एक्सप्लोरर

Maruti S-Presso या Renault Kwid, जानिए कौन सी कार है आपके लिए बेस्ट, कीमत भी है बहुत कम

Hatchback Cars: क्विड में 2,422 mm का व्हीलबेस मिलता है, जबकि एस-प्रेसो का व्हीलबेस थोड़ा छोटा 2,380 mm का है. Kwid की लंबाई और चौड़ाई S-Presso के मुकाबले अधिक है

Hatchback Cars Under 5 Lakhs: मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की एस-प्रेसो (S-Presso) ने अपनी लॉन्चिंग के बाद से ही भारतीय बाजार में अपनी पकड़ बनाई हुई है. एसयूवी जैसे लुक में आने वाली यह हैचबैक कीमत के मामले में बहुत किफायती है. वहीं मारूति की इस कार को रेनो (Renault) की क्विड (Kwid) से तगड़ी टक्कर मिल रही है जो 2015 में भारतीय बाजार में लॉन्च हुई थी.यदि नई कार लेने की सोच रहे हैं और आपका बजट 5 लाख रुपये तक का है तो ये दोनों ही कारें बहुत शानदार विकल्प हो सकती हैं. आइए जानते हैं आपके लिए S-Presso और Kwid में कौन सी कार है एक बढ़िया विकल्प.

कितनी है कीमत?

नई एस-प्रेसो 2022 की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 4.25 लाख रुपये है जबकि इसके टॉप मॉडल के लिए 5.99 लाख रुपये (एक्स शोरूम) खर्च करने होंगे. क्विड के बेस वेरिएंट की कीमत 4.64 लाख  रुपये है जबकि इसका टॉप वेरिएंट 5.99 लाख रुपए (एक्स शोरूम) में मिलता है. कीमत के नजरिए से देखें तो एस-प्रेसो का बेस वेरिएंट क्विड के बेस वेरिएंट की तुलना में 39,000  रुपये कम है. जबकि दोनों ही कारों का टॉप वेरिएंट 5.99 लाख में मिलता है.

इंजन और माइलेज

Maruti की एस-प्रेसो में 1.0-लीटर का K12C पेट्रोल इंजन मिलता है, कंपनी इससे 24.12 kmpl से 25.30 kmpl तक का माइलेज मिलने का दावा करती है. वहीं रेनो क्विड को देखें तो इसमें 800cc और 1.0 लीटर का दो पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है. कंपनी क्विड से  20.7 kmpl से 22 kmpl तक माइलेज मिलने का दावा करती है.

क्या हैं फीचर्स

दोनों ही कार में Android Auto और Apple CarPlay का सपोर्ट मिलता है. साथ ही सेगमेंट के अनुसार दोनों में ही इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कीलेस एंट्री, मैनुअल एयर कंडीशनिंग, एबीएस के साथ ईबीडी, ओवरस्पीड अलर्ट और रियर पार्किंग सेंसर, डुअल एयरबैग जैसे फीचर्स मिलते हैं. इनमें साथ आते हैं. Kwid में 8-इंच के टचस्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाता है, जबकि S-Presso में 7-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. क्विड में ऑल पावर विंडो, एलईडी टेल लैंप, एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप और एक रियर पार्किंग कैमरा का अतिरिक्त फीचर मिलता है.

साइज भी देखें 

क्विड में 2,422 mm का व्हीलबेस मिलता है, जबकि एस-प्रेसो का व्हीलबेस थोड़ा छोटा 2,380 mm का है. Kwid की लंबाई और चौड़ाई S-Presso के मुकाबले अधिक है लेकिन ऊंचाई S-Presso से कम है. एस-प्रेसो की तुलना में क्विड का ग्राउंड क्लीयरेंस भी 4 mm ज्यादा है.

Maruti Swift: मारुती ने शुरु की 2023 Swift की टेस्टिंग, जानें क्या-क्या होगा खास

Best 5 Cruiser Bikes: ये हैं बुलेट को टक्कर देने वाली 5 दमदार बाइक्स, कीमत भी है बहुत कम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
ढलान पर कार पार्क कर रहे हैं, भूलकर भी न करें ये गलती
ढलान पर कार पार्क कर रहे हैं, भूलकर भी न करें ये गलती
चार्जिंग की चिंता कम? Mercedes-Benz को PHEV से उम्मीद
चार्जिंग की चिंता कम? Mercedes-Benz को PHEV से उम्मीद
Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget