एक्सप्लोरर

Car Safety Features: सीटबेल्ट अलार्म को भी धोखा दे रहे हैं लोग, वीआईपी लोग भी नहीं हैं पीछे

यहां पर आपको जानकारी के लिए बता दें कुछ कारों में सीट बेल्ट न पहनने पर एक अलार्म बजने लगता है, इसी अलार्म को शांत रखने के लिए लोग अपनी गाड़ियों में सीट बेल्ट लॉक क्लिप का धड़ल्ले से उपयोग कर रहे हैं.

Seat Belt Avoiding Tricks: देश में इस समय कार सीट बेल्ट को लेकर नियमों पर बहुत चर्चा हो रही है. ये चर्चाएं टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) के एक कार दुर्घटना में निधन हो जाने के बाद शुरू हुई है. जिस समय उनकी कार का एक्सीडेंट हुआ वो कार की पिछली सीट पर बैठे हुए थे और उन्होंने सीट बेल्ट भी नहीं पहना था. इस घटना के बाद सरकार ने भी सीट बेल्ट को लेकर नियमों में कड़ाई करना शुरू कर दिया है. हालांकि, मौजूदा समय में सीट बेल्ट न पहनने पर ₹1000 रुपये का चालान काटा जाता है. फिर भी इस नियम को तोड़ने वाले लोगों की बड़ी संख्या है. साथ ही लोग कार के सुरक्षा फीचर्स को भी धोखा देने के नए नए तरीके इजाद कर रहे हैं. दरअसल कुछ कारों में सीट बेल्ट न पहनने पर एक अलार्म बजने लगता है, इसी अलार्म को शांत रखने के लिए लोग अपनी गाड़ियों में सीट बेल्ट लॉक क्लिप का धड़ल्ले से उपयोग कर रहे हैं.

क्या करते हैं लोग

सीट बेल्ट लॉक क्लिप एक ऐसा डिवाइस है जिसका इस्तेमाल लोग कार के सीटबेल्ट अलार्म से बचने के लिए करते हैं. यह गाड़ी के सीट में लगे हुए क्लिप जैसा होता है. इसी के सहारे सीट बेल्ट क्लिप को लॉक कर दिया जाता है, जिससे सीटबेल्ट के सेंसर को यह संकेत मिलता है कि यात्री द्वारा सीटबेल्ट पहनी गई है और इससे कार का अलार्म नही बजता है. जबकि यात्री ने सीटबेल्ट नहीं पहना होता है. यह डिवाइस बाजार में बहुत सस्ते में मिल जाता है. लेकिन ऐसा करना बहुत खतरनाक स्थिति पैदा कर सकता है और इससे दुर्घटना के समय कार के अन्य बहुत से सुरक्षा फीचर्स भी नहीं काम करते हैं. 

कुछ सीएम भी करते हैं इसका इस्तेमाल 

कुछ दिनों पहले हुए एक कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक किस्से के बारे में बताया कि एक बार वह चार चीफ मिमिस्टर्स की गाड़ियों में बैठे थे तब उन्होंने गाड़ियों की अगली सीटों पर सीट बेल्ट के सॉकेट पर क्लिप लगी हुई देखी, जिससे सीटबेल्ट वार्निंग अलार्म न बजने पाए. ऐसे में उन्होंने ड्राइवर को फटकार लगाई और उस क्लिप को हटवाया. उन्होंने बताया कि गाड़ी में बैठे सभी लोगों के लिए सीटबेल्ट पहनना बेहद जरूरी है.

यह भी पढ़ें :-

Know Your Rights: एअरबैग न खुलने पर करें ये कानूनी कार्रवाई, मिलेगा भरपूर हर्ज़ाना

Upcoming Cars in September: इस महीने भारत लॉन्च होने वाली हैं ये कारें; इलेक्ट्रिक, हाईब्रिड, स्पोर्ट्स सब हैं लिस्ट में शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza Facelift लॉन्च, ₹6.99 लाख में क्या-क्या नया?
Toyota Glanza Facelift लॉन्च, ₹6.99 लाख में क्या-क्या नया?
XUV 3XO CNG में Tata वाला 2 सिलेंडर का सेटअप, Mahindra का दांव कितना तगड़ा?
XUV 3XO CNG में Tata वाला 2 सिलेंडर का सेटअप, Mahindra का दांव कितना तगड़ा?
Hyundai Bayon vs Creta vs Venue: तीनों SUVs में क्या है अंतर?
Hyundai Bayon vs Creta vs Venue: तीनों SUVs में क्या है अंतर?
टेस्ट ड्राइव के दौरान अगर ठुक जाए कार, तो कौन भरेगा इसका नुकसान?
टेस्ट ड्राइव के दौरान अगर ठुक जाए कार, तो कौन भरेगा इसका नुकसान?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget