एक्सप्लोरर

Second Hand Car Buying Tips: पुरानी कार खरीदते समय की ये 3 गलतियां तो भुगतना पड़ेगा भारी नुकसान!

Used Car Buying Tips: जब आप बाजार से कोई पुरानी कार खरीद रहे हो तो आपको बहुत सारी सावधानियां बरतने की जरूरत होती है.

Used Cars: जब आप बाजार से कोई पुरानी कार खरीद रहे हो तो आपको बहुत सारी सावधानियां बरतने की जरूरत होती है क्योंकि, आप नहीं जानते कि उस कार को बेचने वाला व्यक्ति या डीलर कौन है और आपके साथ किस तरह की धोखाधड़ी हो सकती है. ऐसे में आज हम आपको पुरानी कार खरीदते समय किन गलतियों से बचना चाहिए, उनके बारे में जानकारी देने वाले हैं. अगर आप सौदा करते समय इन गलतियों को करने से बच गए तो आपका फायदा हो सकता है और अगर आपने यह गलतियां कीं, तो आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है.

पेपर्स और सर्विस रिकॉर्ड देखना न भूलें
पुरानी कार खरीदते वक्त उसके पेपर अच्छे से चेक करें. धोखाधड़ी से बचने के लिए यह बहुत जरूरी है. ऐसा करना बिलकुल न भूलें. इसके अलावा पुरानी कार खरीदते समय उसके सर्विस रिकॉर्ड भी चेक करें. इससे आपको उस कार की सही-सही जानकारी मिलेगी कि आखिर उस कार में कब-कब और क्या-क्या काम किया गया है, उसके पार्ट्स कैसा काम कर रहे हैं और वह कितने सही या कितनी खराब स्थिति में है. इन दोनों कामों को करने के बाद ही खरीद की प्रक्रिया में आगे बढ़ें.

यह भी पढ़ें: 7 Seater SUV: भारत में ये हैं 7 सीटर वाली लग्जरी SUV, टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा तक

टेस्ट ड्राइव लेने से न चूकें
पुरानी कार खरीदते समय उसकी टेस्ट ड्राइव लेना तो बिल्कुल ही ना भूलें. जब आप कार की टेस्ट ड्राइव लेंगे तो आपको उस कार के बारे में करीब से पता चलेगा. आप समझ सकेंगे की कार का इंजन कैसा काम कर रहा है, कार पिकअप कैसा लेती है, कार का स्टेरिंग कैसा है, कार का गियर बॉक्स कैसा है. ऐसे तमाम सवालों के जवाब आपको टेस्ट ड्राइव के दौरान मिल जाएंगे. इसके अलावा टेस्ट ड्राइव के दौरान आप कार के अंदर के फंक्शंस भी ऑपरेट कर पाएंगे, उनके बारे में भी आपको जानकारी मिलेगी. इसलिए कार की टेस्ट ड्राइव जरूर लें.

यह भी पढ़ें: MPV In India: इस साल आने वाली हैं ये एमपीवी, 7 सीटर के साथ ये हो सकती है शुरूआती कीमत

मकैनिक को दिखाना न भूलें
जब पुरानी कार खरीदें तो कम से कम उसे एक बार मकैनिक को जरूर दिखा ले क्योंकि, मकैनिक कार को ज्यादा अच्छे से समझता है और वह उस कार की छोटी से छोटी बारीकियों को समझ कर आपको बता सकता है कि उसमे क्या खराबी है या क्या अच्छी बात है. आप मकैनिक को फीस देकर भी ले जा सकते हैं या अगर आपका कोई जानने वाला है तो आप उसे भी कर दिखा सकते हैं. कार मकैनिक को दिखाना बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
Jeep Wrangler के 2 नए Editions लॉन्च, कीमत ₹73.55 लाख से शुरू
Jeep Wrangler के 2 नए Editions लॉन्च, कीमत ₹73.55 लाख से शुरू
SUV भी, Pickup भी, Fiat ने पेश किया अनोखा Multiplay Concept
SUV भी, Pickup भी, Fiat ने पेश किया अनोखा Multiplay Concept

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget