एक्सप्लोरर

Toyota Flex Fuel Car: टोयोटा आज पेश करेगी देश की पहली फ्लेक्स फ्यूल कार, दूसरी कारों से होगी एकदम खास

Flex Fuel Car: जापानी कंपनी टोयोटा भारत की पहली फ्लेक्स फ्यूल कार में 2.0 लीटर का पेट्रोल इंजन पेश कर सकती है, जो E85 के एथनॉल को सपोर्ट करेगा.

India First Flex Fuel Car: देश में आज से नए युग की शुरुआत होगी. आज भारत में पहली बार फ्लेक्स फ्यूल से चलने वाली कार (Flex Fuel Car) पेश होगी. इसे आसान भाषा में समझते हैं. एक ऐसी कार जो पेट्रोल के साथ-साथ, ब्लेंड पेट्रोल (जिसमें ईथनॉल या एथनॉल मिलाया गया हो) पर भी चलेगी. ये कार देश के लिए इसलिए भी अहम है क्योंकि सरकार लगातार पेट्रोल पर निर्भरता कम करने की कोशिश कर रही है. जो देश चीनी प्रोडक्शन में आगे हैं, वहां बड़ी मात्रा में ईथनॉल और मेथनॉल मिलता है.

सरकार का प्लान है कि पेट्रोल में कम से कम 20 प्रतिशत एथनॉल मिलाया जाए ताकि पेट्रोल की बढ़ती जरूरत को कम किया जा सके. चूंकि अब टोयोटा ये कार पेश कर रही है, तो माना जा सकता है कि आगे इस तरह की और कारें देखने को मिलेंगी.

ब्राजील में भी ऐसी कार लॉन्च कर चुकी है टोयोटा

आज के दौर में पेट्रोल की मारामारी है. पेट्रोल की महंगाई को कम करने के लिए सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी लगातार कोशिश कर रहे हैं. जहां पेट्रोल की कीमत अभी 98 रुपए के आसपास है, वहीं एथॉनल सिर्फ 55 रुपए लीटर है. सरकार पहले ही कह चुकी है कि भविष्य में पेट्रोल की जगह एथनॉल वाली कारें आएंगी, ताकि लोगों को राहत दी जा सके. अमेरिका में अभी करी दो करोड़ कारें ऐसी हैं, जो फ्लेक्स फ्यूल मॉडल पर चलती है. चूंकि ब्राजील में भी बड़ी मात्रा में शुगर प्रोडक्शन होता है, इसलिए वहां भी टोयोटा फ्लेक्स फ्यूल वाली कार लॉन्च कर चुकी है. 

थोड़ी बातें कार के बारे में

जापानी कंपनी टोयोटा इस कार में 2.0 लीटर का पेट्रोल इंजन ला सकती है, जो E85 के एथनॉल को सपोर्ट करेगा. E85 का मतलब है कि जिस पेट्रोल में 85 प्रतिशत तक ईथनॉल मिलाया गया है, इस कार का इंजन उसे सपोर्ट करेगी. सरकार का प्लान है कि वह तेजी से E20 फ्लेक्स फ्यूल की तरफ जाए. E20 का मतलब है 80 प्रतिशत पेट्रोल और 20 प्रतिशत एथनॉल.  टोयोटा इस कार को कैमरी या कोरोला के नाम से पेश कर सकती है. हालांकि इसके बारे में फिलहाल ज्यादा चीजें बाहर नहीं आई हैं.

नितिन गडकरी रहेंगे मौजूद
ये कार्यक्रम दिल्ली में होगा. इसमें सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मौजूद रहेंगे. इसी कार्यक्रम में टोयोटा की आने वाली कार अनवेल की जाएगी.

यह भी पढ़ें :-

Scorpio-N: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने शुरू की Scorpio-N की डिलीवरी, आप इसकी खूबियों से वाकिफ हैं क्या?

The Worlds First Car: ये है दुनिया की पहली पेटेंट कार, ऐसे शुरू हुआ था कार का सफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
Jeep Wrangler के 2 नए Editions लॉन्च, कीमत ₹73.55 लाख से शुरू
Jeep Wrangler के 2 नए Editions लॉन्च, कीमत ₹73.55 लाख से शुरू
SUV भी, Pickup भी, Fiat ने पेश किया अनोखा Multiplay Concept
SUV भी, Pickup भी, Fiat ने पेश किया अनोखा Multiplay Concept

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget