एक्सप्लोरर

एक्सीडेंट और कार में लगे एयरबैग का कनेक्शन ऐसे आपको बचाता है? यहां समझें

आपकी कार में आपकी सुरक्षा के लिए लगे बेहद खास उपकरण यानि एअरबैग के बारे में आपको ये जानकारी होनी चाहिए. ताकि किसी भी तरह की संभावित दुर्घटना से बचा जा सके या उससे होने वाले नुकसान को कम किया जा सके.

एअरबैग- Airbag कॉटन का बना तकिया जैसा एक सुरक्षा उपकरण है. इस पर सिलिकॉन की कोटिंग की जाती है, जो कार दुर्घटनाओं के दौरान फूल जाता है. एयरबैग का उपयोग करने का उद्देश्य कार में बैठने वालों के शरीर को सुरक्षा प्रदान करना है. यह स्टीयरिंग व्हील या डैशबोर्ड जैसी जगहों पर लगा होता है ताकि कार में बैठा व्यक्ति सीधे स्टेयरिंग या डैशबोर्ड से न टकराये. एअरबैग दोनों फ्रंट और साइड से सुरक्षित रखने का काम करते हैं.

एअरबैग कैसे करता है काम-

एअरबैग में इन्फ्लेटर सोडियम अज़ाइड नामक केमिकल भरा होता है. जब कार किसी चीज से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त होती है तब कार के बंपर में लगा एक सेंसर ( जो सीधे एअरबैग से जुड़ा होता है ) करंट को एयरबैग में पहुंचता है और कार के टकराने की स्पीड के अनुसार कार का एयरबैग खुल जाता है. तब यह केमिकल नाइट्रोजन गैस पैदा करता है जिससे एयरबैग फूल जाता है और कार टकराने या पलटने की स्तिथि में आपका शरीर झटका खाकर एयरबैग से टकराता है. जिससे आपकी जान बचने या कम चोट लगने की सम्भावना बढ़ जाती है, लेकिन सेंसर के द्वारा सन्देश मिलते ही एअरबैग कुछ मिलीसेकण्ड्स में ही खुल जाते हैं. जिससे एअरबैग के साथ शरीर के टकराने से भी आपके हाथ की कलाई, उंगलयों चेहरे आदि की हड्डियों में फ्रैक्चर आने की भी सम्भावना बनी रहती है.

कार में कितने एअरबैग-

अभी तक ऐसा कोई फिक्स क्राइटेरिया नहीं था, कंपनियां कार के मॉडल के अनुसार एअरबैग लगाती थीं. लेकिन हाल ही में सभी कार निर्माता कंपनियों को निर्देश दिया गया है कि अब कारों में एअरबैग की संख्या 6 से काम नहीं होनीं चाहिए. हालाँकि महिंद्रा xuv700 और इन्नोवा क्रिस्टा जैसी कारों में एअरबैग की संख्या 7 है.

एअरबैग कब काम नहीं करेंगे-

कार के बंद ( इग्निशन ऑफ ) होने की पोजीशन में एअरबैग काम नहीं करेंगे, क्योंकि एअरबैग को काम करने के लिए इलेक्ट्रिसिटी की आवश्यकता होती है इसलिए कार का इग्निशन चालू होना जरूरी है.

एयरबैग की कितनी कीमत-

भारत में एक एयरबैग की कीमत लगभग 800 रुपये होती है. साथ ही कुछ सेंसर और सपोर्टिंग एसेसरीज़ इंस्टॉल किए जाते हैं तो एयरबैग का खर्च लगभग 500 रुपये तक बढ़ जाता है. इस हिसाब से एक एयरबैग लगाने का खर्च लगभग 1300 रुपये तक हो सकता है.

इसे भी पढ़ें -

Safe Cars in India: कार खरीदने जा रहे हैं तो चैक करें ये जरुरी चीज, नहीं तो उठाना पड़ सकता है बड़ा नुकसान

Know Your Rights: एअरबैग न खुलने पर करें ये कानूनी कार्रवाई, मिलेगा भरपूर हर्ज़ाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mercedes-BMW की टेंशन बढ़ाएगी Volvo की नई EV, 600KM रेंज के साथ भारत में जल्द करेगी एंट्री
Mercedes-BMW की टेंशन बढ़ाएगी Volvo की नई EV, 600KM रेंज के साथ भारत में जल्द करेगी एंट्री
देश में धूम मचाने के बाद विदेश पहुंची Nexon, अब इस नाम से बिकेगी पॉपुलर SUV
देश में धूम मचाने के बाद विदेश पहुंची Nexon, अब इस नाम से बिकेगी पॉपुलर SUV
सिर्फ 50 लोगों को मिलेगी ये लग्जरी EV, MG ने Cyberster और M9 का Exclusive Edition किया पेश
सिर्फ 50 लोगों को मिलेगी ये लग्जरी EV, MG ने Cyberster और M9 का Exclusive Edition किया पेश
Cheapest Hatchback Cars: ये हैं देश की सबसे सस्ती हैचबैक कारें, खरीदने से पहले देख लीजिए पूरी लिस्ट
ये हैं देश की सबसे सस्ती हैचबैक कारें, खरीदने से पहले देख लीजिए पूरी लिस्ट

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget