एक्सप्लोरर

Cars Under 6 Lakh: 6 लाख से कम कीमत की कारें, दमदार माइलेज और जबरदस्त फीचर्स

Best Mileage Great Features: अगर आप भी सस्ती और अच्छी कार की तलाश में हैं तो हम कुछ कारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती हैं.

Cars Under 6 Lakh- हमारे देश मे बहुत बड़ी तादाद में ऐसे लोग हैं जो महंगी कार अफोर्ड नहीं कर पाते हैं. वैसे तो छोटे परिवार के लिए कम दाम की कारों की खूब बिक्री होती है. इस सेगमेंट में मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की कारों दबदबा है. रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 3 महीने मारुति वैगनआर तो सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है. मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के अलावा टाटा मोटर्स (Tata Motors) और हुंडई मोटर्स (Hyundai Motors) जैसी कंपनियों ने भी 6 लाख रुपये से कम में काफी कारें दी हैं. अगर आप भी इस सेगमेंट की कार को खरीदना चाहते हैं तो हम आपको कुछ कारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है. तो चलिए शुरू करते हैं-

मारुति सुजुकी की सस्ती और अच्छी कारें- 6 लाख के प्राइज रेंज में मारुति सुजुकी की बेस्ट सेलिंग वैगन आर आपके लिये अच्छा विकल्प हो सकती है. इसकी कीमत की बात करें तो 5.47 लाख रुपये से शुरू होती है. वहीं इसके वैरिएंट का माइलेज 23.65 किलोमीटर प्रति लीटर है. इसके अलावा दूसरा विकल्प मारुति ऑल्टो (Maruti Alto 800) हो सकता है. इसके टॉप मॉडल के लिए आपको 5.03 लाख रुपये चुकाने होंगे. तीसरा ऑप्शन मारुति सुजुकी सिलेरियो (Maruti Celerio) हो सकता है. कीमत की बात करें तो 5.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. इसमें 24.97 kmpl तक का माइलेज मिल जाएगा. 

ईको और एस-प्रेसो- आपको 6 लाख रुपये से कम की कीमत में आपके लिए मारुति ईको (Maruti Eeco) भी एक विकल्प हो सकता है. इसकी कीमत की बात करें तो 4.63 लाख रुपये से लेकर 5.94 लाख रुपये तक है. पेट्रोल वेरिएंट्स में 16.11 kmpl तक का माइलेज मिल जाएगा वहीं सीएनजी वेरिएंट्स में 20.88 km/kg तक देने में सक्षम है. इसके अलावा आपको मारुति एस-प्रेसो (Maruti S-Presso) भी आपको मिल जाएगी, जिसकी कीमत 4.00 लाख रुपये से लेकर 5.64 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है. वही माइलेज 21.4 kmpl तक मिल सकता है.

टाटा की सस्ती हैचबैक- 6 लाख रुपये से कम में आपको टाटा मोटर्स की सस्ती एसयूवी टाटा टिएगो (Tata Tiago) भी मिल जाएगी. इसकी कीमत की बात करें तो 5.38 लाख रुपये है. माइलेज भी बढ़िया है. सस्ती हैचबैक कारों में आपके पास हुंडई सेंट्रो (Hyundai Santro) का भी विकल्प मौजूद है. सेंट्रो की स्टार्टिंग 4.90 लाख रुपये है. वहीं इसका माइलेज 20.3 kmpl तक का है. इसके अलावा आपके पास रेनो क्विड (Renault KWID) भी विकल्प मौजूद है. इसकी कीमत 4.62 लाख रुपये से शुरू होती है.

यह भी पढ़ें :-

XUV900: स्वतंत्रता दिवस पर महिन्द्रा लॉन्च करेगी अपनी एसयूवी कूपे, जारी किया टीजर

दिग्गज भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी ने खरीदी रॉयल एनफील्ड की यह बाइक, जानें क्या है इसकी खासियत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PUC खत्म होने के बाद कितने दिन चला सकते हैं गाड़ी, क्या है नियम?
PUC खत्म होने के बाद कितने दिन चला सकते हैं गाड़ी, क्या है नियम?
Venue-Brezza को टक्कर देने आ रही Volkswagen की नई SUV, कीमत भी होगी कम
Venue-Brezza को टक्कर देने आ रही Volkswagen की नई SUV, कीमत भी होगी कम
Safest Cars Of India: देश की 15 सबसे सुरक्षित कारें, देखें किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग
देश की 15 सबसे सुरक्षित कारें, देखें किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग
सफेद-सिल्वर छोड़िए, Virtus का ये रंग है सबसे अलग
सफेद-सिल्वर छोड़िए, Virtus का ये रंग है सबसे अलग

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget