accent: दक्षिण अमेरिकी बाजार में हुंडई वरना को हुंडई ऐसेंट के नाम से बेचा जाता है.

Hyundai Verna/Hyundai Accent Crash Tests: दक्षिण अमेरिकी बाजार में हुंडई ऐसेंट के नाम से बेची जाने वाली हुंडई वरना, लैटिन NCAP सेफ्टी टेस्ट पास नहीं कर पाई. कार क्रैश टेस्ट में फेल हो गई. लैटिन NCAP ने कार को 0-स्टार रेटिंग दी है. बता दें कि लैटिन NCAP ने कार के बेस वर्जन का सेफ्टी क्रैश टेस्ट किया था, इसमें ड्राइवर-साइड एयरबैग और ABS था. हालांकि, यह जिस वेरिएंट पर यह टेस्ट किया गया है, वह भारत में नहीं मिलता. भारत में हुंडई वरना स्टैंडर्ड डुअल एयरबैग के साथ आती है, इसलिए यह सेफ्टी रेटिंग भारत में वरना पर लागू नहीं होती है.

कार को कई टेस्टों से गुजारा गया, जिसमें फ्रंटल इम्पैक्ट, साइड इफेक्ट, व्हिपलैश और पैदल चल रहे लोगों की सेफ्टी जैसे टेस्ट शामिल हैं. लैटिन NCAP ने कार के क्रैश टेस्ट में पाया कि सामने की टक्कर में चालक की छाती के लिए पर्याप्त सुरक्षा थी जबकि आगे बैठ यात्री के लिए सुरक्षा खराब थी, जिसके कारण टेस्ट में इसे 0 स्टार दिया गया है. हालांकि, कार में पैरों के पास का क्षेत्र और उसका बॉडीशेल स्थिर पाया गया है. वहीं, साइड इफेक्ट में सिर और छाती मामूली रूप से सुरक्षित दिखे जबकि पेट पर्याप्त सुरक्षा दिखा.

यह भी पढ़ें- Petrol-Diesel Car Into Electric Cars: पेट्रोल-डीजल कार को इलेक्ट्रिक कार में कैसे बदलवाएं? इतना आएगा खर्च

टेस्ट में कार को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में सिर्फ 9.23 फीसदी, पैदल चल रहे लोगों के सुरक्षा में 53.11 फीसदी, चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 12.68 फीसदी और सेफ्टी असिस्ट में 6.98 फीसदी अंक मिले हैं. यह बहुत कम हैं. इसीलिए लैटिन NCAP ने कार को 0 स्टार सेफ्टी रेटिंग दी है. हालांकि, बता दें कि कार के सेफ्टी क्रैश टेस्ट में इतना खराब प्रदर्शन करने का बड़ा कारण आगे के यात्री के लिए एयरबैग की कमी है.

यह भी पढ़ें- Automatic Car: नई ऑटोमैटिक कार लेनी है तो ये हैं आपके पास ऑप्शन, कीमत मात्र 4.96 लाख रुपये से शुरू

यह संभावना है कि लैटिन एनसीएपी द्वारा परीक्षण की गई कार का निर्माण मेक्सिको में हुंडई फैसिलिटी द्वारा किया गया था और यह चेन्नई में कंपनी के संयंत्र से निकलने वाली कारों से अलग है. दोनों कारों में बड़ा अंतर है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahindra XUV 3XO ZNG की बुकिंग आज से शुरू, कीमत 9.99 लाख
Mahindra XUV 3XO ZNG की बुकिंग आज से शुरू, कीमत 9.99 लाख
Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
Hyundai और Honda का धमाका, जल्द आ रही 500km रेंज वाली 2 सस्ती EV
Hyundai और Honda का धमाका, जल्द आ रही 500km रेंज वाली 2 सस्ती EV
20 लाख के बजट में ये हैं सबसे ज्यादा माइलेज वाली कारें, देख लें लिस्ट
20 लाख के बजट में ये हैं सबसे ज्यादा माइलेज वाली कारें, देख लें लिस्ट

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget