एक्सप्लोरर

Grand Vitara Launch: 26 सितंबर को लॉन्च होने वाली है मारुति की Grand Vitara, देखें डिटेल्स

Grand Vitara की कीमतों के बारे में अभी मारुति की ओर से कोई आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, इस SUV के कुल सात वेरिएंट्स लॉन्च किए जाएंगे.

Maruti Suzuki Grand Vitara: दिग्गज कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) अपनी बहुप्रतीक्षित एसयूवी ग्रैंड विटारा (Grand Vitara) को 26 सितंबर को लॉन्च करेगी. कंपनी ने अभी पिछले ही महीने इस कार को अनवील किया था. इस कार को लॉन्चिंग से पहले ही 55,000 से ज्यादा लोगों ने बुक कर लिया है. आइए जानते हैं इस कार की खासियत. 

क्या है खासियत?

मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा में ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) और 2-व्हील ड्राइव जैसे दो ड्राइविंग मोड्स मिलेंगे. इसमें फीचर्स के तौर पर हेड-अप डिस्प्ले (HUD), 360 डिग्री व्यू कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), हेड-अप डिस्प्ले, 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), एंड्रायड ऑटो और ऐपल कारप्ले का सपोर्ट, 6-स्पीकर वाला अरकमिस ऑडियो सिस्टम, हिल असिस्ट और EBD, एंबियंट लाइटिंग और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, पैरानॉमिक सनरूफ, पार्किंग कैमरा और सेंसर्स, स्टेबिलिटी कंट्रोल, कई एयरबैग मिलेंगे. 

ग्रैंड विटारा का इंजन

ग्रैंड विटारा को माइल्ड-हाइब्रिड और इंटेलिजेंट इलेक्ट्रिक हाइब्रिड तकनीक के साथ लॉन्च होगी, जैसा कि हाईराइडर में निओ ड्राइव और हाइब्रिड ट्रिम्स देखने को मिलता है. ग्रैंड विटारा के माइल्ड-हाइब्रिड ट्रिम में एक 1.5-L का K15C डुअल-जेट पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 102 बीएचपी की पावर और 137 न्यूटन मीटर का टॉर्क प्रोड्यूस करने में सक्षम होगा. इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलेगा. यही इंजन मारूति की अर्टिगा और XL6 फेसलिफ्ट में भी देखने को मिलता है. 

मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा का लुक

इस कार का डिजाइन ग्लोबल मार्केट में बिक रही एस क्रॉस से काफी मिलता जुलता है. इसमें नए रैप-अराउंड LED टेल लाइट्स, ब्लैक बॉडी क्लैडिंग, नए डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, रियर वाइपर और वॉशर, फॉग लाइट, एक नया डुअल-पॉड प्रोजेक्टर हेडलैंप सेटअप, इंटीग्रेटेड LED, ब्लैक-आउट ए, बी, और सी-पिलर्स, नई रूफ रेल्स, नया डुअल-टोन फ्रंट और रियर बंपर को शामिल किया गया है. 

कितनी होगी कीमत 

ग्रैंड विटारा की कीमतों के बारे में अभी मारूति की ओर से कोई आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, इस SUV के कुल सात वेरिएंट्स लॉन्च किए जाएंगे. जिसमें इसके बेस मॉडल सिग्मा की कीमत 9.50 लाख रुपये, डेल्टा की कीमत 11 लाख रुपये, जेटा की कीमत 12 लाख रुपये, अल्फा की कीमत 13.50 लाख रुपये और अल्फा AWD की कीमत 15.50 लाख रुपये रखी जा सकती है. साथ ही इसके स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड मॉडल जेटा प्लस की कीमत 17 लाख रुपये और अल्फा प्लस की कीमत 18 लाख रुपये हो सकती है.

यह भी पढ़ें :-

Maruti Cars: मारुति की ये कारें हैं बेहद सुरक्षित, छह एयरबैग के साथ मिलते हैं ढेर सारे सेफ्टी फीचर्स

TVS Jupiter Classic: कई बदलावों के साथ लॉन्च हुआ नया TVS Jupiter Classic स्कूटर, जानें क्या है खासियत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza Facelift लॉन्च, ₹6.99 लाख में क्या-क्या नया?
Toyota Glanza Facelift लॉन्च, ₹6.99 लाख में क्या-क्या नया?
XUV 3XO CNG में Tata वाला 2 सिलेंडर का सेटअप, Mahindra का दांव कितना तगड़ा?
XUV 3XO CNG में Tata वाला 2 सिलेंडर का सेटअप, Mahindra का दांव कितना तगड़ा?
Hyundai Bayon vs Creta vs Venue: तीनों SUVs में क्या है अंतर?
Hyundai Bayon vs Creta vs Venue: तीनों SUVs में क्या है अंतर?
टेस्ट ड्राइव के दौरान अगर ठुक जाए कार, तो कौन भरेगा इसका नुकसान?
टेस्ट ड्राइव के दौरान अगर ठुक जाए कार, तो कौन भरेगा इसका नुकसान?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget