एक्सप्लोरर

Ford Mustang Mach-E: भारत में मस्टैंग इलेक्ट्रिक को लॉन्च कर सकती है फोर्ड, मिलेगी 505 किलोमीटर तक की रेंज 

रेंज-टॉपिंग फोर्ड मस्टैंग मच-ई जीटी वेरिएंट 91kWh बैटरी पैक के साथ आती है. eAWD वेरिएंट 480bhp पॉवर और 813Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, जबकि GT परफॉर्मेंस एडिशन का टॉर्क 860Nm है.

Ford Mustang Mach-E in India: पहले ही जानकारी मिल रही थी कि फोर्ड मोटर कंपनी, अपनी कुछ प्रीमियम प्रोडक्ट्स के साथ भारतीय बाजार में फिर से एंट्री कर सकती है. फोर्ड ने हाल ही में JSW के साथ अपना चेन्नई प्लांट के बिक्री सौदा रद्द कर दिया है और एंडेवर एसयूवी का पेटेंट भी कराया है. इसके अलावा, कंपनी ने वरिष्ठ पदों के लिए कुछ वैक्सेंसीज भी पोस्ट की हैं. अब, अमेरिकी वाहन निर्माता ने भारत में फोर्ड मस्टैंग मच-ई ट्रेडमार्क को रजिस्टर कराया है.

किससे होगा मुकाबला

2021 में भारत से जाते वक्त फोर्ड ने कहा था कि वह अपनी कुछ ग्लोबल कारों को भारतीय बाजार में पेश कर सकती है, जिसके तहत फोर्ड मस्टैंग मच-ई क्रॉसओवर इलेक्ट्रिक एसयूवी भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकती है. यह सीबीयू यूनिट के तौर पर भारत में आएगी और इसकी कीमत 70 लाख रुपये से 1 करोड़ रुपये के बीच होने की संभावना है. यह इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर किआ EV6, वोल्वो XC40 रिचार्ज, BMW iX1 या i4 को टक्कर देगी. फोर्ड मस्टैंग मार्च-ई ग्लोबल मॉडल के समान होगी, जिसे फिलहाल मैक्सिको और चीन में असेंबल किया गया है. अमेरिकी वाहन निर्माता भारत में इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर के लिए सीकेडी रूट पर भी विचार कर सकती है.

4 वेरिएंट में होगी उपलब्ध

फोर्ड मस्टैंग मच-ई, 4 वेरिएंट- आरडब्ल्यूडी, ईएडब्ल्यूडी, स्टैंडर्ड रेंज और एक्सटेंडेड रेंज में उपलब्ध होगी. एंट्री-लेवल मैक-ई सेलेक्ट में 70kWh की बैटरी के साथ 266 bhp पॉवर और 430Nm टॉर्क वाला रियर-एक्सल माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगा. e4WD वेरिएंट में 580 Nm का हाई टॉर्क मिल सकता है. इसके RWD वेरिएंट में 402 किमी तक की रेंज मिलने का दावा किया गया है, वहीं eAWD वेरिएंट में एक बार चार्ज करने पर 360 किमी तक की रेंज मिलने की उम्मीद की जा रही है. RWD सेटअप के साथ एक्सटेंडेड रेंज वेरिएंट एक बार चार्ज करने पर 505 किमी की रेंज देने में सक्षम है. जबकि eAWD वेरिएंट एक बार चार्ज करने पर 446 किमी तक की रेंज मिलती है. इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की टॉप स्पीड 185 किमी प्रति घंटा है.

टॉप एंड जीटी वेरिएंट

रेंज-टॉपिंग फोर्ड मस्टैंग मच-ई जीटी वेरिएंट 91kWh बैटरी पैक के साथ आती है. eAWD वेरिएंट 480bhp पॉवर और 813Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, जबकि GT परफॉर्मेंस एडिशन का टॉर्क 860Nm है. इसमें प्रति चार्ज 435 किमी तक की रेंज मिलने का दावा किया गया है. यह 4 सेकंड से भी कम समय में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर सकती है.

यह भी पढ़ें -

Upcoming Electric SUVs: जल्द भारत में आने वाली हैं दो नई मिड साइज इलेक्ट्रिक एसयूवी, आपको किसका है इंतजार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Porsche Mission S में दिखी भविष्य की झलक, 911 को भी छोड़ेगी पीछे?
Porsche Mission S में दिखी भविष्य की झलक, 911 को भी छोड़ेगी पीछे?
10 लाख के बजट में ये हैं बेस्ट CNG कार, देख लें पूरी लिस्ट
10 लाख के बजट में ये हैं बेस्ट CNG कार, देख लें पूरी लिस्ट
हवा में उड़ेगी Tesla Roadster, 1 सेकंड से कम में पकड़ेगी 0-100 की रफ्तार
हवा में उड़ेगी Tesla Roadster, 1 सेकंड से कम में पकड़ेगी 0-100 की रफ्तार
1035 BHP की ताकत और डिजाइन पर विवाद, भारत आ रही Ferrari Luce
1035 BHP की ताकत और डिजाइन पर विवाद, भारत आ रही Ferrari Luce

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget