एक्सप्लोरर

Car Tips: सर्दियों में कार के टायर्स की कैसे करें देखभाल, ये टिप्स फॉलो करेंगे तो नहीं आएगी कोई परेशानी

Car Tyre Care Tips: इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि सर्दियों के मौसम में आप अपनी कार के टायर्स की कैसे अच्छे से देखभाल कर सकते हैं.

Car Tyre Care Tips For Winters: सर्दियां आ चुकी है और सब जानते हैं कि सर्दियों के मौसम में गाड़ी को एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है. गाड़ी के इंजन से लेकर टायर्स तक, हर चीज पर थोड़ा ज्यादा ध्यान देना होता है. हमने हाल ही में अपनी एक रिपोर्ट में आपको बताया था कि आप कैसे अपनी कार के इंजन की अच्छे से देखभाल कर सकते हैं. अगर आपने वह रिपोर्ट नहीं पढ़ी है तो नीचे हमने उसका लिंक दिया है, आप वहां क्लिक करके पढ़ सकते हैं. लेकिन, फिलहाल इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि सर्दियों के मौसम में आप अपनी कार के टायर्स की कैसे अच्छे से देखभाल कर सकते हैं.

टायर्स में एयर प्रेशर सही हो
हफ्ते में एक बार सभी टायर्स में हवा का प्रेशर जरूर चेक करें. टायर में हवा उतनी ही रखें, जितनी कंपनी द्वारा बताई गई है. कम या ज्यादा हवा टायर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है और इससे माइलेज पर भी गलत असर पड़ता है. इसके अलावा, अधिक हवा के कारण फिसलन वाली जगहों पर टायर के फिसलने की आशंका भी ज्यादा रहती है जबकि सामान्य हवा भरे हुए टायर के फिसलने की उम्मीद कम रहती है.

बिना हवा के टायर ज्यादा दिन न रहे
कभी-कभी ऐसा होता है कि कार के टायर्स की हवा निकल जाती है और अगर कार का कुछ दिन इस्तेमाल नहीं है तो हम उसमें तुरंत हवा भरवाना भूल जाते हैं. ऐसा बिल्कुल न करें. अगर टायर में हवा नहीं होगी तो वह गोलाई में न रहकर दबा हुआ रहेगा क्योंकि कार का भार उसके ऊपर है. ऐसे में सर्दियों में तापमान कम होने के कारण टायर कट सकता है. टायर में एयर प्रेशन मैंटेन रखें.

ओवरलोडिंग से बचें
अपनी गाड़ी में कभी भी ओवरलोडिंग न करें क्योंकि ऐसा करने से टायर्स पर तो बुरा असर पड़ता ही है. साथ ही गाड़ी की परफॉर्मेंस भी बिगड़ जाती है. गाड़ी में ज्यादा सामान भरने से और भी कई नुकसान हो सकते हैं, जिससे कार की लाइफ कम हो सकती है. इससे टायर की लाइफ भी कम होती है. ऐसे में इस बात का खास ख्याल रखें.

अलाइनमेंट और रोटेशन समय पर कराएं
हर 5000 किलोमीटर पर व्हील अलाइनमेंट और रोटेशन करवाना जरूरी होता है. इससे टायर्स की उम्र भी बढ़ जाती है और गाड़ी की परफॉर्मेंस भी बढ़ती है. टायर्स के ट्रेड में फंसे कंकर-पत्थर, कील-कांटे भी समय-समय पर निकालें. टायर साफ करने के लिए पेट्रोलियम बेस्ड डिटरजेंट या केमिकल क्लीनर का प्रयोग न करें.

यह भी पढ़ें- 
Car Tips: सर्दियों में कैसे रखें कार के इंजन का ख्याल, जानें ये काम के टिप्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब Sunroof के लिए लाखों खर्च करने की जरूरत नहीं, 10 लाख रुपये से कम में मिल रहीं ये धांसू कारें
अब Sunroof के लिए लाखों खर्च करने की जरूरत नहीं, 10 लाख रुपये से कम में मिल रहीं ये धांसू कारें
ईवी कारों की बिक्री में किस देश की बोलती है तूती? ये धुरंधर हैं सबसे पीछे, चौंका देंगे ये नाम
ईवी कारों की बिक्री में किस देश की बोलती है तूती? ये धुरंधर हैं सबसे पीछे, चौंका देंगे ये नाम
Mercedes-BMW की टेंशन बढ़ाएगी Volvo की नई EV, 600KM रेंज के साथ भारत में जल्द करेगी एंट्री
Mercedes-BMW की टेंशन बढ़ाएगी Volvo की नई EV, 600KM रेंज के साथ भारत में जल्द करेगी एंट्री
देश में धूम मचाने के बाद विदेश पहुंची Nexon, अब इस नाम से बिकेगी पॉपुलर SUV
देश में धूम मचाने के बाद विदेश पहुंची Nexon, अब इस नाम से बिकेगी पॉपुलर SUV

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget