एक्सप्लोरर

Elon Mask की Tesla से भारत सरकार ने कहा, 'भारत में प्रोडक्शन नहीं तो टैक्स में कोई छूट भी नहीं'

Tesla And Indian Government: टेस्ला अपने प्रोडक्ट को भारत में लॉन्च करने की जद्दोजहद कर रही है, लेकिन सरकार का कहना है कि हमें ऐसी कंपनी का समर्थन क्यों करना चाहिए जो चीन में रोजगार पैदा करती हैं.

Tesla In India: भारत सरकार ने मंगलवार को दिग्गज इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के व्यावसायिक तौर-तरीकों पर सवाल उठाया. इसमें भारतीय बाजार में अपने प्रोडक्ट को बेचने के लिए टैक्स ब्रेक की मांग की गई थी. काफी दिनों से टेस्ला भारत में अपनी कारें लाना चाह रही है, लेकिन कंपनी भारत सरकार से टैक्स रियायत चाहती है. सरकार का कहना है कि टेस्ला भारत में ही गाड़ियों का निर्माण करे, जिससे भारत में भी नौकरियां पैदा हो सकें, लेकिन टेस्ला और सरकार के तालमेल सही नहीं बैठ पा रहे हैं, जिसके कारण टेस्ला भारत में इतने समय से एंट्री नहीं कर पा रही है.

राज्यमंत्री ने टेस्ला को दिया जवाब
लोकसभा में शिवसेना सदस्य विनायक भाऊराव राउत के एक प्रश्न के उत्तर में भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि हम उस टेस्ला कंपनी को सब्सिडी या करों में छूट नहीं दे सकते, क्योंकि वे यहां अपना विनिर्माण और अन्य संचालन आधार स्थापित नहीं करना चाहते. भाऊराव राउत ने पूछा था कि टेस्ला कंपनी ने भारत के कई राज्यों में उत्पादन करने को लेकर इच्छा व्यक्त की है लेकिन क्या उसे अनुमति नहीं दी गयी है? इसके जवाब में गुर्जर ने कहा, "मोदी सरकार में ऐसा नहीं हो सकता कि कोई बाजार भारत का चाहे और रोजगार चीन के लोगों को मिले। ऐसे में उक्त कंपनी को भारत की योजनाओं के तहत यहां उत्पादन करने के लिए आवेदन करना होगा।"

'चीन नहीं भारतीय लोगों को मिले नौकरी'
उन्होंने कहा कि टेस्ला ने हमारी किसी भी योजना में भाग नहीं लिया है और इससे उनके इरादे साफ हो गए हैं कि टेस्ला केवल हमारे बाजार का फायदा उठाकर मुनाफा कमाना चाहती है, लेकिन यहां मैनुफैक्चर यूनिट स्थापित नहीं करना चाहती है. अगर वे चीन में अपनी इलेक्ट्रिक कारों का निर्माण करते हैं, तो हजारों नौकरियों का सृजन वहां होगा, यहां भारतीय युवाओं के लिए कुछ नहीं होगा.

यह भी पढ़ें- Electric Car: 8 सीट वाली ये इलेक्ट्रिक कार एक बार चार्ज होने पर चलेगी 1000 किलोमीटर, जानिए कितनी है कीमत
यह भी पढ़ें- Citroen C3 vs Tata Punch: माइक्रो एसयूवी की जंग, जानिए किसमें क्या हैं फीचर और कौनसी है बड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Ro Khanna: अमेरिका में हिंदुओं पर हमले, नफरत बर्दाश्त नहीं! US संसद में लाया गया प्रस्ताव, इकट्ठे हो गए 32 MP
अमेरिका में हिंदुओं पर हमले, नफरत बर्दाश्त नहीं! US संसद में लाया गया प्रस्ताव, इकट्ठे हो गए 32 MP
'हम क्यों फाजिल कहें', CM योगी ने बदल दिया यूपी के फाजिलनगर का नाम, अब यह कहा जाएगा
'हम क्यों फाजिल कहें', CM योगी ने बदल दिया यूपी के फाजिलनगर का नाम, अब यह कहा जाएगा
'तृणमूलाइजेशन नहीं...', बंगाल BJP चीफ ने ममता के बागियों को दिखाया रेड फ्लैग, एंट्री का दरवाजा बंद!
'तृणमूलाइजेशन नहीं...', बंगाल BJP चीफ ने ममता के बागियों को दिखाया रेड फ्लैग, एंट्री का दरवाजा बंद!
पीवी सिंधु का दावा उनकी वजह से आरसीबी टीम की हुई जीत, फैंस को कहा- जरा हिसाब लगाइए
पीवी सिंधु का दावा उनकी वजह से आरसीबी टीम की हुई जीत, फैंस को कहा- जरा हिसाब लगाइए

वीडियोज

Breaking | Attack on Lebanon: Trump की Netanyahu से नाराजगी खुलकर आई सामने | Hormuz | Latest Update
'मां बहन' में दिखेगा Madhuri Dixit का नया अंदाज, बोलीं- किरदार देखकर हो जाएंगे हैरान
2026 Royal Enfield Guerrilla 450 Apex Review | Auto Live #royalenfield
'हस्तिनापुर के वीर' में भीष्म पितामह का नया रूप दिखाएंगे Manish Wadhwa, बोले- ऐसा किरदार ठुकराना मुश्किल था
Twisha Sharma Death Murder Case: कोर्ट में आज आमने-सामने होंगे गिरिबाला और समर्थ | CBI | Giribala Singh |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Ro Khanna: अमेरिका में हिंदुओं पर हमले, नफरत बर्दाश्त नहीं! US संसद में लाया गया प्रस्ताव, इकट्ठे हो गए 32 MP
अमेरिका में हिंदुओं पर हमले, नफरत बर्दाश्त नहीं! US संसद में लाया गया प्रस्ताव, इकट्ठे हो गए 32 MP
'हम क्यों फाजिल कहें', CM योगी ने बदल दिया यूपी के फाजिलनगर का नाम, अब यह कहा जाएगा
'हम क्यों फाजिल कहें', CM योगी ने बदल दिया यूपी के फाजिलनगर का नाम, अब यह कहा जाएगा
'तृणमूलाइजेशन नहीं...', बंगाल BJP चीफ ने ममता के बागियों को दिखाया रेड फ्लैग, एंट्री का दरवाजा बंद!
'तृणमूलाइजेशन नहीं...', बंगाल BJP चीफ ने ममता के बागियों को दिखाया रेड फ्लैग, एंट्री का दरवाजा बंद!
पीवी सिंधु का दावा उनकी वजह से आरसीबी टीम की हुई जीत, फैंस को कहा- जरा हिसाब लगाइए
पीवी सिंधु का दावा उनकी वजह से आरसीबी टीम की हुई जीत, फैंस को कहा- जरा हिसाब लगाइए
100 करोड़ की मालकिन हैं सुष्मिता सेन, एक्टिंग नहीं…हीरों के बिजनेस से भी करती हैं करोड़ों की कमाई
100 करोड़ की मालकिन हैं सुष्मिता, एक्टिंग नहीं…हीरों के बिजनेस से कमाती हैं करोड़ों
Explained: जून तो आ गया लेकिन मानसून क्यों नहीं? केरलम में 3 दिन में पहुंचने की उम्मीद, आपके राज्य में कब देगा दस्तक?
जून तो आ गया लेकिन मानसून क्यों नहीं? केरलम में 3 दिन में पहुंचने की उम्मीद, आपके राज्य में कब?
'...तो तुम जेल में होते', ट्रंप की फटकार के बाद नेतन्याहू ने पीछे खींचे कदम, लेबनान पर हमला नहीं करेगा इजरायल
'...तो तुम जेल में होते', ट्रंप की फटकार के बाद नेतन्याहू ने पीछे खींचे कदम, लेबनान पर रोके हमले
ChatGPT को भूल जाइए, OpenAI का नया AI महामारियों से लड़ने की करेगा तैयारी
ChatGPT को भूल जाइए, OpenAI का नया AI महामारियों से लड़ने की करेगा तैयारी
Embed widget