एक्सप्लोरर

Hyundai की इन तीन कारों का मार्केट में बिक्री के मामले में भौकाल, Tata को मात देकर बनाया दूसरा स्थान

Hyundai और Tata के बीच पिछले कुछ महीनों से देश की नंबर-2 कार ब्रांड की पोजिशन के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. कुछ महीने पहले दूसरी पोजिशन पर टाटा का कब्जा था.

Hyundai Car Sales Report June 2022: धाकड़ कार निर्माता कंपनी हुंडई (Hyundai) ने एक बार फिर भारतीय कार बाजार में दूसरी सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी होने का खिताब अपने नाम किया है. जून महीने में जबरदस्त सेल के मामले में हुंडई ने टाटा मोटर्स (Tata Motors) को पीछे छोड़ दूसरा स्थान हासिल किया है. वहीं पहले स्थान पर मारुति सुजुकी का कब्जा है. Hyundai की तीन ऐसी कारें हैं जिनके दम पर कंपनी की सेल में भारी उछाल देखने को मिली है. तो चलिये जानते हैं जून 2022 में कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों के बारे में. 

हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) 

आपको बता दें कि क्रेटा पिछले महीने हुंडई की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है. यह कार काफी लंबे समय से कंपनी के सेल्स आंकड़े चार चांद लगा रही है. जून में क्रेटा की 13,790 यूनिट्स बेची गई जबकि मई 2022 में यह आंकड़ा 9,941 यूनिट्स का था. इस तरह से Creta की सेल में 39 परसेंट की बढ़त देखी गई है.

हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue)

हुंडई की वेन्यू जून महीने में कंपनी की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है. वहीं जून 2021 में कंपनी ने वेन्यू की सिर्फ 4,865 यूनिट्स बेची थी. जून 2022 में कार बिक्री दर में 112 फीसदी की बढ़त देखी गई है और 10,321 यूनिट्स की बम्पर बिक्री की है. आपको जानकारी के लिए बता दें कि वर्तमान में हुंडई वेन्यू, भारत की सबसे पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों की फेहरिस्त में शामिल है. 

हुंडई ग्रैंड आई10 नियॉस (Hyundai Grand i10 Nios)

हुंडई ग्रैंड आई10 नियॉस पिछले महीने कंपनी की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है. जून 2022 में 8,992 यूनिट्स बेची गयी थी जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 8,787 यूनिट्स का था. कार की इयर ऑन इयर (YoY) सेल में मामूली ग्रोथ देखने को मिली है. 

आपको बता दें कि Hyundai और Tata के बीच पिछले कुछ महीनों से देश की नम्बर 2 कार ब्रांड की पोजिशन के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. कुछ महीने पहले दूसरी पोजिशन पर टाटा का कब्जा था.

यह भी पढ़ें :-

Electric Scooters: एक्टिवा से भी सस्ते हैं ये इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, डिजाइन भी है शानदार

देश में अर्टिगा की हो रही है बम्पर बिक्री, बनी नम्बर 1 MPV कार, देखें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hybrid कार की बैटरी खराब हो जाए तो कितना आएगा खर्च? खरीदने से पहले जान लें
Hybrid कार की बैटरी खराब हो जाए तो कितना आएगा खर्च? खरीदने से पहले जान लें
कार पर PPF लगवाना हर किसी के लिए सही नहीं, पहले जान लें पूरा सच
कार पर PPF लगवाना हर किसी के लिए सही नहीं, पहले जान लें पूरा सच
मॉनसून में कार के दरवाजे का ये हिस्सा जरूर करें चेक, नहीं तो लग सकती है जंग
मॉनसून में कार के दरवाजे का ये हिस्सा जरूर करें चेक, नहीं तो लग सकती है जंग
सिर्फ कम टायर प्रेशर से हर साल 4,500 करोड़ रुपये का फ्यूल हो रहा बर्बाद, जानिए कैसे?
सिर्फ कम टायर प्रेशर से हर साल 4,500 करोड़ रुपये का फ्यूल हो रहा बर्बाद, जानिए कैसे?

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget